Ranchi News: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय ने जारी की प्रथम प्रवेश सूची, 13 जुलाई से काउंसलिंग

विश्वविद्यालय पोर्टल पर अद्यतन शुल्क संरचना जारी

Ranchi News: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय ने जारी की प्रथम प्रवेश सूची, 13 जुलाई से काउंसलिंग
(रांची डीएसपीएमयू)

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची ने सत्र 2026-27 के स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए प्रथम औपबंधिक प्रवेश सूची और काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है। प्रथम चरण की काउंसलिंग 13 से 15 जुलाई तक आयोजित की जाएगी, जिसमें चयनित अभ्यर्थियों को अपने मूल प्रमाण-पत्रों के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है।

रांची: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू), रांची ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के विभिन्न पारंपरिक एवं व्यावसायिक स्नातक पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए प्रथम औपबंधिक प्रवेश सूची जारी कर दी है। सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। इसके साथ ही विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रथम एवं द्वितीय चरण की काउंसलिंग सह नामांकन प्रक्रिया का विस्तृत कार्यक्रम भी जारी कर दिया है।

विश्वविद्यालय के अनुसार, प्रथम चरण की काउंसलिंग एवं नामांकन प्रक्रिया 13 जुलाई से 15 जुलाई 2026 तक आयोजित की जाएगी, जबकि द्वितीय चरण की काउंसलिंग 20 जुलाई से 23 जुलाई 2026 तक विभागवार संपन्न होगी। कुलपति डॉ. राजीव मनोहर ने स्पष्ट किया कि प्रथम औपबंधिक सूची में शामिल सभी अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित तिथि पर पूर्वाह्न 10:30 बजे अपने संबंधित विभाग में सभी मूल प्रमाण-पत्रों एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है। 

निर्धारित तिथि पर उपस्थित नहीं होने या आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने की स्थिति में अभ्यर्थी नामांकन से वंचित हो सकते हैं। उन्होंने सभी चयनित विद्यार्थियों से समयबद्ध तरीके से नामांकन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की। कुलपति ने बताया कि खेल कोटा के अंतर्गत प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों के प्रमाण-पत्रों का सत्यापन 28 एवं 29 जुलाई 2026 को विश्वविद्यालय परिसर में किया जाएगा। साथ ही विद्यार्थियों की सुविधा के लिए सभी पारंपरिक एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की अद्यतन शुल्क संरचना विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है।

आईटी इंचार्ज डॉ. अनुपम कुमार ने कहा कि नामांकन के लिए आवश्यक सभी दस्तावेजों की सूची भी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे निर्धारित तिथि से पूर्व सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें, ताकि नामांकन प्रक्रिया सुचारु रूप से पूरी की जा सके। यह जानकारी विश्वविद्यालय के जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. राजेश कुमार सिंह ने दी।

यह भी पढ़ें: झारखंड की दीदियों ने रचा इतिहास, आम्रपाली आम ने दुबई के बाजार में बनाई पहचान

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

साहेबगंज-गोबिंदपुर राजमार्ग पर कार और बाइक में भीषण टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल साहेबगंज-गोबिंदपुर राजमार्ग पर कार और बाइक में भीषण टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल
दुमका डबल मर्डर केस: बेटी को बचाने आए बुजुर्ग की मौत, कुएं में मिला बच्ची का शव
Pakur News: अमड़ापाड़ा महिला हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, एक नाबालिग को लिया हिरासत में
Pakur News: झामुमो प्रखंड कार्यालय में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित
Bokaro News: भटक रहे मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक को पुलिस ने परिजनों से सुरक्षित मिलाया 
Bokaro News: उपायुक्त अजय नाथ झा ने पत्नी संग कराया SIR, मतदाताओं से की भाग लेने की अपील
Dhanbad News: एरिया-4 में सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, 8 टन अवैध कोयला बरामद
Hazaribagh News: बालिका खेल छात्रावास में विशेष स्वच्छता अभियान, महापौर और खेल पदाधिकारी ने किया श्रमदान
Ranchi News: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय ने जारी की प्रथम प्रवेश सूची, 13 जुलाई से काउंसलिंग
Hazaribagh News: विधायक मनोज कुमार यादव ने आयोजित किया 52वां साप्ताहिक 'जनता दरबार', सुनीं जनसमस्याएं
Giridih News: विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा, उपायुक्त रामनिवास यादव ने बेंगाबाद में किया निरीक्षण
गावां में दो दिन से लापता मंटू साव का शव कुएं से बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका