Hazaribagh News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विश्व जनसंख्या दिवस पर कार्यक्रम, नसबंदी पर विशेष जोर
चिकित्सा अधिकारी डॉ. अविनाश कुमार ने किया उद्घाटन
बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सभागार में विश्व जनसंख्या दिवस का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन प्रखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अविनाश कुमार ने किया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य कर्मियों और सहियाओं को महिला एवं पुरुष नसबंदी तथा छोटा परिवार सुखी परिवार के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के लिए प्रेरित किया गया।
बड़कागांव: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सभागार भवन में विश्व जनसंख्या दिवस मनाई गई। आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ अविनाश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम का संचालन एचएम सह बीपीएम मृत्युंजय कुमार सिंह ने किया। उपस्थित स्वास्थ्य कर्मी सहिया साथी एवं सहीया को संबोधित करते हुए डॉ अविनाश कुमार ने महिला एवं पुरुष नसबंदी पर विशेष जोर दिया और जनसंख्या वृद्धि पर रोक लगाने को लेकर कई महत्वपूर्ण जानकारियां एवं सुझाव दिया।
उन्होंने कहा कि बढ़ती हुई जनसंख्या देश हित परिवार के विकास में बाधक है, जितना छोटा हमारा परिवार होगा ,उतना ज्यादा विकास होगा। आप अपने निकटतम आस-पड़ोस के लोगों को जनसंख्या वृद्धि पर रोक लगाने तथा उसके फायदे को लेकर जागरूक करें। कम बच्चे रहने पर आप उनकी परवरिश शिक्षा दीक्षा अच्छी तरह से कर सकते हैं। जिनकी ज्यादा बच्चे होते हैं उन्हें कई कठिनाइयों से गुजरना पड़ता है। मौके पर फैमिली प्लानिंग के बिटीटी बबीता देवी, सहीया साथी एवं सहीया शामिल थी।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
Related Posts

Latest News

