Hazaribagh News: पदमा में किराना दुकान की आड़ में अवैध शराब बिक्री का भंडाफोड़

पुलिस की छापेमारी में 75 बोतल अवैध बीयर बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

Hazaribagh News: पदमा में किराना दुकान की आड़ में अवैध शराब बिक्री का भंडाफोड़
(अवैध रूप से बीयर बेचने के आरोप में पदमा पुलिस की गिरफ्त में दो आरोपी एवं जब्त की गई 75 बोतल अवैध बीयर)

हजारीबाग के पदमा ओपी क्षेत्र स्थित कुटीपीसी गांव में किराना दुकानों से अवैध रूप से बीयर बेचने के मामले में पुलिस ने 75 बोतल बीयर जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

हजारीबाग/पदमा: ओपी क्षेत्र के ग्राम कुटीपीसी में किराना दुकानों की आड़ में अवैध रूप से विदेशी शराब की बिक्री किए जाने का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग किराना दुकानों में छापेमारी कर कुल 75 बोतल बीयर बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, 16 अगस्त 2026 की शाम करीब छह बजे पुलिस अधीक्षक हजारीबाग को गुप्त सूचना मिली थी कि ग्राम कुटीपीसी में कुछ किराना दुकानों से अवैध रूप से विदेशी शराब की बिक्री की जा रही है। सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बरही एवं पुलिस निरीक्षक बरही अंचल के निर्देश पर पदमा ओपी प्रभारी के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया।

Jharkhand Govt Ad
छापामारी दल ने ग्राम कुटीपीसी में अलग-अलग किराना दुकानों पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान बादल कुमार (करीब 20 वर्ष), पिता बालदेव प्रसाद मेहता, निवासी नावाडीह, थाना पदमा तथा उपेन्द्र कुमार (20 वर्ष), पिता गणेश प्रसाद मेहता, निवासी कुटीपीसी, थाना पदमा को अवैध रूप से बीयर की बिक्री करते हुए पकड़ा गया।

पुलिस ने बादल कुमार की किराना दुकान से Godfather Beer 650 एमएल की 5 पीस, Godfather Cane Beer 500 एमएल की 10 पीस, Kingfisher Beer 650 एमएल की 6 पीस तथा Kingfisher Cane Beer 500 एमएल की 9 पीस, कुल 30 बोतल बीयर बरामद की।

यह भी पढ़ें: Sports News:बड़कागांव में फुटबॉल का महा मुकाबला, जग्गू इलेवन उरेज ने 4-0 से जीता खिताब

वहीं, उपेन्द्र कुमार की किराना दुकान से Godfather Beer 650 एमएल की 7 पीस, Godfather Cane Beer 500 एमएल की 6 पीस, Kingfisher Beer 650 एमएल की 20 पीस तथा Kingfisher Cane Beer 500 एमएल की 12 पीस बरामद की गई। दोनों दुकानों से कुल 75 बोतल अवैध बीयर जब्त की गई। इस मामले में बरही (पदमा ओपी) थाना कांड संख्या 289/2026, दिनांक 16 अगस्त 2026 के तहत धारा 274/275/292 भारतीय न्याय संहिता एवं 47(ए) उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: बुढ़वा महादेव मंदिर में 10 हजार शिव भक्तों ने किया जलाभिषेक

पुलिस की कार्रवाई में पदमा ओपी प्रभारी पुअनि श्रवण कुमार, पुअनि राजेश कुमार हजरा, पुअनि संदीप कुमार, पुअनि आलोक कुमार सोरेन तथा रिजर्व गार्ड शामिल थे। पुलिस ने स्पष्ट किया कि अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

जेपीएससी अभ्यर्थियों के आंदोलन पर कैबिनेट बैठक महज आईवॉश: प्रतुल शाहदेव जेपीएससी अभ्यर्थियों के आंदोलन पर कैबिनेट बैठक महज आईवॉश: प्रतुल शाहदेव
Sahebganj News: उपायुक्त दीपक कुमार दुबे ने राजस्व वसूली और लंबित आवेदनों की गहन समीक्षा की
Pakur News: राजमहल सांसद विजय हांसदा ने परिसदन में सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
Pakur News: सूचना भवन में शोकसभा का आयोजन, दिवंगत पत्रकार रमेश ठाकुर को दी गई श्रद्धांजलि
Pakur News: उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने जाति व आवासीय प्रमाणपत्रों के मामलों की समीक्षा की
Deoghar News: महाप्रबंधक गीतिका पांडेय ने पूर्व रेलवे मुख्यालय में सतर्कता अभियान का किया शुभारंभ
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, बाबूलाल मरांडी और कर्मवीर सिंह ने राज्यपाल से की मुलाकात
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में जिला स्थापना एवं अनुकम्पा समिति की बैठक
Hazaribagh News: पदमा में किराना दुकान की आड़ में अवैध शराब बिक्री का भंडाफोड़
Hazaribagh News: बुढ़वा महादेव मंदिर में 10 हजार शिव भक्तों ने किया जलाभिषेक
Giridih News: जमुआ में झामुमो की बैठक, खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ उग्र आंदोलन की चेतावनी
Koderma News: पीएम उत्क्रमित मध्य विद्यालय डंडाडीह के 140 विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण