मानव तस्करी और लापता बच्चों पर बनेगी नई SOP, झारखंड पुलिस ने जिलों से मांगी रिपोर्ट
25 जुलाई को नई दिल्ली में होगी ईस्टर्न जोन की जोनल कंसल्टेशन बैठक
मानव तस्करी और लापता बच्चों के मामलों की रोकथाम के लिए झारखंड CID ने सभी जिलों से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। 25 जुलाई को नई दिल्ली में होने वाली ईस्टर्न जोन की बैठक में पूरे देश के लिए एक समान SOP तैयार की जाएगी।
रांची। मानव तस्करी और लापता बच्चों के मामलों की रोकथाम तथा जांच प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने के लिए झारखंड पुलिस ने राज्य के सभी जिलों से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। अपराध अनुसंधान विभाग (CID) ने सभी वरीय पुलिस अधीक्षकों (SSP) और पुलिस अधीक्षकों (SP) को पत्र जारी कर एक सप्ताह के भीतर आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
CID के अनुसार, 25 जुलाई 2026 को नई दिल्ली में ईस्टर्न जोन की जोनल कंसल्टेशन बैठक आयोजित होगी। यह बैठक उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर गठित समिति की ओर से बुलाई जा रही है, जिसका उद्देश्य मानव तस्करी और लापता बच्चों के मामलों के लिए पूरे देश में एक समान मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) तैयार करना है।


CID का मानना है कि जिलों से प्राप्त आंकड़े और सुझाव राष्ट्रीय स्तर पर तैयार की जा रही SOP को अधिक व्यावहारिक और प्रभावी बनाएंगे। इससे मानव तस्करी और लापता बच्चों के मामलों में त्वरित कार्रवाई, बेहतर समन्वय तथा पीड़ितों के शीघ्र बचाव एवं पुनर्वास की दिशा में एक समान व्यवस्था विकसित की जा सकेगी।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
Related Posts

Latest News

