World Update: रूस का दावा यूक्रेन के हमलों में 21 जुलाई से 100 से अधिक मौतें

ड्रोन हमलों से रूस में बढ़ा तनाव, कई नागरिक बने निशाना

World Update: रूस का दावा यूक्रेन के हमलों में 21 जुलाई से 100 से अधिक मौतें
रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच ड्रोन हमलों के बाद का प्रतीकात्मक दृश्य।

रूस ने दावा किया है कि यूक्रेन के नए सैन्य प्रमुख मिखाइल द्रापाटी की नियुक्ति के बाद 21 जुलाई से रूस पर हमलों में तेजी आई है। रूसी विदेश मंत्रालय के विशेष दूत रोडियन मिरोशनिक के अनुसार, इस अवधि में लगभग 950 नागरिक प्रभावित हुए हैं, जिनमें 100 से अधिक लोगों की मौत और कई बच्चे भी प्रभावित हुए हैं। रूस ने आरोप लगाया कि ड्रोन हमलों में नागरिक ठिकानों और आर्थिक ढांचे को निशाना बनाया जा रहा है।

मॉस्को: रूसी विदेश मंत्रालय में विशेष दूत रोडियन मिरोशनिक ने कहा कि यूक्रेन के नए सैन्य प्रमुख मिखाइल द्रापाटी की नियुक्ति के बाद कीव के हमले बढ़ गए हैं ।राजनयिक ने कहा, "मेजर जनरल द्रापाटी ने 21 जुलाई को कार्यभार संभाला। तब से लगभग 950 नागरिक प्रभावित हुए हैं। इनमें से 100 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। इस दौरान कम से कम 45 बच्चे प्रभावित हुए। इनमें से 15 की मौत हो गई। द्रापाटी की बदली रणनीति के तहत आम बसों, गाड़ियों, खेती की मशीनों और एम्बुलेंस पर हमले तेज कर दिए हैं।

तास और द मॉस्को टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, मिरोशनिक ने कहा, " " द्रापाटी के सैन्य प्रमुख का पद संभालने के साथ ही कायरतापूर्ण हमले बढ़ गए हैं। उन्होंने अपने पूर्ववर्ती अलेक्जेंडर सिरस्की और पूर्व प्रमुख मिखाइल फेडोरोव की नीति को नहीं बदला, बल्कि पश्चिमी देशों से मिली सैन्य मदद और बड़ी संख्या में आए किलर ड्रोन का इस्तेमाल तेज करने के लिए किया। इससे रूस पर कीव की सैन्य क्षमता को कमजोर करने का दबाव बढ़ गया है।" बताया गया है कि यूक्रेन ने सोमवार पूरी रात रूस पर ड्रोन हमले कर कई गोदामों को निशाना बनाया। यह गोदाम प्राइवेट कंपनियों के हैं। इन हमलों में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई।

कार्यवाहक क्षेत्रीय गवर्नर विटाली कोरोल्योव ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा पांच लोगों की मौत चेखोव शहर के एक गोदाम पर हुए ड्रोन हमले में हुई और 10 अन्य घायल हो गए। उधर, सेंट पीटर्सबर्ग में तीसरे रूस-कजाकिस्तान मीडिया फोरम में रूस के उप विदेशमंत्री मिखाइल गलुजिन ने कहा कि यूक्रेन सरकार रूस में आर्थिक बुनियादी ढांचे की सुविधाओं पर हमला करके तनाव बढ़ाने की कोशिश कर रही है।

इस बीच रूस के सैन्य विशेषज्ञ आंद्रे मारोचको ने लुगांस्क में कहा कि देश के सैनिकों ने सुमी क्षेत्र में नोवाया सेच के पास यूक्रेन की सुरक्षा व्यवस्था में सेंध लगा दी है और मारिनो बस्ती की ओर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि सैनिक सुमी दिशा खासकर इवोल्झांस्की सेक्टर में अपनी बढ़त बनाए हुए हैं। सबसे पहले, नोवाया सेच बस्ती की ओर से दक्षिण-पूर्व दिशा में दुश्मन की सुरक्षा व्यवस्था में सेंध लगाई गई है। अब जवान मारिनो बस्ती पर दबाव बना रहे हैं। यह बस्ती ख्रापोव्शचिना के दक्षिण-पूर्व में स्थित है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने 29 जुलाई को नोवाया सेच को यूक्रेन के नियंत्रण से मुक्त कराने की घोषणा की थी।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Media Desk
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का औचक निरीक्षण अभियान
Hazaribagh News: विनोबा भावे विवि के राजनीति विज्ञान विभाग में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस
Dhanbad news: गणेशपुर बस्ती के पीछे असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध मुहाना खोलने की कोशिश विफल
Dhanbad news: बीसीसीएल के जमुनिया हाईवॉल पेच में अवैध कोयला कारोबार पर कसेगा कड़ा शिकंजा
Bokaro News: दिल्ली पब्लिक स्कूल में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस समारोह
Bokaro News: आंदोलनकारी बुजुर्ग हेमंती देवी ने उपायुक्त से किया संवाद, पेंशन की ली जानकारी
Bokaro News: बीएसएल के सतर्कता विभाग द्वारा कर्मियों के लिए सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Giridih News: बाल विवाह के खिलाफ 27 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित करने के फैसले का स्वागत
Giridih News: बदलती जीवनशैली और तनाव के कारण कम उम्र में बढ़ रहा हृदय रोग का खतरा
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का किया त्रैमासिक निरीक्षण
Sahebganj News: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने उधवा में मतदाता सूची सत्यापन का लिया जायजा