JPSC
समाचार  राज्य  पलामू  झारखण्ड 

CBI जांच से ही बहाल होगा अभ्यर्थियों का विश्वास: सांसद विष्णु दयाल राम

CBI जांच से ही बहाल होगा अभ्यर्थियों का विश्वास: सांसद विष्णु दयाल राम JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर जारी छात्र आंदोलन के बीच पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने स्वतंत्र CBI जांच की मांग की है। उन्होंने वर्ष 2019 से अब तक आयोजित विवादित भर्ती परीक्षाओं, विशेषकर 14वीं JPSC PT, 11वीं-13वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा और JSSC-CGL की जांच कराने की मांग उठाई।
Read More...
समाचार  राज्य  राजनीति  शिक्षा  रांची  झारखण्ड 

JPSC नियुक्ति रद्द करने के फैसले पर हाई कोर्ट की रोक, बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना

JPSC नियुक्ति रद्द करने के फैसले पर हाई कोर्ट की रोक, बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना JPSC की 11वीं से 13वीं सिविल सेवा परीक्षा और फूड सेफ्टी ऑफिसर नियुक्तियों को रद्द करने के सरकार के फैसले पर हाई कोर्ट की रोक के बाद झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर निशाना साधा है। मरांडी ने आरोप लगाया कि सरकार ने छात्र आंदोलन को समाप्त करने के लिए जल्दबाजी में परीक्षा और नियुक्तियां रद्द करने का फैसला लिया। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने पहले ही आशंका जताई थी कि यह निर्णय अदालत में टिक नहीं पाएगा।
Read More...
समाचार  राज्य  शिक्षा  रांची  झारखण्ड 

JPSC सिविल सेवा और फूड सेफ्टी ऑफिसर नियुक्तियां रद्द करने के आदेश पर हाई कोर्ट की रोक

JPSC सिविल सेवा और फूड सेफ्टी ऑफिसर नियुक्तियां रद्द करने के आदेश पर हाई कोर्ट की रोक JPSC सिविल सेवा और फूड सेफ्टी ऑफिसर नियुक्तियों को रद्द करने के झारखंड सरकार के फैसले पर हाई कोर्ट ने फिलहाल रोक लगा दी है। न्यायमूर्ति दीपक रौशन की अदालत ने तीन अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए 11वीं से 13वीं सिविल सेवा परीक्षा तथा फूड सेफ्टी ऑफिसर नियुक्तियों को रद्द करने के आदेश को अगले आदेश तक प्रभावी नहीं होने दिया। अदालत ने राज्य सरकार और झारखंड लोक सेवा आयोग से जवाब मांगा है।
Read More...
समाचार  राज्य  राजनीति  रांची  झारखण्ड 

बाबूलाल मरांडी ने CM हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, JPSC-JSSC समेत रद्द परीक्षाओं की CBI जांच की मांग

बाबूलाल मरांडी ने CM हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, JPSC-JSSC समेत रद्द परीक्षाओं की CBI जांच की मांग झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर JPSC, JSSC-CGL समेत रद्द की गई प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर राज्य में अविश्वास, आक्रोश और अराजकता की स्थिति बनी है।
Read More...
समाचार  राज्य  शिक्षा  रांची  झारखण्ड 

JPSC विवाद : झारखंड में 22 प्रतियोगी परीक्षाएं रद्द, 6 स्थगित,23 परीक्षाओं की CID जांच

JPSC विवाद : झारखंड में 22 प्रतियोगी परीक्षाएं रद्द, 6 स्थगित,23 परीक्षाओं की CID जांच झारखंड सरकार ने प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और छात्रों के आंदोलन के बीच बड़ा फैसला लिया है। 17 अगस्त को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की विशेष बैठक के निर्णयों से संबंधित अधिसूचनाएं जारी कर दी गई हैं। सरकार के फैसले से कुल 45 प्रतियोगी परीक्षाओं और उनके परिणामों पर असर पड़ेगा। इनमें 22 परीक्षाएं रद्द, छह स्थगित की गई हैं, जबकि कुल 23 परीक्षाओं को सीआईडी जांच के दायरे में रखा गया है।
Read More...
समाचार  राज्य  रांची  झारखण्ड 

झारखंड में नियुक्ति परीक्षाओं पर बड़ा एक्शन: 22 परीक्षाएं रद्द, 6 स्थगित और 17 की होगी CID जांच; JSSC-CGL भी रद्द

झारखंड में नियुक्ति परीक्षाओं पर बड़ा एक्शन: 22 परीक्षाएं रद्द, 6 स्थगित और 17 की होगी CID जांच; JSSC-CGL भी रद्द सीआईडी/एसआईटी जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई, फास्ट ट्रैक कोर्ट, आंतरिक निगरानी प्रकोष्ठ और परीक्षा सुधार समिति बनाने का फैसला
Read More...
समाचार  राज्य  ताज़ा खबरें   रांची  झारखण्ड 

सभी विवादित परीक्षाएं रद्द, छात्र आंदोलन की ऐतिहासिक जीत; अब नई परीक्षा व्यवस्था की लड़ाई शुरू: देवेंद्र नाथ महतो

