Hazaribagh News: राम जानकी मंदिर से निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मौसीबाड़ी पहुंचे महाप्रभु

मेले में मिठाई खरीदना और घर ले जाना माना गया शुभ

Hazaribagh News: राम जानकी मंदिर से निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मौसीबाड़ी पहुंचे महाप्रभु
(राम जानकी मंदिर भीड़)

बड़कागांव के राम जानकी मंदिर से भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा हर्षोल्लास के साथ निकाली गई, जिसमें पूर्व विधायक अंबा प्रसाद और थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह की उपस्थिति में श्रद्धालुओं ने रथ खींचकर महाप्रभु को मौसीबाड़ी पहुंचाया।

बड़कागांव: राम जानकी मंदिर में जगन्नाथ पूजा रथ यात्रा मेला हर्षोल्लास के साथ  संपन्न हुआ। पूजा को लेकर श्रद्धालु सुबह से ही तैयारियों में जुट गए थे। मंदिर में पूजा करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं ने भगवान से जगरनाथ भाई बलभद्र एवं बहन सुभद्रा की पूजा अर्चना की एवं अपने परिवार के लिए सुख व  समृद्धि की कामना की।

रथ पूजा को लेकर मेले का आयोजन किया गया था, जिसमें दुकानदारों के द्वारा भारी संख्या में मिठाई स्टॉल लगाए गए थे। मान्यता है कि रथ पूजा पूजा की रोज मिठाई खरीदना एवं घर लाना शुभ माना जाता है। वही रथ यात्रा पूजा को लेकर शाम को भगवान जगनाथ भाई बलभद्र एवं बहन

सुभद्रा को सजी हुई रथ में बैठा कर नगर भ्रमण कराया गया। रथ खींचने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। राम जानकी मंदिर से रथ का भ्रमण के लिए शुभारंभ किया गया। भगवान जगन्नाथ का जयकारा लोग लगाते रहे। भगवान का रथ बड़कागांव मुख्य चौक, दैनिक बाजार, कुशवाहा मोहल्ला, सूर्य मंदिर से पुनः वापस मुख्य चौक होते हुए देर शाम हजारीबाग रोड स्थित रेंज ऑफिस प्रेम नगर मौसी बाड़ी पहुंचा। जहां श्रद्धालुओं के द्वारा भगवान जगन्नाथ भाई बलभद्र एवं बहन सुभद्रा की आरती उतार एवं पूजा अर्चना कर स्वागत कर मंदिर में प्रवेश कराया गया। भगवान अब 9 दिनों तक मौसी बाड़ी में ही रहेंगे।

थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह घूम घूम कर स्थल निरीक्षण करते रहे तथा इनके  नेतृत्व में मंदिर एवं मेंले में पुलिस बल तैनात किए गए थे। ताकि कहीं से किसी भी श्रद्धालु को, कोई परेशानी नहीं हो। ताकि शांति पूर्वक रथ यात्रा संपन्न हो सके। वहीं बड़कागांव पूर्व विधायक अंबा प्रसाद में रथ यात्रा में शामिल होकर श्रद्धालुओं के मनोबल को बढ़ाया एवं रथ खींचकर लोगों को जगन्नाथ रथ पूजा की शुभकामनाएं दी।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विश्व जनसंख्या दिवस पर कार्यक्रम, नसबंदी पर विशेष जोर

मौके पर उपस्थित लोगों में पुरोहित सतीश चंद्र मिश्रा, सिविल सोसाइटी के प्रखंड अध्यक्ष मनोज गुप्ता, पुजारी चिंतामणि महतो, पिंटू गुप्ता, मनोज गुप्ता, पवन कुमार, बुधन महतो, कृष्णा प्रजापति, कीर्तन महतो, संजय कुमार, दर्शन प्रसाद कुशवाहा, सतनारायण महतो, भुनेश्वर महतो, किशोर कुमार, संतोष ठाकुर, बंधन महतो, जगन्नाथ महतो, रविंद्र श्रीवास्तव, पदुम महतो, कोलेश्वर महतो एवं अन्य सैकड़ो श्रद्धालु  उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: बालिका खेल छात्रावास में विशेष स्वच्छता अभियान, महापौर और खेल पदाधिकारी ने किया श्रमदान

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Dumka News: पंडित निमाई झा ने वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान से कराई महाप्रभु की विशेष पूजा Dumka News: पंडित निमाई झा ने वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान से कराई महाप्रभु की विशेष पूजा
Pakur News: 'जय जगन्नाथ' के जयघोष और भजन-कीर्तन की धुन पर भक्तिरस में डूबे हजारों श्रद्धालु
Pakur News: वैदिक मंत्रोचार और शंखनाद के बीच रथ पर विराजमान हुए महाप्रभु भगवान जगन्नाथ
Pakur News: फूलों से सजे रथ पर विराजमान हुए भगवान जगन्नाथ, दर्शन को उमड़े हजारों श्रद्धालु
Pakur News: फूलों से सजे रथ पर विराजमान हुए भगवान जगन्नाथ, दर्शन को उमड़े हजारों श्रद्धालु
Pakur News: रथ मेला में जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने चलाया वृहद विधिक जागरूकता अभियान, बांटे पर्चे
Sahebganj News: सांप के काटने से 13 वर्षीय छात्र अभिषेक कुमार की दर्दनाक मौत
Sahebganj News: कोटालपोखर में श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
Sahebganj News: विजय हांसदा और सुप्रिया मुर्मू के रिसेप्शन में शामिल हुए पंकज मिश्रा, नवदंपत्ति को दी शुभकामनाएं
Hazaribagh News: चंद्रगुप्त कोल माइंस केरेडारी में मेगा रक्तदान शिविर आयोजित, कुल 54 यूनिट रक्त संग्रह
Hazaribagh News: राम जानकी मंदिर से निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मौसीबाड़ी पहुंचे महाप्रभु
Koderma News: चांद अख्तर के आवास पर सांगठनिक मजबूती और सदस्यता नवीनीकरण को लेकर बनी रणनीति