गिरिडीह में श्रद्धा के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, जयघोष से गूंजा शहर

छप्पन भोग और महाप्रसाद अर्पित कर निकाली गई रथ यात्रा

गिरिडीह में श्रद्धा के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, जयघोष से गूंजा शहर
गिरिडीह के पुरातन शिवालय सीएमआर रोड से निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा में शामिल श्रद्धालु।

गिरिडीह के पुरातन शिवालय सीएमआर रोड से गुरुवार को भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की भव्य रथ यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना, छप्पन भोग और महाप्रसाद अर्पित करने के बाद रथ नगर भ्रमण के लिए रवाना हुआ।

गिरिडीह: रथ यात्रा के पावन अवसर पर गुरुवार को पुरातन शिवालय सीएमआर रोड में रथ यात्रा उत्सव आज से आस्था,परंपरा और जनजीवन के अनुठे संगम के साथ शुरू हुआ।पुजारी सतीश मिश्रा ने पूरे विधि विधान और मंत्रोच्चार के साथ भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और बहन सुभद्रा के काष्ठ -विग्रह की पूजा- अर्चना की एवं छप्पन भोग तथा महाप्रसाद प्रभु जगन्नाथ को अर्पित किया गया।तत्पश्चात भगवान का रथ पुरातन शिवालय से नगर भ्रमण के लिए निकला। 

लोकविश्वास है कि भगवान के रथ की रस्सी खींचने मात्र से भक्त उनके आशीर्वाद और पुण्य का भागी बनता है ।नगर भ्रमण के दौरान पूरा नगर ढोल- नगाड़ों और जय जगन्नाथ के जयघोष से गुंजायमान हो उठा।

पुजारी सतीश मिश्रा ने बताया कि आषाढ़ शुक्ल द्वितीया तिथि से लेकर नौ दिनों तक चलने वाला इस अनुष्ठान में आस्था,लोक संस्कृति और जनजीवन का अनुपम संगम दिखाई देता है।आज के दिन प्रभु जगन्नाथ भक्तों को दर्शन देने के लिए गर्भ गृह से बाहर आते हैं।नगर भ्रमण के दौरान भक्तों को दर्शन देकर मौसी बाड़ी अर्थात छोटकी काली मंडा,गांधी चौक में सात दिनों तक विश्राम करेंगे,जहाँ नित्य दिन प्रभु की पूजा-अर्चना की जाएगी।नगर भ्रमण में काफी संख्या में भक्तजन झूमते-गाते हुए जय जगन्नाथ करते चल रहे थे। साथ ही महाप्रभु का महाप्रसाद भी भक्तों ने ग्रहण किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में सुशील सुराणा,वार्ड पर्षद दीपक यादव,अमित मिश्रा, सुमित मिश्रा,रंजन कुमार सिन्हा, रामजी,सौरभ कुमार,सिद्धांत कुमार, उज्जवल मिश्रा का सराहनीय योगदान रहा।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

जय प्रकाश पांडेय ने पीएम मोदी के इंडोनेशिया दौरे को बताया आधी दुनिया को प्रभावित करने वाला कदम जय प्रकाश पांडेय ने पीएम मोदी के इंडोनेशिया दौरे को बताया आधी दुनिया को प्रभावित करने वाला कदम
पाकुड़िया CHC में भर्ती अज्ञात घायल बच्चे की पहचान नहीं, परिजनों की तलाश में जुटा अस्पताल प्रशासन
झारखंड में 40% खनिज, फिर भी बंद पड़ी हैं खदानें; सरकार जवाब दे : बाबूलाल मरांडी
गिरिडीह में श्रद्धा के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, जयघोष से गूंजा शहर
ओएनजीसी का बड़ा सीएसआर अभियान, अमलाबाद में हजारों ग्रामीणों की निःशुल्क नेत्र जांच
खाट पर बैठकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं डीसी रामनिवास यादव, ₹1.28 करोड़ की सड़क योजनाओं को मिली मंजूरी
भारत टेक्स 2026: झारखंड की बांस निर्मित स्टील बोतल और मग ने बटोरी खूब सराहना, वैश्विक खरीदारों का आकर्षण बना पवेलियन
70 हजार की अवैध वसूली के आरोप में लठैया ओपी प्रभारी धर्मबीर यादव निलंबित
संगीत नाटक अकादमी के नाट्य महोत्सव में कलाकारों ने मंच पर उतारा 1857 का पलामू विद्रोह
मेदिनीनगर में बदहाल सड़कों की मरम्मत शुरू, जेएलकेएम नेता आशुतोष तिवारी ने डीसी की सराहना की
भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया... हर टीम के रन किंग की पूरी लिस्ट, देखें किसके नाम हैं सबसे ज्यादा रन
Opinion: यूपी में कांग्रेस क्यों दिखा रही है अखिलेश यादव को 'आंखें'? समझिए पूरी सियासी रणनीति