Dhanbad News: CISF का कोयला चोरी के खिलाफ बड़ा अभियान, 32.31 टन अवैध कोयला बरामद

बस्ताकोला में 32.310 टन और कुसुंडा में 200 किलो अवैध कोयला बरामद

Dhanbad News: CISF का कोयला चोरी के खिलाफ बड़ा अभियान, 32.31 टन अवैध कोयला बरामद
धनबाद में अवैध खनन और कोयला चोरी के खिलाफ CISF के विशेष अभियान के दौरान बरामद अवैध कोयला।

धनबाद में भारत सरकार की Zero Coal Leakage Tolerance Policy के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर CISF यूनिट, BCCL धनबाद ने अवैध खनन, कोयला चोरी, अवैध भंडारण और परिवहन के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। 19 अगस्त को बीसीसीएल प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन के समन्वय से विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी, तलाशी, ड्रोन सर्विलांस और वाहन जांच की गई।

धनबाद: ​बाघमारा भारत सरकार की “Zero Coal Leakage Tolerance Policy” के प्रभावी क्रियान्वयन और कोयला चोरी, अवैध खनन, अवैध भंडारण एवं अवैध परिवहन पर नियंत्रण के उद्देश्य से सीआईएसएफ यूनिट, बीसीसीएल धनबाद द्वारा यह विशेष अभियान चलाया गया।
​दिनांक: 19 अगस्त, 2026 ​कार्यवाही का तरीका: बीसीसीएल प्रबंधन एवं स्थानीय प्रशासन के समन्वय से विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में सघन निगरानी, छापेमारी, वाहन जांच और आसूचना-आधारित प्रवर्तन अभियान संचालित किए गए।

​अवैध कोयला खनन एवं भंडारण के विरुद्ध कार्रवाई ​एरिया-09 (बस्ताकोला): मांझी बस्ती क्षेत्र में छापेमारी के दौरान 32.310 टन अवैध कोयला बरामद किया गया, जिसके संबंध में MMDR Act के तहत आवश्यक विधिम्मत कार्रवाई प्रक्रियाधीन है। ​एरिया-06 (कुसुंडा): SNR Mines क्षेत्र के समीप छापेमारी के दौरान 200 किलोग्राम अवैध कोयला एवं 01 मोटरसाइकिल (पंजीकरण संख्या JH10AJ-4644) बरामद की गई, तथा MMDR Act के तहत कार्रवाई प्रक्रियाधीन है।

Jharkhand Govt Ad
​अन्य कार्रवाई: कुल 21 स्थानों पर छापेमारी एवं सघन तलाशी अभियान चलाया गया तथा 01 अवैध मुहाने को भरकर बंद किया गया। ​ड्रोन सर्विलांस एवं क्षेत्रीय निगरानी एरिया-02 (महदा): ड्रोन सर्विलांस के दौरान अधिकांश क्षेत्र सामान्य पाया गया। मच्छियारा के समीप 01 अवैध मुहाना खुला पाया गया, जिसकी भराई हेतु आवश्यक कार्रवाई जारी है। ​एरिया-04 (कतरास): उपमहापनिरीक्षक महोदय द्वारा अंगारपथरा कैंप, TCC चेक पोस्ट, कांटा घर एवं 40 नंबर कोल डंप का निरीक्षण किया गया। दामोदा माइंस में ग्रामीण विरोध के कारण खनन एवं ट्रांसपोर्टिंग कार्य बंद है, लेकिन स्थिति शांतिपूर्ण एवं नियंत्रण में है।