सभी विवादित परीक्षाएं रद्द, छात्र आंदोलन की ऐतिहासिक जीत; अब नई परीक्षा व्यवस्था की लड़ाई शुरू: देवेंद्र नाथ महतो JPSC-JSSC भ्रष्टाचार मुक्त आंदोलन के प्रमुख छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने JSSC CGL और TDPL एजेंसी की ओर से आयोजित सभी परीक्षाएं रद्द होने को छात्र आंदोलन की ऐतिहासिक जीत बताया। भूख हड़ताल के 17वें दिन स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह और डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो की मौजूदगी में उनका अनशन समाप्त कराया गया।
Read More...
समाचार  राज्य  रांची  झारखण्ड 

हेमंत सरकार ने कैबिनेट में बैठकर छात्रों को ठगने की बनाई पूरी प्लानिंग, सीबीआई जांच बिना न्याय अधूरा: बाबूलाल मरांडी

हेमंत सरकार ने कैबिनेट में बैठकर छात्रों को ठगने की बनाई पूरी प्लानिंग, सीबीआई जांच बिना न्याय अधूरा: बाबूलाल मरांडी नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने JPSC-JSSC परीक्षा विवाद और छात्र आंदोलन को लेकर झारखंड सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने परीक्षाएं रद्द कर छात्रों को दिग्भ्रमित करने की कोशिश की है। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि छात्रों की मुख्य मांग CBI जांच की है और केवल परीक्षा रद्द करने से समस्या का समाधान नहीं होगा।
Read More...
समाचार  राज्य  रांची  झारखण्ड 

CGL समेत TDPL की सभी परीक्षाएं रद्द, सरकार ने 2014 से अब तक की परीक्षाओं की जांच का लिया फैसला

CGL समेत TDPL की सभी परीक्षाएं रद्द, सरकार ने 2014 से अब तक की परीक्षाओं की जांच का लिया फैसला झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षाओं को लेकर जारी छात्र आंदोलन के बीच राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई विशेष कैबिनेट बैठक के बाद CGL समेत TDPL की ओर से आयोजित सभी परीक्षाओं को रद्द करने की घोषणा की गई।
Read More...
समाचार  राज्य  रांची  झारखण्ड 

Jharkhand News: नौकरी बचाने के लिए सड़क पर उतरे 2 हजार कर्मचारी, CGL-TDPL रद्द करने का विरोध

Jharkhand News: नौकरी बचाने के लिए सड़क पर उतरे 2 हजार कर्मचारी, CGL-TDPL रद्द करने का विरोध झारखंड में जेपीएससी-जेएसएससी सीजीएल और टीडीपीएल परीक्षा रद्द करने के फैसले के खिलाफ नियुक्त कर्मचारियों का विरोध तेज हो गया है। नियुक्त कर्मियों ने प्रोजेक्ट भवन में धरना देकर सरकार से नौकरी सुरक्षित रखने की मांग की। कर्मचारियों का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया में यदि कहीं अनियमितता हुई है तो दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन बिना व्यक्तिगत गलती साबित हुए करीब दो हजार नियुक्त कर्मियों की नौकरी पर सवाल नहीं उठाया जाना चाहिए।
Read More...
समाचार  राज्य  राजनीति  शिक्षा  झारखंड सरकार समाचार  रांची  झारखण्ड 

ऐसी परीक्षा व्यवस्था बनाएंगे, जिस पर अभ्यर्थी को भरोसा हो : हेमंत सोरेन

ऐसी परीक्षा व्यवस्था बनाएंगे, जिस पर अभ्यर्थी को भरोसा हो : हेमंत सोरेन 80वें स्वतंत्रता दिवस पर मोरहाबादी मैदान में आयोजित राजकीय समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तिरंगा फहराया और राज्य की जनता को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने परीक्षा व्यवस्था को लेकर कहा कि सरकार ऐसी पारदर्शी और तकनीक-सुरक्षित व्यवस्था तैयार करेगी, जिस पर अभ्यर्थी और समाज दोनों को भरोसा हो। उन्होंने परीक्षा सुधार, रोजगार, कृषि, महिला सशक्तिकरण और स्वास्थ्य सुविधाओं को सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल बताया।
Read More...
समाचार  राज्य  रांची  झारखण्ड 

JPSC विवाद: JPSC-JSSC आंदोलन के बीच CM हेमंत सोरेन को अभ्यर्थी का भावुक पत्र, कहा- ‘हेमंत दादा, आप हमसे संवाद करिए

JPSC विवाद: JPSC-JSSC आंदोलन के बीच CM हेमंत सोरेन को अभ्यर्थी का भावुक पत्र, कहा- ‘हेमंत दादा, आप हमसे संवाद करिए : JPSC-JSSC आंदोलन के बीच JPSC अभ्यर्थी संजय मेहता ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भावुक पत्र लिखकर जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम स्थित आंदोलन स्थल पर आने और अभ्यर्थियों से संवाद करने का आग्रह किया है। 13 अगस्त 2026 को लिखे पत्र में संजय मेहता ने मुख्यमंत्री को ‘हेमंत दादा’ संबोधित करते हुए कहा कि अभ्यर्थी टकराव नहीं, बल्कि बातचीत के जरिए समाधान चाहते हैं।
Read More...

Advertisement