मिर्जाचौकी में दर्दनाक हादसा: बंद पत्थर खदान में नहाने गया किशोर डूबा, मौत

बंद पत्थर खदान का गहरा गड्ढा बना हादसे की वजह

मिर्जाचौकी में दर्दनाक हादसा: बंद पत्थर खदान में नहाने गया किशोर डूबा, मौत
मिर्जाचौकी के 20 नंबर पहाड़ स्थित बंद पत्थर खदान में हादसे के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोग।

साहिबगंज जिले के मिर्जाचौकी स्थित 20 नंबर पहाड़ पर बंद पत्थर खदान के गड्ढे में नहाने गए 17 वर्षीय सुमन चौधरी की डूबने से मौत हो गई। सुमन अपने दोस्तों के साथ खदान में नहाने गया था, जहां गहरे पानी में वह डूब गया।

साहिबगंज: मंडरो प्रखंड के मिर्जाचौकी स्थित 20 नंबर पहाड़ पर एक बंद पत्थर खदान के गड्ढे में नहाने के दौरान एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान महादेववरण निवासी जगलाल चौधरी के 17 वर्षीय पुत्र सुमन चौधरी के रूप में हुई है। इस हादसे के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया और इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार, सुमन चौधरी अपने कुछ दोस्तों के साथ 20 नंबर पहाड़ स्थित बंद पत्थर खदान में नहाने गया था। खदान का गड्ढा काफी गहरा था और पानी में उतरने के बाद वह संभल नहीं पाया। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। हालांकि, दोस्तों ने उसे बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया।

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गांव में भी मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। सुमन की मौत से हर कोई स्तब्ध है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

उल्लेखनीय है कि जिले के खनन क्षेत्रों में इस तरह की दर्दनाक घटनाएं अक्सर सामने आती रहती हैं। यह हादसा एक बार फिर चेतावनी है कि बंद पत्थर खदानों के गहरे पानी में नहाना जानलेवा साबित हो सकता है। खदानों के गड्ढों में अक्सर दलदल, फिसलन और गहराई का सही अनुमान नहीं लग पाता, जिससे हादसे हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें: झारखंड पीजीटी परीक्षा में साहिबगंज के मुकेश कुमार का चयन, जिले के बने एकमात्र सफल अभ्यर्थी

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे खतरनाक स्थानों पर घेराबंदी कर चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं। साथ ही, अभिभावकों से भी अपील की गई है कि वे अपने बच्चों और गांव के युवाओं को बंद खदानों में नहाने से रोकें। एक पल की लापरवाही पूरे परिवार पर भारी पड़ सकती है।

यह भी पढ़ें: Sahebganj News: झारखंड मजदूर संघ प्रजातांत्रिक की जिला स्तरीय संगठनात्मक बैठक संपन्न

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

दुष्कर्म और धमकी मामले में जिला परिषद सदस्य संतोष पासवान को बड़ा झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज दुष्कर्म और धमकी मामले में जिला परिषद सदस्य संतोष पासवान को बड़ा झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज
पाकुड़िया में सिद्धू-कानू जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, हजारों लोगों ने देखा भव्य दंगल
नवाडीह में मां-बेटे की कुल्हाड़ी व हथौड़े से हत्या, खून से लथपथ शव मिलने पर मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
बीएसएल में 123 अधिकारियों को पदोन्नति, ई-1 से ई-5 ग्रेड तक जारी हुए प्रमोशन आदेश
हूल दिवस पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सिदो-कान्हू को दी श्रद्धांजलि, कहा- क्रांति की आग कभी नहीं बुझती
एनयूएसआरएल रांची में चार नए पीजी डिप्लोमा कोर्स शुरू, 30 जुलाई तक करें आवेदन
श्री श्री यूनिवर्सिटी ने रचा इतिहास, THE इम्पैक्ट रैंकिंग 2026 में दर्ज किया सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
झारखंड में गौ तस्करी पर बड़ा प्रहार, 48 गौवंश को सुरक्षित छुड़ाया गया
साहिबगंज में पहली बार ईस्ट जोन की सुपर स्पेशियलिटी यूरोलॉजी कॉन्फ्रेंस, देशभर के दिग्गज डॉक्टर जुटेंगे
साहिबगंज-धनबाद के बीच नई इंटरसिटी ट्रेन चलाने की मांग, अरशद नसर ने रेल मंत्रालय को भेजा प्रस्ताव
Hazaribagh News: विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 को लेकर उपायुक्त हेमन्त सती ने की प्रेस वार्ता
अंधविश्वास की दर्दनाक पराकाष्ठा: सांप के डंसने से 12 वर्षीय बच्चे की मौत, शव को गोबर-गोमूत्र में लपेटकर 12 घंटे तक तंत्र-मंत्र