भारत टेक्स 2026: झारखंड की बांस निर्मित स्टील बोतल और मग ने बटोरी खूब सराहना, वैश्विक खरीदारों का आकर्षण बना पवेलियन
बहरागोड़ा के अनजनेया बांस क्लस्टर के उत्पादों ने खींचा देश-विदेश के खरीदारों का ध्यान
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित भारत टेक्स 2026 के तीसरे दिन भी झारखंड पवेलियन में आगंतुकों की भारी भीड़ उमड़ी। पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा स्थित अनजनेया बांस क्लस्टर द्वारा निर्मित बांस और स्टेनलेस स्टील की बोतल तथा मग देश-विदेश के खरीदारों और उद्योग प्रतिनिधियों के बीच आकर्षण का केंद्र बने रहे।
नई दिल्ली/रांची। नई दिल्ली के भारत मंडपम में 14 से 17 जुलाई तक आयोजित भारत टेक्स 2026 में झारखंड पवेलियन में प्रदर्शित बांस से निर्मित स्टील बोतल और मग देश-विदेश से आए आगंतुकों, खरीदारों एवं उद्योग प्रतिनिधियों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। पारंपरिक बांस शिल्प को आधुनिक तकनीक और उपयोगिता से जोड़कर तैयार किए गए ये उत्पाद पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ टिकाऊ जीवनशैली का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं।
बांस से निर्मित उत्पाद स्वच्छ प्राकृतिक वातावरण के लिए हैं अनुकूल
पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा स्थित अनजनेया बांस क्लस्टर द्वारा निर्मित ये उत्पाद अपनी गुणवत्ता, आकर्षक डिजाइन और उपयोगिता के कारण लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। बांस और स्टेनलेस स्टील से निर्मित बोतल गर्म एवं ठंडे पेय का तापमान 12 से 14 घंटे तक बनाए रखने में सक्षम है, जबकि बांस, स्टेनलेस स्टील एवं फूड-ग्रेड प्लास्टिक (ढक्कन) से तैयार मग 3 से 4 घंटे तक पेय का तापमान सुरक्षित रखता है।
भारत टेक्स 2026 जैसे वैश्विक मंच झारखंड के उत्पादों को नए निर्यात अवसरों से जोड़ने का कर रहे हैं काम

अनजनेया बांस क्लस्टर झारखंड की समृद्ध बांस शिल्प परंपरा को नए स्वरूप में पिरोकर दे रहा है नई पहचान

भारत टेक्स 2026 में 130 से अधिक देशों के 6,000 से अधिक अंतरराष्ट्रीय खरीदारों तथा 1.3 लाख से अधिक व्यापारिक आगंतुकों की उपस्थिति झारखंड के एमएसएमई, कारीगरों और उद्यमियों के लिए वैश्विक बाजार तक पहुंच बनाने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान कर रही है। यह आयोजन हस्तशिल्प आधारित उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के साथ-साथ निर्यात एवं निवेश की नई संभावनाओं को भी सशक्त बना रहा है।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.


