हजारीबाग में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के अपराधियों के बीच मुठभेड़, दो के पैर में लगी गोली

गिद्दी थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह करीब 3:50 बजे हुई पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़

हजारीबाग में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के अपराधियों के बीच मुठभेड़, दो के पैर में लगी गोली
पुलिस मुठभेड़ में दो अपराधी घायल, गिरफ्तार

हजारीबाग जिले के गिद्दी थाना क्षेत्र में शनिवार की अहले सुबह पुलिस और राहुल दुबे गैंग के अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार, अपराधी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में मोटरसाइकिल से इलाके में घूम रहे थे।

हजारीबाग: हजारीबाग जिले के गिद्दी थाना पुलिस और राहुल दुबे गैंग के गुर्गों के बीच शनिवार की अहले सुबह मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो अपराधियों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने दोनों घायल अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, एक अपराधी भागने में सफल रहा। घटना शनिवार सुबह करीब 3:50 बजे की है।

दो घायल अपराधी गिरफ्तार, अस्पताल भेजे गए

घायल अपराधियों की पहचान बादल कुमार एवं रोहित कुमार उर्फ पीटर के रूप में हुई है। दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, हजारीबाग भेज दिया गया है।

बड़ी घटना को अंजाम देने की सूचना पर पुलिस ने शुरू की चेकिंग

Jharkhand Govt Ad
पुलिस के अनुसार, 22 अगस्त को रात करीब 2:30 बजे सूचना मिली थी कि भुरकुंडा की ओर से राहुल दुबे के कुछ गुर्गे गिद्दी थाना क्षेत्र के कोलियारी और ट्रांसपोर्ट रोड के आसपास बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए मोटरसाइकिल से घूम रहे हैं।

सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए गिद्दी थाना में उपलब्ध पुलिस पदाधिकारी, उरीमारी थाना प्रभारी एवं सशस्त्र बल के साथ पुलिस टीम रवाना हुई। इसके बाद पुराना कांटा घर रोड के आसपास अपराधियों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: बुढ़वा महादेव मंदिर में 10 हजार शिव भक्तों ने किया जलाभिषेक

पुलिस को देखकर भागने लगे अपराधी, जंगल से की फायरिंग

पुलिस चेकिंग के दौरान करीब 3:50 बजे एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन व्यक्ति भुरकुंडा की ओर से आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन वे मोटरसाइकिल मोड़कर भागने लगे। भागने के दौरान मोटरसाइकिल गिर गई और तीनों अपराधी जंगल की ओर भागने लगे।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: भटकी बेटी को मिला अपनों का सहारा, कटकमसांडी पुलिस ने छोटी कुमारी को परिवार से मिलाया

पुलिस के अनुसार, जंगल से अपराधियों ने पुलिस को निशाना बनाकर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दो अपराधी घायल हो गए। घायल बादल कुमार एवं रोहित कुमार उर्फ पीटर को इलाज के लिए सदर अस्पताल, हजारीबाग भेजा गया। वहीं, एक अपराधी जंगल का लाभ उठाकर फरार हो गया।

हथियार, गोली और खोखा बरामद

पुलिस ने घटनास्थल से दो हथियार, गोली, खोखा, पर्चा एवं मोबाइल बरामद किया है। पुलिस पूरे मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है और फरार अपराधी की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

एसडीपीओ के नेतृत्व में चला अभियान

छापेमारी दल में बड़कागांव एसडीपीओ अमित आनंद के नेतृत्व में गिद्दी थाना प्रभारी इकबाल हुसैन, बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह, उरीमारी ओपी प्रभारी रथु उरांव सहित कई पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Dhanbad News: पुटकी के ओझा तालाब में नहाने के दौरान 17 वर्षीय किशोर संजीत की डूबने से मौत Dhanbad News: पुटकी के ओझा तालाब में नहाने के दौरान 17 वर्षीय किशोर संजीत की डूबने से मौत
Palamu News: जिले के माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में सड़क सुरक्षा अभियान का सफल आयोजन
Palamu News: 'ऑपरेशन सफाया' के तहत पुलिस की बड़ी सफलता, देसी कार्बाइन संग तीन गिरफ्तार
Dumka News: शिकारीपाड़ा क्षेत्र में अवैध लॉटरी का काला कारोबार, गाढ़ी कमाई गंवा रहे मजदूर
Dumka News: प्रस्तावित MMDR एमेंडमेंट बिल के विरोध में झामुमो कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
छात्रा अमीषा और सबिता के साथ हुई बदसलूकी पर भाजपा ने उठाए गंभीर सवाल, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
Hazaribagh News: पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने खनिज राजस्व को लेकर राज्य सरकार को घेरा
Hazaribagh News: फर्नेस ब्लास्ट हादसे के बाद गरमाई राजनीति, पूर्व विधायक अंबा प्रसाद पहुंचीं घटनास्थल
Lohardaga News: ड्यूटी के दौरान शहीद हुए जवान दिलीप उरांव को दी गई अंतिम विदाई
Pakur News: जनजाति सुरक्षा मंच ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अनुच्छेद 342 में संशोधन की रखी मांग
Pakur News: सुंदरपुर में पेसा कानून के तहत पारंपरिक ग्राम सभा का हुआ सफल आयोजन
Giridih News: प्राथमिक स्कूली बच्चों की गणितीय क्षमता सुधारने को शुरू हुआ ‘मोबाइल गुरु’ कार्यक्रम