​एरिया-03 (गोविंदपुर): छाताबाद बस्ती के ग्रामीणों द्वारा मुआवजे की मांग को लेकर Hired Patch Deco, साल्वानपुर एवं महेशपुर माइंस का कार्य बाधित रहा। स्थिति शांतिपूर्ण है।
​एरिया-10A (NTST): सड़क मरम्मत की मांग को लेकर ग्रामीणों द्वारा NTST ट्रांसपोर्टिंग मार्ग बाधित किया गया और कुजामा चेक पोस्ट पर भी ग्रामीणों का विरोध जारी रहा। स्थिति शांतिपूर्ण है। ​एरिया-12 (बसंतीमाता): भारी बारिश के कारण खुड़िया नदी का रोड ब्रिज क्षतिग्रस्त/बह जाने से ट्रांसपोर्टिंग प्रभावित हुई। वैकल्पिक मार्ग से 1800 बजे से ट्रांसपोर्टिंग पुनः प्रारंभ कर दी गई।
​पावर हाउस: लगभग 10-15 असामाजिक तत्वों द्वारा केबल चोरी का प्रयास किया गया, जिसे CISF की सतर्कता से विफल कर दिया गया। सर्च अभियान के बाद स्थिति सामान्य एवं नियंत्रण में पाई गई। ​एरिया-MND (मुनीडीह): ड्रोन सर्विलांस के दौरान प्रमुख क्षेत्र सामान्य पाए गए, हालांकि कुछ संवेदनशील स्थानों पर अत्यधिक घास एवं झाड़ियों के कारण निगरानी प्रभावित होने की स्थिति पाई गई।

यह भी पढ़ें: Dhanbad News: सीआईएसएफ जवानों ने बाघमारा में बाइक से निकाली भव्य एवं विशाल तिरंगा यात्रा

​विशेष वाहन जांच एवं एम-परिवहन सत्यापन अभियान

​कोयला-लोड वाहनों के अवैध परिवहन की रोकथाम हेतु प्रमुख चेक पोस्ट, रेलवे साइडिंग, कोल डंप एवं परिवहन मार्गों पर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया, जिसमें एम-परिवहन (M-Parivahan) ऐप के माध्यम से दस्तावेजों का सत्यापन किया गया:

यह भी पढ़ें: Dhanbad News: सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, बीसीसीएल क्षेत्रों से 22.86 टन अवैध कोयला बरामद

​एरिया-01 (बरोरा): F/Breaker एवं Muraidih Transporting Route AMPC Route क्षेत्र में 05 वाहनों की जांच की गई, जिनमें से 01 वाहन का एम-परिवहन ऐप से सत्यापन किया गया।
​एरिया-03 (गोविंदपुर): Maheshpur Colliery क्षेत्र में 26 वाहनों की जांच की गई और सभी 26 वाहनों का सत्यापन किया गया। ​एरिया-04 (कतरास): TCC चेक पोस्ट क्षेत्र में 12 वाहनों की जांच की गई और सभी 12 वाहनों का सत्यापन किया गया। ​एरिया-05 (सिजुआ): SBC चेक पोस्ट पर 33 कोयला-लदे वाहनों की जांच की गई, जिनमें से 25 वाहनों का सत्यापन किया गया। ​एरिया-06 (धनसार): GCP/NVC एवं एना चेक पोस्ट क्षेत्र में 31 वाहनों की जांच की गई और सभी 31 वाहनों का सत्यापन किया गया।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Suman Kumari

Latest News

Chatra News: मयूरहंड पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ तीन अपराधियों को धर दबोचा Chatra News: मयूरहंड पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ तीन अपराधियों को धर दबोचा
Chatra News: हंटरगंज पुलिस ने भारत माला परियोजना की चोरी का 24 घंटे में किया खुलासा
Koderma News: पूरनानगर में चोरों का तांडव, एक ही रात दो बंद मकानों के ताले टूटे
JPSC Protest: जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थियों ने निकाली आभार यात्रा, अबीर-गुलाल और आतिशबाजी से जताया जश्न
Hazaribagh News: उपायुक्त के आदेश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी मंजर हुसैन ने चलाया विशेष जांच अभियान
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती ने नगर निगम क्षेत्र की नगरीय व्यवस्था की समीक्षा की
Sahebganj News: कोटालपोखर में गनी चौक से रेलवे फाटक तक जर्जर सड़क बनी आफत
Giridih News: बगोदर के घाघरा हत्याकांड का पुलिस ने किया त्वरित खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
Boakaro News: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने नेशनल रैंकिंग आर्चरी टूर्नामेंट का किया उद्घाटन
Bokaro News: चास सदर एएसपी वेदांत शंकर के नेतृत्व में गठित टीम ने दबोचे 6 शातिर चोर
Bokaro News: स्टील प्लांट में कई अधिकारियों का प्रमोशन, 25 विभागों को मिले नए विभागाध्यक्ष
Dhanbad News: CISF का कोयला चोरी के खिलाफ बड़ा अभियान, 32.31 टन अवैध कोयला बरामद