राज्य सरकार और जेएमएम नाजी पार्टी की तर्ज पर काम कर रही: प्रतुल शाहदेव

जेपीएससी पैरवी पर उठाई महाधिवक्ता की भूमिका

राज्य सरकार और जेएमएम नाजी पार्टी की तर्ज पर काम कर रही: प्रतुल शाहदेव
(प्रतुल शाहदेव फाइल फोटो)

भाजपा मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने हेमंत सरकार पर नाजी तर्ज पर बर्बरता करने और लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाने का आरोप लगाया। साथ ही जेपीएससी मामले में उच्च न्यायालय में सरकार द्वारा कमजोर पैरवी पर गंभीर सवाल खड़े किए।

रांची: भाजपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने पार्टी कार्यालय में प्रेस ब्रीफिंग करते हुए कहा कि झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार और झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी नाजी पार्टी की तर्ज पर चल रही है। जिस तरीके से नाजी पार्टी में लोकतांत्रिक आवाजों को दबाने के लिए फर्जी मुकदमे, पुलिसिया कार्रवाई और प्रतिबंधों का सहारा लिया था। झारखंड सरकार और झारखंड मुक्ति मोर्चा भी उसी तर्ज पर बर्बरता कर रही है।

प्रतुल ने कहा कि धरना-प्रदर्शन से पहले अनुमति, सोशल मीडिया पर लिखने-लाइक करने से पहले पुलिस वेरिफिकेशन जैसी बातें सामने आना बेहद गंभीर है। सरकार स्पष्ट करे कि क्या झारखंड में अब अपनी बात रखने के लिए भी नागरिकों को पुलिस से अनुमति लेनी होगी? 

Jharkhand Govt Ad
अगर ऐसा है तो यह लोकतंत्र नहीं, अघोषित आपातकाल की मानसिकता है। प्रतुल शाहदेव ने कहा कि संविधान का अनुच्छेद 19(1)(a) अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और 19(1)(b) शांतिपूर्ण सभा का अधिकार देता है। कानून-व्यवस्था बनाए रखना सरकार की जिम्मेदारी है, लेकिन उसकी आड़ में विपक्ष, छात्रों और आम नागरिकों की आवाज को कुचलना स्वीकार नहीं किया जा सकता।

जेपीएससी मुद्दा बेहतर ढंग से उच्च न्यायालय में रख सकती थी राज्य सरकार

प्रतुल शाहदेव ने कहा कि जेपीएससी के मुद्दे पर राज्य सरकार का रवैया संदिग्ध प्रतीत होता है। उच्च न्यायालय में जब यह मामला पेश हुआ तब महाधिवक्ता को एडवांस कॉपी दी गई थी। इसके बावजूद पहले मुकदमे में एक जूनियर एडवोकेट ने पहली बार सरकार का पक्ष रखा। 

यह भी पढ़ें: Jharkhand News: नौकरी बचाने के लिए सड़क पर उतरे 2 हजार कर्मचारी, CGL-TDPL रद्द करने का विरोध

डीफेक्टिव याचिका का विरोध भी नहीं किया। दूसरी पारी में भी महाधिवक्ता ने अपने से जूनियर अधिवक्ता को बात रखने को कहा।सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि जब उसे मामले की अग्रिम जानकारी थी तो महाधिवक्ता के साथ सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ताओं को क्यों नहीं मामले को पेश करने की जिम्मेदारी दी गई? विद्यार्थी जवाब मांग रहे हैं।

यह भी पढ़ें: एमएमडीआर एक्ट पर कांग्रेस फैला रही भ्रम, राज्यों का अधिकार पूरी तरह सुरक्षित: आदित्य साहू

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत
Koderma News: सावन की अंतिम सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, ध्वजाधारी धाम में जलाभिषेक
Koderma News: अंतिम सोमवारी पर सतगावां में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों कांवड़िए हुए शामिल
लुकैयाटांड़ से JPSC-JSSC भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा का हुआ जोरदार आगाज़
Koderma News: झुमरीतिलैया में राजद ने कांवड़ पदयात्रियों के लिए लगाया भव्य सेवा शिविर
छात्राओं के साथ अभद्रता बर्दाश्त नहीं, पूरी मजबूती से लड़ेंगे लड़ाई: बाबूलाल मरांडी
राज्य सरकार और जेएमएम नाजी पार्टी की तर्ज पर काम कर रही: प्रतुल शाहदेव
तीन मजदूरों की मौत को केवल हादसा बताकर फाइल बंद न करे सरकार: सुदेश महतो
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड राज्य आर्द्रभूमि प्राधिकरण की बैठक संपन्न
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित हुई कैम्पा शासी निकाय की पहली बैठक