Pakur News: उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने जाति व आवासीय प्रमाणपत्रों के मामलों की समीक्षा की

नियमित निगरानी हेतु अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश

Pakur News: उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने जाति व आवासीय प्रमाणपत्रों के मामलों की समीक्षा की
(पाकुड़ उपायुक्त समीक्षा बैठक)

पाकुड़ उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में गूगल मीट के माध्यम से जाति एवं आवासीय प्रमाणपत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई, जिसमें लंबित आवेदनों के त्वरित और पारदर्शी निष्पादन के निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने अधिकारियों को सख्त ताकीद की कि गहन जांच के बाद ही पात्र व्यक्तियों को प्रमाणपत्र जारी किए जाएं।

पाकुड़: जाति एवं आवासीय प्रमाणपत्रों के लंबित मामलों को लेकर सोमवार को उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। गूगल मीट के माध्यम से हुई बैठक में जिले के सभी अंचलों में प्रमाणपत्रों से संबंधित लंबित आवेदनों की स्थिति की समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जाति एवं आवासीय प्रमाणपत्र के लंबित आवेदनों का नियमानुसार जांच करते हुए शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आम लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े, इसके लिए आवेदन प्रक्रिया में तेजी लाने की आवश्यकता है।

Jharkhand Govt Ad
उपायुक्त ने विशेष रूप से जाति प्रमाणपत्र जारी करने में सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी गलत, अपात्र अथवा नियमों के विरुद्ध आवेदन करने वाले व्यक्ति को जाति प्रमाणपत्र जारी नहीं किया जाए। प्रमाणपत्र निर्गत करने से पहले संबंधित दस्तावेजों एवं पात्रता की विधिवत जांच सुनिश्चित करने को कहा गया।

समीक्षा बैठक में सभी अंचलों के अधिकारियों को लंबित मामलों की नियमित निगरानी करने तथा निर्धारित नियमों के तहत समयबद्ध तरीके से आवेदनों का निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। प्रशासन की इस पहल से प्रमाणपत्रों के लिए आवेदन करने वाले लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: Pakur News: हाथों में तिरंगा, जुबां पर देशभक्ति के नारे, बडोली विद्यालय से निकली भव्य तिरंगा रैली

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Deoghar News: जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन ने मधुपुर में 11 करोड़ की सात सड़कों का किया शिलान्यास Deoghar News: जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन ने मधुपुर में 11 करोड़ की सात सड़कों का किया शिलान्यास
जेपीएससी अभ्यर्थियों के आंदोलन पर कैबिनेट बैठक महज आईवॉश: प्रतुल शाहदेव
Sahebganj News: उपायुक्त दीपक कुमार दुबे ने राजस्व वसूली और लंबित आवेदनों की गहन समीक्षा की
Pakur News: राजमहल सांसद विजय हांसदा ने परिसदन में सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
Pakur News: सूचना भवन में शोकसभा का आयोजन, दिवंगत पत्रकार रमेश ठाकुर को दी गई श्रद्धांजलि
Pakur News: उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने जाति व आवासीय प्रमाणपत्रों के मामलों की समीक्षा की
Deoghar News: महाप्रबंधक गीतिका पांडेय ने पूर्व रेलवे मुख्यालय में सतर्कता अभियान का किया शुभारंभ
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, बाबूलाल मरांडी और कर्मवीर सिंह ने राज्यपाल से की मुलाकात
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में जिला स्थापना एवं अनुकम्पा समिति की बैठक
Hazaribagh News: पदमा में किराना दुकान की आड़ में अवैध शराब बिक्री का भंडाफोड़
Hazaribagh News: बुढ़वा महादेव मंदिर में 10 हजार शिव भक्तों ने किया जलाभिषेक
Giridih News: जमुआ में झामुमो की बैठक, खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ उग्र आंदोलन की चेतावनी