JPSC विवाद : झारखंड में 22 प्रतियोगी परीक्षाएं रद्द, 6 स्थगित,23 परीक्षाओं की CID जांच
11वीं से 13वीं JPSC और JSSC CGL परीक्षा भी रद्द करने का निर्णय
झारखंड सरकार ने प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और छात्रों के आंदोलन के बीच बड़ा फैसला लिया है। 17 अगस्त को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की विशेष बैठक के निर्णयों से संबंधित अधिसूचनाएं जारी कर दी गई हैं। सरकार के फैसले से कुल 45 प्रतियोगी परीक्षाओं और उनके परिणामों पर असर पड़ेगा। इनमें 22 परीक्षाएं रद्द, छह स्थगित की गई हैं, जबकि कुल 23 परीक्षाओं को सीआईडी जांच के दायरे में रखा गया है।
रांची: झारखंड में छात्रों के आंदोलन के मद्देनजर 17 अगस्त को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की विशेष बैठक में लिए गए फैसलों से संबंधित अधिसूचनाएं मंगलवार देर रात जारी कर दी गईं। सरकार के फैसले का कुल 45 प्रतियोगी परीक्षाओं और उनके परिणामों पर सीधा असर पड़ेगा।
कैबिनेट ने 22 प्रतियोगी परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला लिया है। इनमें 11वीं से 13वीं जेपीएससी परीक्षा के अलावा बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (सीडीपीओ) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की सीजीएल परीक्षा शामिल है। वहीं, छह परीक्षाओं को स्थगित किया गया है। इन परीक्षाओं की जांच सीआईडी को सौंपी गई है। इसके अलावा 17 अन्य परीक्षाओं की भी सीआईडी जांच कराने का निर्णय लिया गया है। इस तरह कुल 23 परीक्षाएं सीआईडी जांच के दायरे में होंगी।
सरकार ने इस संबंध में कुल आठ अधिसूचनाएं जारी की हैं। इनमें टीडीपीएल एजेंसी द्वारा आयोजित विभिन्न परीक्षाओं को रद्द करने का उल्लेख है। सरकार ने उन परीक्षाओं के परिणाम भी रद्द करने का निर्णय लिया है, जिनकी प्रारंभिक प्रक्रिया टीडीपीएल से अलग किसी एजेंसी के माध्यम से कराई गई थी।
अधिसूचना संख्या 5402 के तहत रद्द परीक्षाएं
झारखंड के विश्वविद्यालयों में गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती (09/2025) सहायक निदेशक/वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी (बैकलॉग) भर्ती (10/2025) सहायक निदेशक/वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी (नियमित) भर्ती (11/2025) औषधि निरीक्षक भर्ती (12/2025) राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेजों में सहायक प्राध्यापक (बैकलॉग) भर्ती (02/2026) राजकीय पॉलीटेक्निक एवं महिला पॉलीटेक्निक में व्याख्याता (बैकलॉग) भर्ती (03/2026) राजकीय पॉलीटेक्निक एवं महिला पॉलीटेक्निक में व्याख्याता (नियमित) भर्ती (04/2026) चिकित्सा महाविद्यालयों के सुपर स्पेशलिस्ट विभागों में सहायक प्राध्यापक भर्ती (07/2026)अधिसूचना संख्या 5403 के तहत रद्द परीक्षाएं

अधिसूचना संख्या 5404 के तहत रद्द परीक्षाएं
इसके अलावा जेएसएससी की ओर से आयोजित सीजीएल परीक्षा भी रद्द कर दी गई है। अधिसूचना में कहा गया है कि सीजीएल परीक्षा में अनियमितता की शिकायत पर गठित एसआईटी की जांच तथा जेपीएससी में कथित अनियमितताओं की सीआईडी जांच के दौरान सरकार के समक्ष आए तथ्यों के आधार पर यह निर्णय लिया गया है।
सरकार ने जेपीएससी और जेएसएससी की परीक्षाओं में अनियमितता से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन का भी निर्णय लिया है। इसके लिए झारखंड उच्च न्यायालय से आग्रह किया जाएगा।
दोनों आयोगों में आंतरिक निगरानी प्रकोष्ठ गठित किए जाएंगे। साथ ही आयोगों में सुधार के लिए भारतीय प्रशासनिक सेना (आईएएस) के अधिकारी अमिताभ कौशल की अध्यक्षता में एक समिति गठित करने का निर्णय लिया गया है।










