JPSC Protest: जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थियों ने निकाली आभार यात्रा, अबीर-गुलाल और आतिशबाजी से जताया जश्न
45 परीक्षाओं पर कार्रवाई को बताया ऐतिहासिक जीत
जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थी न्याय मंच के बैनर तले देवेंद्र नाथ महतो के नेतृत्व में रांची में भव्य आभार यात्रा निकाली गई। 47 दिनों के लंबे आंदोलन और भूख हड़ताल के बाद 45 विवादित परीक्षाओं पर हुई कार्रवाई को छात्रों ने ऐतिहासिक जीत बताते हुए सरकार का आभार व्यक्त किया।
रांची: जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थी न्याय मंच के बैनर तले चलाए गए भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती अभियान में बड़ी सफलता मिलने के बाद देवेंद्र नाथ महतो के नेतृत्व में जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से अल्बर्ट एक्का चौक तक आभार यात्रा निकाली गई। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने शामिल होकर अबीर-गुलाल खेलकर और आतिशबाजी कर अपनी खुशी जाहिर की।
आभार यात्रा के दौरान जयपाल सिंह मुंडा जी और शहीद अल्बर्ट एक्का जी को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। छात्रों ने झारखंड सरकार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार व्यक्त किया। छात्रों ने स्पष्ट संदेश दिया कि आज के बाद भविष्य में पेपर लीक और नौकरियों की खरीद-फरोख्त जैसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए। भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष हो, यही छात्रों की मांग है।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.










