विधानसभा घेराव: बैरिकेडिंग तोड़ विधानसभा के करीब पहुंचे छात्र, वाटर कैनन और लाठीचार्ज से रोकने की कोशिश

छात्रों ने कई स्तर की बैरिकेडिंग तोड़कर विधानसभा की ओर बढ़ाया कदम

विधानसभा घेराव: बैरिकेडिंग तोड़ विधानसभा के करीब पहुंचे छात्र, वाटर कैनन और लाठीचार्ज से रोकने की कोशिश
विधानसभा घेराव के दौरान छात्रों का प्रदर्शन

रांची में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का विधानसभा घेराव सोमवार को तनावपूर्ण हो गया। बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी छात्रों ने प्रशासन की कई स्तरों की बैरिकेडिंग तोड़ दी और विधानसभा से करीब 100 मीटर तक पहुंच गए।

रांची: झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का विधानसभा घेराव सोमवार को उग्र हो गया। हाथों में तिरंगा, पोस्टर और बैनर लिए बड़ी संख्या में छात्र नई विधानसभा की ओर बढ़े। छात्रों को रोकने के लिए प्रशासन ने पुराने विधानसभा के पास कई स्तरों पर बैरिकेडिंग की थी, लेकिन प्रदर्शनकारी लगातार बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ते रहे। छात्र चौथी बैरिकेडिंग भी पार कर विधानसभा से करीब 100 मीटर की दूरी तक पहुंच गए।

पुलिस और प्रदर्शनकारियों में टकराव, पथराव के बाद लाठीचार्ज

Jharkhand Govt Ad
स्थिति को नियंत्रित करने के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव की स्थिति बन गई। प्रदर्शनकारियों की ओर से पुलिस पर पथराव किया गया, जिसमें एक पुलिसकर्मी के घायल होने की सूचना है। इसके बाद पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया। प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया। हालांकि, इसके बावजूद छात्रों का आगे बढ़ने का सिलसिला नहीं रुका। कई स्थानों पर प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग को खींचकर हटा दिया और आगे बढ़ गए।

जयराम महतो भी छात्रों के साथ पहुंचे विधानसभा के करीब

यह भी पढ़ें: Ranchi News: ओथ फाउंडेशन एवं एम डॉक ने हिल टॉप स्कूल में लगाया निशुल्क शिविर, 200 बच्चों की दंत जांच

धरने पर बैठे झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के विधायक जयराम महतो भी छात्रों के साथ विधानसभा के करीब पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से वहीं धरना देने और विधानसभा के गेट के पास नहीं जाने का आग्रह किया। जयराम महतो ने छात्रों से शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें रखने और संयम बनाए रखने की अपील की।

यह भी पढ़ें: शहीद निर्मल महतो की 39वीं शहादत दिवस पर उलियान पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

रिफॉर्म मार्च प्रतिनिधिमंडल ने भी छात्रों से की शांति की अपील

जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मार्च के प्रतिनिधिमंडल ने भी लगातार छात्रों से शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने का आग्रह किया। प्रतिनिधिमंडल की ओर से कहा गया कि आंदोलन के दौरान किसी तरह की अप्रिय स्थिति पैदा न हो, इसके लिए छात्र संयम बनाए रखें और विधानसभा की ओर आगे न बढ़ें।

कच्चे और पहाड़ी रास्तों से आगे बढ़े प्रदर्शनकारी

प्रशासन ने मुख्य रास्तों पर बैरिकेडिंग कर छात्रों को रोकने की कोशिश की, लेकिन बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी कच्चे और पहाड़ी रास्तों से होकर आगे बढ़ गए। कई छात्र जगन्नाथ मंदिर तक पहुंच गए। कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की बैरिकेडिंग को पार करने के बजाय वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल किया और विधानसभा की दिशा में आगे बढ़ते रहे।

कई जगह छात्रों ने बैरिकेडिंग खींचकर हटाई

कई जगह छात्रों ने बैरिकेडिंग को खींचकर हटा दिया। लगातार बढ़ती भीड़ के कारण रिफॉर्म मार्च के प्रतिनिधिमंडल के लिए भी प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करना मुश्किल हो गया। प्रशासन ने प्रतिनिधिमंडल से भी छात्रों को विधानसभा की ओर बढ़ने से रोकने में सहयोग करने का आग्रह किया।

