जमुआ में गायत्री परिवार ने निकाली जिला स्तरीय वृक्षारोपण संदेश रैली, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
गिरिडीह के विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा
गिरिडीह के जमुआ में अखिल विश्व गायत्री परिवार शाखा के तत्वावधान में जिला स्तरीय वृक्षारोपण संदेश रैली निकाली गई। इंदिरा गांधी हाई स्कूल से शुरू हुई रैली में जिले के विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, महिलाओं और विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
सुधीर सिन्हा
गिरिडीह : अखिल विश्व गायत्री परिवार शाखा, जमुआ के तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विशाल जिला स्तरीय वृक्षारोपण संदेश रैली का आयोजन किया गया। इंदिरा गांधी हाई स्कूल के प्रांगण से शुरू हुई इस रैली में गिरिडीह जिले के विभिन्न प्रखंडों—तीसरी, गांवा, देवरी, राजधनवार, बिरनी और जमुआ—से बड़ी संख्या में गायत्री परिवार के समर्पित भाई-बहनों और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।


सांसों का कर्ज चुकाएं, एक पौधा जरूर लगाएं
रैली का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना और ‘पर्यावरण बचाओ, पेड़ लगाओ’ का संदेश घर-घर पहुंचाना था। नारों और भजनों के माध्यम से लोगों से अपील की गई कि वे जीवन में अपनी सांसों का कर्ज चुकाने के लिए कम से कम एक पौधा इस मानसून में जरूर लगाएं। कार्यकर्ताओं ने संदेश दिया कि जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ या माता-पिता की पुण्यतिथि जैसे अवसरों पर उनके नाम से एक स्मृति वृक्ष अवश्य रोपना चाहिए।
जमुआ थाना और पंच मंदिर प्रांगण में हुआ वृक्षारोपण
जमुआ थाना प्रांगण में पौधा लगाया गया। इसके अलावा पंच मंदिर प्रांगण में भी फलदार और छायादार पौधे लगाए गए। जमुआ में महिला मंडल की संगीता साहू के कुशल नेतृत्व और अथक प्रयासों से यह तीसरी सफल रैली संपन्न हुई। उल्लेखनीय है कि गायत्री परिवार द्वारा वर्ष 2013, 2025 और 2026 में भी इस तरह का जुलूस निकालकर जागरूकता अभियान चलाया जा चुका है।
ये लोग रहे उपस्थित
कार्यक्रम में अजय कुमार वर्मा, विष्णु नारायण वर्मा, बैजनाथ सिन्हा, परमेश्वर वर्मा, पप्पू यादव, साहेब महतो, कृष्णा साहू, मनोज हजरा, अखिलेश भदानी और जमुआ प्रखंड की नीलम लोहानी, रेणु देवी, अंजू देवी, अंजना वर्मा, कविता देवी, आशा देवी, गीता देवी आदि मौजूद थे। युवा प्रकोष्ठ के सुरेश यादव, अनिल साहू, मनोज शर्मा, सुधीर पंडित, सीमा भारती, सुनीता बरनवाल, निर्मला विश्वकर्मा के अलावा मिर्जागंज और खरगडीहा की महिलाओं सहित जिलेभर के अनेक कार्यकर्ताओं ने सराहनीय योगदान दिया।
तख्तियों पर लिखे स्लोगन: प्रजनन रोके, वृक्ष लगावे, शिक्षा और सहकार बढ़ावे। वृक्षारोपण कार्य महान, एक वृक्ष दस पुत्र समान। पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ, दुनिया को सुंदर बनाओ।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
Related Posts

Latest News

