Ranchi News: डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में कुलपति ने ली महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक

गांधी सभागार में सैन्य कोटा अभ्यर्थियों की जांच

Ranchi News: डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में कुलपति ने ली महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक
(डीएसपीएमयू समीक्षा बैठक रांची)

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU) रांची में कुलपति डॉ राजीव मनोहर की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में 3 व 4 अगस्त को खेल व सैन्य कोटा के प्रमाण पत्र सत्यापन, सितम्बर अंत में दीक्षांत समारोह आयोजन तथा 15 विषयों में रिक्त सीटों के लिए 31 अगस्त तक चांसलर पोर्टल पुनः खोलने का निर्णय लिया गया।

रांची: अपराह्न 3 बजे डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने विश्वविद्यालय के गांधी सभागार में सभी संकायों के डीन, विभागाध्यक्षों और समन्वयकों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। इसका उद्वेश्य पूर्व के कार्यों की समीक्षा और आनेवाले अकादमिक और प्रशासनिक कार्यप्रणाली के लिए संवाद और विमर्श करना था। 

कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए शुरुआत में ही पूर्व में सूचीबद्ध कार्यों के संबंध में संकायों के डीन, विभागाध्यक्षों और समन्वयकों से पूर्ण जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने वर्तमान में विश्वविद्यालय के नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया की समाप्ति चरण पर विचार विमर्श किया। इसी संदर्भ में कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने कहा कि नामांकन की पूरी प्रक्रिया लगभग समाप्ति की ओर है। 

Jharkhand Govt Ad
इसी क्रम में उन्होंने कहा कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार  दिनांक 3 और 4 अगस्त 2026 को पूर्वाह्न 10 बजे स्नातक के सभी विभागों में नामांकन हेतु खेल और सैन्य श्रेणी से संबंधित अभ्यार्थियों के आवेदन का सत्यापन विश्वविद्यालय में किया जाना हैं। उन्होंने कहा कि खेल और सैन्य श्रेणी से संबंधित अभ्यर्थियों के मूल प्रमाणपत्रों की जांच विश्वविद्यालय की आंतरिक और बाह्य विशेषज्ञों की टीम करने के उपरांत उसे संदर्भित विभागों में नामांकन के लिए अग्रसारित कर देगी।  

खेल श्रेणी के अभ्यर्थियों का सत्यापन विश्वविद्यालय के जैकब सभागार में पूर्वाह्न 10 बजे से और सैन्य श्रेणी के अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों का सत्यापन पूर्वाह्न 10 बजे से ही विश्वविद्यालय के नए अकादमिक भवन के गांधी सभागार में किया जाना है। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों  का उपरोक्त तिथि और समय पर उपस्थित होना अनिवार्य है। इसी संबंध में उन्होंने प्रत्येक विभागाध्यक्षों से तीसरे चरण की प्रतिक्षा सूची में आए विद्यार्थियों के नामांकन से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि 3 अगस्त 2026 को ही विश्वविद्यालय के प्रत्येक विभाग अपने औपबंधिक प्रवेश सूची के अंतर्गत जारी प्रतिक्षा सूची में मेधा को ध्यान में रखते हुए नामांकन सुनिश्चित करें।   

यह भी पढ़ें: Ranchi News: झारखंड में एक करोड़ का इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार, 141 मामले हैं दर्ज

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने आगामी सितम्बर माह के अंत में दीक्षांत समारोह आयोजित कर अबतक के उत्तीर्ण विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी प्रारंभ  कर दी हैं। उन्होंने कहा कि तीसरे चरण की समाप्ति के उपरांत पारंपरिक और व्यवसायिक पाठ्यक्रमों में रिक्त सीटों की संख्या को देखते हुए उन विषयों के लिए चांसलर पोर्टल पुनः खोल दिया गया है। 

यह भी पढ़ें: Ranchi News: CCL ने बढ़ाई कर्मचारियों की डिजिटल दक्षता, एक सप्ताह का कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम सफल

यह विषय हैं, इलेक्ट्रॉनिक्स, पर्यावरण विज्ञान, फिशरीज साइंस, इंटीग्रेटेड फिजिक्स, कथक डांस, खरिया, खोरठा, कुरमाली, मुंडारी, म्यूजिक, पंच परगनिया, जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन, संस्कृत, विजुअल आर्ट पेंटिंग और योगिक साइंस।इन सभी विषयों में विद्यार्थियों के लिए यह अवसर है कि वह 31 अगस्त 2026 तक चांसलर पोर्टल के माध्यम से संदर्भित विषयों में नामांकन के लियें आवेदन कर सकते हैं।
 
इस बैठक में सभी संकायों के डीन, डीएसडब्ल्यू डॉ सर्वोत्तम कुमार, कुलसचिव डॉ  धनंजय वासुदेव द्विवेदी, परीक्षा नियंत्रक डॉ शुचि संतोष बरवार, वित्त पदाधिकारी डॉ अनीता मेहता, सभी विभागाध्यक्ष, निदेशक और समन्वयक मौजूद थे। यह जानकारी पीआरओ डॉ राजेश कुमार सिंह ने दी।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Jharkhand Govt Ad

Latest News

Ranchi News: सरला बिरला यूनिवर्सिटी में हुआ 'नशा मुक्त युवा-विकसित भारत' कार्यक्रम का प्रसारण Ranchi News: सरला बिरला यूनिवर्सिटी में हुआ 'नशा मुक्त युवा-विकसित भारत' कार्यक्रम का प्रसारण
Deoghar News: श्रावणी मेला में कांवरियों के लिए बाघमारा और कोठिया में बनी भव्य टेंट सिटी
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने दीप प्रज्वलित कर कांवरिया सेवा शिविर का किया उद्घाटन
Hazaribagh News: पदमा ओपी पुलिस ने अभियान चलाकर तीन फरार वारंटियों को किया गिरफ्तार
Hazaribagh News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय में प्रधानमंत्री के 'नशा मुक्त भारत' वेबकास्ट का प्रसारण
Giridih News: एसपी डॉ. विमल कुमार ने कांवरिया सेवा शिविर का फीता काटकर किया उद्घाटन
Pakur News: मुफस्सिल पुलिस ने मनिरामपुर से ब्राउन शुगर के साथ तस्कर को दबोचा
Koderma News: कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर में प्रांतीय प्रधानाचार्य बैठक का हुआ गरिमामय समापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने एसजेएस अस्पताल में इंद्रजीत महतो से की मुलाकात
Ranchi News: डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में कुलपति ने ली महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक
दिल्ली से गिरफ्तार हुई झारखंड की वांछित मानव तस्कर, खूंटी की बालिका सुरक्षित रेस्क्यू
जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड अर्पिता सरकार की हुई कोर्ट में पेशी, एन्क्रिप्टेड ऐप और वीवीआईपी कनेक्शन जांच के दायरे में