LocalNewsRanchi
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिला गणेश पूजा महासमिति का प्रतिनिधिमंडल, दिया महोत्सव का निमंत्रण
Published On
By Anjali Sinha
रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से गणेश पूजा रांची महानगर जिला महासमिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर आगामी गणेश महोत्सव-2026 का आमंत्रण सौंपा। मुख्यमंत्री ने आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक व धार्मिक पर्व समाज में एकजुटता और आपसी भाईचारे को सुदृढ़ करते हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में GRDA और स्मार्ट सिटी परियोजना की बैठक
Published On
By Anjali Sinha
रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जीआरडीए और रांची स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत भूमि संबंधी विषयों की समीक्षा की। उन्होंने राज्य के अन्य जिलों में सैटलाइट टाउनशिप विकसित करने तथा एचईसी के साथ समन्वय बनाकर स्मार्ट सिटी के विस्तार की ठोस कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। झारखंड की बंद कोयला खदानों के वैज्ञानिक पुनर्वास हेतु गिरिडीह और करमा OCP चयनित
Published On
By Anjali Sinha
रांची में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में झारखंड की बंद होने वाली गिरिडीह और करमा OCP कोयला खदानों को TCCM परियोजना के तहत पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चयनित किया गया है। भारत सरकार और जर्मन संस्था GIZ के सहयोग से संचालित इस योजना के तहत बंद खदानों की भूमि का उपयोग सौर ऊर्जा, पर्यटन और आजीविका विकास के लिए किया जाएगा। “मतदाता पंजीकरण एवं मतदाता सूची 2026” अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का एनयूएसआरएल में समापन
Published On
By Anjali Sinha
रांची के एनयूएसआरएल में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का समापन हो गया, जहां एनयूएसआरएल के कुलपति प्रो. डॉ. अशोक आर. पाटिल ने शुद्ध मतदाता सूची को लोकतंत्र का आधार बताया। सम्मेलन में ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, एस्टोनिया समेत कई देशों की निर्वाचन प्रणाली और मतदाता सूची प्रबंधन में एआई व डिजिटलीकरण के उपयोग पर गहन मंथन किया गया। राहुल गांधी की नागरिकता पर इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस हमलावर
Published On
By Anjali Sinha
इलाहाबाद हाईकोर्ट में राहुल गांधी की नागरिकता संबंधी याचिका वापस लिए जाने के बाद झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विजय शंकर नायक ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि टीवी डिबेट में शोर मचाने वाली भाजपा अदालत में कोई ठोस दस्तावेज पेश नहीं कर सकी और उसका झूठ बेनकाब हो गया। छात्राओं के साथ अभद्रता बर्दाश्त नहीं, पूरी मजबूती से लड़ेंगे लड़ाई: बाबूलाल मरांडी
Published On
By Anjali Sinha
रांची के कोतवाली थाने में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की मौजूदगी में छात्रा प्रतिमा कुमारी ने बदसलूकी करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। मरांडी ने सरकार को सचेत करते हुए कहा कि यदि हमलावरों पर कार्रवाई नहीं हुई तो भाजपा 25 अगस्त से संबंधित मजिस्ट्रेटों का घेराव करेगी। राज्य सरकार और जेएमएम नाजी पार्टी की तर्ज पर काम कर रही: प्रतुल शाहदेव
Published On
By Anjali Sinha
भाजपा मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने हेमंत सरकार पर नाजी तर्ज पर बर्बरता करने और लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाने का आरोप लगाया। साथ ही जेपीएससी मामले में उच्च न्यायालय में सरकार द्वारा कमजोर पैरवी पर गंभीर सवाल खड़े किए। तीन मजदूरों की मौत को केवल हादसा बताकर फाइल बंद न करे सरकार: सुदेश महतो
Published On
By Anjali Sinha
आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने देवकमल अस्पताल, रांची पहुंचकर रामगढ़ स्पंज आयरन हादसे में घायल मजदूर का हाल जाना। उन्होंने घटना की उच्चस्तरीय तकनीकी जांच कराने और दोषियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 106(1) के तहत कार्रवाई की मांग की। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड राज्य आर्द्रभूमि प्राधिकरण की बैठक संपन्न
Published On
By Anjali Sinha
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई झारखंड राज्य आर्द्रभूमि प्राधिकरण की बैठक में राज्य के 2119 संभावित वेटलैंड्स के सत्यापन, डिमार्केशन और नोटिफिकेशन का निर्णय लिया गया। बैठक में प्राकृतिक जल निकायों के संरक्षण, जैव विविधता सुरक्षा और सुदृढ़ मैनेजमेंट प्लान बनाने पर विशेष जोर दिया गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित हुई कैम्पा शासी निकाय की पहली बैठक
Published On
By Anjali Sinha
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैम्पा (CAMPA) राज्य प्राधिकरण की शासी निकाय की पहली बैठक में वनीकरण, वन संरक्षण और हाथी कॉरिडोर की मैपिंग की समीक्षा की गई। बैठक में मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए थर्मल कैमरों की स्थापना और एलिवेटेड रोड जैसी आधुनिक तकनीकों के प्रयोग पर बल दिया गया। Ranchi News: वाईबीएन विश्वविद्यालय में श्रावण मास की सांस्कृतिक विरासत पर दो दिवसीय कार्यशाला शुरू
Published On
By Anjali Sinha
रांची के वाईबीएन विश्वविद्यालय में “श्रावण मास की सांस्कृतिक विरासत : साहित्य, कला एवं संगीत” विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का पहला दिन संपन्न हुआ। कार्यशाला के दौरान 'वाइब्रेशनल हीलिंग' पुस्तक का विमोचन, शास्त्रीय गायन, लोक संगीत पर व्याख्यान और कला प्रदर्शनी आयोजित की गई। Ranchi News: सरला बिरला विश्वविद्यालय में 'विकसित भारत 2047' पर विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित
Published On
By Anjali Sinha
सरला बिरला विश्वविद्यालय, रांची में “विजन 2047: विकसित भारत की संकल्पना एवं रोडमैप” विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत सिन्हा मुख्य अतिथि रहे। अपने संबोधन में उन्होंने पीपल, एनर्जी और टेक्नोलॉजी को विकास का मुख्य स्तंभ बताते हुए 'ग्रीन फ्रंटियर डेवलपमेंट मॉडल' अपनाने पर जोर दिया। 