Hazaribagh News: बुढ़वा महादेव मंदिर में 10 हजार शिव भक्तों ने किया जलाभिषेक

तीसरी सोमवारी पर भक्तिमय हुआ माहौल

Hazaribagh News: बुढ़वा महादेव मंदिर में 10 हजार शिव भक्तों ने किया जलाभिषेक
(बड़कागाँव मंदिर परिसर)

बड़कागाँव में सावन की तीसरी सोमवारी पर 201 शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही, जहाँ प्रसिद्ध बुढ़वा महादेव मंदिर में लगभग 10,000 शिव भक्तों ने जलाभिषेक किया। अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने परिवार संग पूजा-अर्चना कर मंदिर परिसर की विधि-व्यवस्था का निरीक्षण किया।

हजारीबाग: बड़कागाँव सावन की तृतीय सोमवारी में प्रखंड के तमाम शिवालयों में भारी संख्या में शिव  भक्तों की भीड़ देखी गई। लोगों ने अहले सुबह उठकर भगवान शिव के शिवलिंग पर जलाभिषेक किया बेलपत्र दूध दही चढ़ाकर पूजा अर्चना किया। प्रखंड के 201 शिवालय में भक्ति भाव से पूजा अर्चना की गई। वही झारखंड के प्रसिद्ध बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत बुढ़वा महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई लोगों ने लाइन में लगकर पूजा अर्चना  किया। लगभग 10000 शिव भक्तों ने जलाभिषेक किया।

वही बड़कागांव  अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने अपने परिवार के संग बुढ़वा महादेव मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना किया एवं क्षेत्र की सुख व समृद्धि के लिए भगवान शिव से कामना की। तत्पश्चात अंचलाधिकारी ने विधि व्यवस्था को लेकर बुढ़वा महादेव मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। अंचलाधिकारी अपने पत्नी कुमारी रंजना, पुत्री रीमा कुमारी, केरेडारी  अंचलाधिकारी की पत्नी शीलू कुमारी, दामोदर मेहता, शशि मेहता, सत्यजीत अलंकार  के अलावा कई शिव भक्त शामिल थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Pakur News: राजमहल सांसद विजय हांसदा ने परिसदन में सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश Pakur News: राजमहल सांसद विजय हांसदा ने परिसदन में सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
Pakur News: सूचना भवन में शोकसभा का आयोजन, दिवंगत पत्रकार रमेश ठाकुर को दी गई श्रद्धांजलि
Pakur News: उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने जाति व आवासीय प्रमाणपत्रों के मामलों की समीक्षा की
Deoghar News: महाप्रबंधक गीतिका पांडेय ने पूर्व रेलवे मुख्यालय में सतर्कता अभियान का किया शुभारंभ
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, बाबूलाल मरांडी और कर्मवीर सिंह ने राज्यपाल से की मुलाकात
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में जिला स्थापना एवं अनुकम्पा समिति की बैठक
Hazaribagh News: पदमा में किराना दुकान की आड़ में अवैध शराब बिक्री का भंडाफोड़
Hazaribagh News: बुढ़वा महादेव मंदिर में 10 हजार शिव भक्तों ने किया जलाभिषेक
Giridih News: जमुआ में झामुमो की बैठक, खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ उग्र आंदोलन की चेतावनी
Koderma News: पीएम उत्क्रमित मध्य विद्यालय डंडाडीह के 140 विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण
Giridih News: अलख पांडेय ने लक्ष्मीपुर स्कूल में किया डिजिटल लाइब्रेरी और पानी टंकी का उद्घाटन
महिला कांग्रेस के सावन महोत्सव में शामिल हुईं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह