क्राइम न्यूज
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... Crime News: पिता बना हैवान! बेटी ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, आरोपी गिरफ्तार
Published On
By Mohit Sinha
कोडरमा थाना क्षेत्र के लोकाई गांव में 17 वर्षीय किशोरी ने अपने पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। किशोरी की मां के आवेदन पर कोडरमा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता अरबिंद कुमार बरनवाल को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद अदालत के आदेश पर आरोपी को न्यायिक हिरासत में कोडरमा जेल भेज दिया गया। Crime News: फायरिंग मामले में गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की पत्नी रिया सिन्हा पलामू कोर्ट में पेश
Published On
By Mohit Sinha
कुख्यात गैंगस्टर दिवंगत सुजीत सिन्हा की पत्नी रिया सिन्हा को शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच चाईबासा जेल से पलामू कोर्ट लाया गया। उन्हें व्यवहार न्यायालय के एडीजे-08 की अदालत में पेश किया गया, जहां वर्ष 2018-19 के गोलीबारी मामले में उनका बयान दर्ज किया गया। हजारीबाग में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के अपराधियों के बीच मुठभेड़, दो के पैर में लगी गोली
Published On
By Mohit Sinha
हजारीबाग जिले के गिद्दी थाना क्षेत्र में शनिवार की अहले सुबह पुलिस और राहुल दुबे गैंग के अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार, अपराधी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में मोटरसाइकिल से इलाके में घूम रहे थे। प्रेमिका से विवाद के बाद युवक ने ब्लेड से काटी गर्दन, खुदकुशी की कोशिश से मचा हड़कंप
Published On
By Mohit Sinha
पूर्वी सिंहभूम जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग से जुड़ा सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक बच्चे के पिता युवक ने कथित विवाद के बाद ब्लेड से अपनी गर्दन काटकर खुदकुशी का प्रयास किया। घायल युवक को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। युवक ने पुलिस को बताया कि उसका तीन बच्चों की मां से करीब दो वर्षों से प्रेम संबंध था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गुजरात के भावनगर में जहरीली शराब के सेवन से अब तक 6 की मौत, 21 अस्पताल में भर्ती
Published On
By Mohit Sinha
गुजरात के भावनगर में कथित जहरीली शराब के सेवन से हड़कंप मच गया है। अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि करीब 21 लोग अस्पताल में उपचाराधीन हैं। जांच में नकली शराब तैयार करने और गांवों में सप्लाई करने वाले कथित नेटवर्क का खुलासा हुआ है। Crime News : फरीदाबाद रेलवे स्टेशन के बाहर मिला 25-30 वर्षीय युवक का शव, पहचान नहीं
Published On
By Suman Kumari
फरीदाबाद के ओल्ड रेलवे स्टेशन के बाहर गुरुवार को एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस के मुताबिक मृतक की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष है और उसके पास से पहचान से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं मिला। Crime News: पिता की हत्या के बाद किशोर ने मेट्रो के आगे कूदकर दी थी जान
Published On
By Suman Kumari
नोएडा के सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो ट्रेन के आगे कूदकर जान देने वाले 16 वर्षीय किशोर अमृत शर्मा की मौत के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया कि अमृत ने कथित तौर पर पहले अपने पिता राजू शर्मा की धारदार कुल्हाड़ी से हत्या की और इसके बाद मेट्रो के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। फेस-3 थाना क्षेत्र के तिकोना पार्क स्थित एक कमरे से राजू शर्मा का शव बरामद हुआ। Crime News: चास मुफ्फसिल थाना प्रभारी पर हमला, आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार
Published On
By Mohit Sinha
बोकारो में कांवड़ियों के जत्थे के साथ डीजे वाहन के कारण सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना मिलने पर चास मुफ्फसिल थाना प्रभारी प्रकाश मंडल मौके पर पहुंचे और जाम हटाने के लिए कांवड़ियों को समझाने लगे। Crime News: हजारीबाग में प्रिंस खान गैंग के गुर्गे से मुठभेड़, पुलिस की गोली से घायल; हथियार-बम और धमकी भरे पर्चे बरामद
Published On
By Suman Kumari
हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र में 25 जुलाई को 13 माइल ट्रांसपोर्ट रोड पर दो हाईवा वाहनों पर हुई गोलीबारी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, संदिग्ध अंकित कुमार पांडेय से पूछताछ और उसके मोबाइल की जांच में Telegram के जरिए गैंगस्टर प्रिंस खान और उसके गिरोह के सदस्यों से चैट सामने आई। पूछताछ में आरोपी ने घटना में संलिप्तता स्वीकार की। Crime News: देवघर खमरबाद में सड़क हादसे में महिला की मौत, मुआवजे की मांग पर जाम
Published On
By Susmita Rani
देवघर जिले के पथरोल थाना क्षेत्र के खमरबाद गांव में सोमवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से 50 वर्षीय मैना देवी की मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने मुआवजा एवं दोषी चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मधुपुर-सारठ NH-114A पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया। करीब एक घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा। Crime News: खेलगांव थाना से हिरासत में बंद युवक फरार, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
Published On
By Susmita Rani
रांची के खेलगांव थाना से चोरी और साजिश के आरोप में गिरफ्तार 21 वर्षीय मो. असफाक अंसारी पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। आरोपी ने बाथरूम जाने की अनुमति मांगी थी, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटा। पुलिस को आशंका है कि वह बाथरूम के वेंटिलेटर के रास्ते भाग निकला। रांची में बिल्डर के बॉडीगार्ड को अपनी ही AK-47 से लगी गोली, चोर पकड़ने के दौरान हादसा
Published On
By Mohit Sinha
रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित अशोक नगर में चर्चित बिल्डर निशित केसरी के आवास पर चोर की सूचना मिलने के बाद बड़ा हादसा हो गया। बुधवार देर रात चेकिंग के लिए AK-47 लेकर निकले बॉडीगार्ड की राइफल से अचानक मिसफायर हो गया, जिससे गोली उसी को लग गई। 