स्पाइडरमैन और वनमानुष के रूप में भी प्रदर्शन में पहुंचे छात्र

विधानसभा घेराव के दौरान प्रदर्शनकारियों का अलग अंदाज भी देखने को मिला। कुछ छात्र स्पाइडरमैन और वनमानुष का रूप धारण कर प्रदर्शन में शामिल हुए। उनके हाथों में विभिन्न संदेश लिखे पोस्टर थे। वहीं, कुछ प्रदर्शनकारियों में फिल्म ‘पुष्पा’ के किरदार की झलक भी देखने को मिली।

पालकी में धरना स्थल पहुंचे देवेंद्रनाथ महतो

आंदोलन के दौरान भूख हड़ताल कर रहे छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो भी पालकी में बैठकर धरना स्थल पर पहुंचे। उनकी मौजूदगी से प्रदर्शनकारियों में उत्साह देखने को मिला। छात्र लंबे समय से जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं।

असामाजिक तत्वों पर नजर रखने की अपील

रिफॉर्म मार्च के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदर्शनकारियों से अपील की कि यदि भीड़ में कोई असामाजिक तत्व नजर आए, तो इसकी सूचना तत्काल प्रतिनिधिमंडल को दी जाए। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि ऐसे लोगों को पुलिस के हवाले किया जाएगा, ताकि आंदोलन को शांतिपूर्ण बनाए रखा जा सके।

जगन्नाथपुर मंदिर तक मार्च और धरने की तैयारी

प्रतिनिधिमंडल ने छात्रों को बताया कि मार्च को जगन्नाथपुर मंदिर तक ले जाकर वहां धरना दिया जाएगा। हालांकि, विधानसभा की ओर बड़ी संख्या में छात्रों के लगातार बढ़ने और बैरिकेडिंग टूटने के बाद मौके पर तनाव की स्थिति बनी हुई है। प्रशासन प्रदर्शनकारियों को विधानसभा के गेट तक पहुंचने से रोकने की कोशिश कर रहा है, जबकि छात्र अपनी मांगों को लेकर आगे बढ़ने पर अड़े हुए हैं।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

अरुणाचल पर चीन की बौखलाहट, भारत ने 27 जगहों के नाम बदले तो आया तमतमाता बयान अरुणाचल पर चीन की बौखलाहट, भारत ने 27 जगहों के नाम बदले तो आया तमतमाता बयान
केरल का नाम 'केरलम' किए जाने वाला विधेयक लोकसभा में पेश
Giridih News: नईटांड से 135 श्रद्धालुओं का जत्था सुल्तानगंज रवाना, पैदल देवघर पहुंचकर करेंगे जलाभिषेक
दमनकारी है झारखंड सरकार, लोकतांत्रिक आंदोलन भी झारखंड में अपराध है क्या: आदित्य साहू
Giridih News: देशभर के कलाकारों का गिरिडीह में जुटान, अखिल भारतीय नाट्य व नृत्य प्रतियोगिता 4 सितंबर से
JPSC विवाद: JPSC-JSSC छात्र आंदोलन के बीच जमशेदपुर में धारा 163 लागू, जुटान और प्रदर्शन पर प्रतिबंध
छात्र आंदोलन पर भाजपा का सरकार पर निशाना, दुलाल भुइयां ने हेमंत सोरेन से मांगा इस्तीफा
JPSC नियुक्ति घोटाले के खिलाफ छात्रों का विधानसभा घेराव, जेपी पांडेय ने सीबीआई जांच की मांग की
Palamu News: आहर से मिले दो सगे भाइयों के शव, चाचा ने जताई हत्या की आशंका
JPSC-JSSC छात्र आंदोलन: एंबुलेंस से विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्रनाथ महतो, मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी
Explainer: संसद में कौन सा बड़ा बिल ला रही मोदी-शाह की जोड़ी? इंडी कैंप में मची जबरदस्त खलबली
Breaking News: JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते गिरफ्तार, CID की कार्रवाई से बढ़ी हलचल