नवाडीह में मां-बेटे की कुल्हाड़ी व हथौड़े से हत्या, खून से लथपथ शव मिलने पर मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

सूचना मिलते ही एसपी प्रवीण पुष्कर के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम

नवाडीह में मां-बेटे की कुल्हाड़ी व हथौड़े से हत्या, खून से लथपथ शव मिलने पर मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

देवघर जिले के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के नवाडीह गांव में मां-बेटे की निर्मम हत्या से सनसनी फैल गई है। दोनों के शव खून से लथपथ अवस्था में मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर के नेतृत्व में चार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

देवघर: जिले के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत महापुर पंचायत के नवाडीह गांव में मां-बेटे की निर्मम हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। सोमवार देर रात हुई इस दोहरे हत्याकांड की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर के नेतृत्व में चार थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, नवाडीह गांव में रुबेना खातून और उनके पुत्र का शव खून से लथपथ अवस्था में मिलने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सोनारायठाड़ी थाना पुलिस सहित आसपास के थानों की टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल क्षेत्र को सुरक्षित कर साक्ष्य संकलन की प्रक्रिया शुरू की। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई, जिससे पूरे गांव में भय और दहशत का माहौल बन गया।

मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर ने बताया कि देर रात लगभग साढ़े तीन से चार बजे के बीच घटना की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम गांव पहुंची, जहां मां और बेटे का शव पड़ा हुआ मिला। घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए प्रारंभिक जांच में यह प्रतीत हो रहा है कि दोनों की हत्या कुल्हाड़ी और हथौड़े जैसे धारदार एवं भारी हथियार से की गई है। पुलिस मामले की गहन छानबीन कर रही है।

एसपी ने बताया कि मृतका के पति की भी पूर्व में हत्या हुई थी। उस मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पांच से छह आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा हो चुकी है। हालांकि, वर्तमान हत्याकांड उस मामले से अलग प्रतीत होता है, लेकिन यदि दोनों घटनाओं के बीच किसी प्रकार का संबंध सामने आता है, तो उस दिशा में भी जांच की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Deoghar news: पुनासी परियोजना विस्थापितों की समस्याओं के समाधान पर जोर, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए निर्देश

फिलहाल पुलिस पारिवारिक विवाद, पुरानी रंजिश, प्रतिशोध तथा अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और तकनीकी साक्ष्यों को भी खंगाला जा रहा है। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Deoghar News: अनुमंडलीय अस्पताल से तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का हुआ भव्य शुभारंभ

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

हूल दिवस पर भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, आदित्य साहू बोले- भोगनाडीह में सरकार की मानसिकता अंग्रेजों जैसी हूल दिवस पर भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, आदित्य साहू बोले- भोगनाडीह में सरकार की मानसिकता अंग्रेजों जैसी
चास के कुर्रा में छापेमारी से हड़कंप, शराब दुकान से मिली 556 एक्सपायरी बियर
दुष्कर्म और धमकी मामले में जिला परिषद सदस्य संतोष पासवान को बड़ा झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज
पाकुड़िया में सिद्धू-कानू जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, हजारों लोगों ने देखा भव्य दंगल
नवाडीह में मां-बेटे की कुल्हाड़ी व हथौड़े से हत्या, खून से लथपथ शव मिलने पर मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
बीएसएल में 123 अधिकारियों को पदोन्नति, ई-1 से ई-5 ग्रेड तक जारी हुए प्रमोशन आदेश
हूल दिवस पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सिदो-कान्हू को दी श्रद्धांजलि, कहा- क्रांति की आग कभी नहीं बुझती
एनयूएसआरएल रांची में चार नए पीजी डिप्लोमा कोर्स शुरू, 30 जुलाई तक करें आवेदन
श्री श्री यूनिवर्सिटी ने रचा इतिहास, THE इम्पैक्ट रैंकिंग 2026 में दर्ज किया सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
झारखंड में गौ तस्करी पर बड़ा प्रहार, 48 गौवंश को सुरक्षित छुड़ाया गया
साहिबगंज में पहली बार ईस्ट जोन की सुपर स्पेशियलिटी यूरोलॉजी कॉन्फ्रेंस, देशभर के दिग्गज डॉक्टर जुटेंगे
साहिबगंज-धनबाद के बीच नई इंटरसिटी ट्रेन चलाने की मांग, अरशद नसर ने रेल मंत्रालय को भेजा प्रस्ताव