JPSC विवाद : आजसू छात्र संघ ने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन

2022-26 सत्र के छात्रों ने जल्द परिणाम जारी करने की मांग की

JPSC विवाद : आजसू छात्र संघ ने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन
उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करते आजसू छात्र

कोल्हान विश्वविद्यालय की परीक्षा प्रक्रिया में लगातार हो रही देरी और शैक्षणिक सत्र नियमित करने की मांग को लेकर आजसू छात्र संघ ने पूर्वी सिंहभूम में उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। छात्र साकची से जुलूस निकालकर उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल, कुलपति, डीएसडब्ल्यू और परीक्षा नियंत्रक को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।

पूर्वी सिंहभूम: कोल्हान विश्वविद्यालय की परीक्षा प्रक्रिया में हो रही लगातार देरी और शैक्षणिक सत्र नियमित करने की मांग को लेकर बुधवार को अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) ने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारी छात्र साकची से जुलूस की शक्ल में हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर उपायुक्त कार्यालय पहुंचे तथा विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

इस दौरान छात्र नेताओं ने उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल सह कुलाधिपति, कुलपति, छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष (डीएसडब्ल्यू) तथा परीक्षा नियंत्रक को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा।

ज्ञापन में वर्ष 2022-2026 सत्र के स्नातक अंतिम वर्ष के छात्रों की ओर से शैक्षणिक सत्र में हुई भारी देरी पर चिंता जताते हुए इसे जल्द नियमित करने की मांग की गई।

आजसू नेताओं ने कहा कि चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम (एफवाईयूजीपी) का शैक्षणिक कैलेंडर एक वर्ष से अधिक पीछे चल रहा है, जिससे छात्रों के उच्च शिक्षा, स्नातकोत्तर नामांकन और रोजगार के अवसर प्रभावित हो रहे हैं।

संगठन ने मांग की कि अक्टूबर 2026 से पहले सातवें सेमेस्टर का मूल्यांकन शीघ्र पूरा किया जाए और आठवें सेमेस्टर की परीक्षा प्रक्रिया भी समयबद्ध तरीके से संपन्न कराई जाए, ताकि छात्रों का भविष्य सुरक्षित रह सके।

आजसू महानगर अध्यक्ष राज ने कहा कि कोल्हान विश्वविद्यालय की लापरवाही का खामियाजा छात्रों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय की सभी परीक्षाएं निर्धारित समय से काफी विलंब से आयोजित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा काफी पहले पूरी हो जानी चाहिए थी, लेकिन अब भी परीक्षा प्रक्रिया जारी है। यही कारण है कि इस प्रदर्शन में प्रथम और द्वितीय सेमेस्टर के छात्र भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि विश्वविद्यालय प्रशासन जल्द प्रभावी कदम नहीं उठाता है तो छात्र आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान