Koderma News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो वाहनों से 247 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद

ऑफिसर्स चॉइस और ब्लेंडर्स प्राइड सहित कई ब्रांड बरामद

Koderma News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो वाहनों से 247 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
(जब्त अवैध शराब बोतलें)

कोडरमा के सतगावां थाना पुलिस ने घोड़सीमर चेक पोस्ट पर वाहन जांच के दौरान बिहार जा रही दो गाड़ियों से ₹1.75 लाख मूल्य की 247 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जब्त कर चार तस्करों को गिरफ्तार किया है।

सतगावां: जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सतगावां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो वाहनों से 247 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। इस मामले में चार शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष को मिली गुप्त सूचना के आधार पर 15 जुलाई को सतगावां थाना प्रभारी के नेतृत्व में घोड़सीमर चेक पोस्ट पर वाहन जांच अभियान चलाया गया। 

जांच के दौरान बिहार की ओर जा रहे एक स्कॉर्पियो (बीआर 01पीबी 9361) और एक सिल्वर रंग की सफारी (बीआर 01पीजी 2122) को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देख दोनों वाहनों के चालक भागने लगे, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों वाहनों को पकड़ लिया। वाहनों की तलाशी के दौरान सफारी वाहन की पिछली सीट के नीचे विशेष रूप से बनाए गए बॉक्स से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुई। 

बरामद शराब में ऑफिसर्स चॉइस व्हिस्की (180 एमएल) के 750 पाउच, ऑफिसर्स चॉइस व्हिस्की (180 एमएल) की 130 प्लास्टिक बोतलें, रॉयल स्टैग सुपीरियर व्हिस्की (750 एमएल) की 105 बोतलें, ब्लेंडर्स प्राइड व्हिस्की (750 एमएल) की 14 बोतलें तथा हेवर्ड्स 5000 प्रीमियम स्ट्रॉन्ग बीयर (500 एमएल) के 60 कैन शामिल हैं। जब्त शराब की कुल मात्रा 247 लीटर तथा अनुमानित कीमत करीब 1.75 लाख रुपये बताई गई है। 

इस मामले में पुलिस ने आदित्य राय (19 वर्ष), गौतम कुमार (20 वर्ष), संतोष कुमार (24 वर्ष) और विकास कुमार (30 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी बिहार के सारण, वैशाली और हाजीपुर क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है तथा सतगावां थाना कांड संख्या 57/26 के तहत बिहार/झारखंड उत्पाद अधिनियम एवं बीएनएसएस की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

यह भी पढ़ें: Koderma News: पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष जानकी यादव ने विस्थापित गांवों का किया दौरा

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में अवैध शराब कारोबार, तस्करी और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। इस अभियान में थाना प्रभारी बबलू कुमार सिंह विशाल सिंह शरण तोपनो द्वारिका यादव रामासहसी कुमार यादव शाहबाज अहमद की सराहनीय भूमिका रही।

यह भी पढ़ें: Koderma News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नासरगंज पेट्रोल पंप के समीप शराब लदी बोलेरो जब्त

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

Sahebganj News: विजय हांसदा और सुप्रिया मुर्मू के रिसेप्शन में शामिल हुए पंकज मिश्रा, नवदंपत्ति को दी शुभकामनाएं Sahebganj News: विजय हांसदा और सुप्रिया मुर्मू के रिसेप्शन में शामिल हुए पंकज मिश्रा, नवदंपत्ति को दी शुभकामनाएं
Hazaribagh News: चंद्रगुप्त कोल माइंस केरेडारी में मेगा रक्तदान शिविर आयोजित, कुल 54 यूनिट रक्त संग्रह
Hazaribagh News: राम जानकी मंदिर से निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मौसीबाड़ी पहुंचे महाप्रभु
Koderma News: चांद अख्तर के आवास पर सांगठनिक मजबूती और सदस्यता नवीनीकरण को लेकर बनी रणनीति
Giridih News: सावन मेले से पहले झारखंड धाम में बिजली व्यवस्था चरमराई, लो-वोल्टेज से लोग परेशान
रांची के जगन्नाथपुर मंदिर से निकली भव्य रथ यात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने खींचा महाप्रभु का रथ
Koderma News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो वाहनों से 247 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
सरला बिरला पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव
ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथयात्रा महोत्सव में शामिल हुए राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन
Koderma News: सतगावां के समलडीह में घरेलू कलह से तंग आकर 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने की आत्महत्या की कोशिश
Koderma News: उत्तरी छोटानागपुर क्षत्रिय महासंघ की समीक्षा बैठक संपन्न, जल्द बनेगा नया महिला संगठन
स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने स्वास्थ्य व्यवस्था रसातल में ले जाने का टेंडर उठाया, शोभा यादव का पलटवार