Jamshedpur News
समाचार  राज्य  ताज़ा 2   जमशेदपुर  झारखण्ड 

एमजीएम अस्पताल के बाहर गंदगी देख भड़के अर्जुन मुंडा, पार्किंग व्यवस्था पर उठाए सवाल

एमजीएम अस्पताल के बाहर गंदगी देख भड़के अर्जुन मुंडा, पार्किंग व्यवस्था पर उठाए सवाल जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल के मुख्य गेट के बाहर पार्किंग क्षेत्र में गंदगी, कचरे और जलजमाव की स्थिति देखकर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा नाराज हुए। अस्पताल के बाहर की सफाई और पार्किंग व्यवस्था को लेकर उन्होंने सवाल उठाए।
Read More...
समाचार  राज्य  ताज़ा खबर   झारखण्ड 

MMDR संशोधन पर कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर BJP का पलटवार, संजीव सिन्हा बोले- जनता में भ्रम फैला रही कांग्रेस

MMDR संशोधन पर कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर BJP का पलटवार, संजीव सिन्हा बोले- जनता में भ्रम फैला रही कांग्रेस MMDR संशोधन अधिनियम 2026 को लेकर कांग्रेस के विरोध पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने पलटवार किया है। उन्होंने कांग्रेस पर जनता में भ्रम फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि संशोधन का उद्देश्य खनन क्षेत्र में पारदर्शिता और वैध खनन को बढ़ावा देना है।
Read More...
समाचार  राज्य  जमशेदपुर  झारखण्ड 

महिला उद्यमियों को मिला बाजार और डिजिटल मंच, तीन दिवसीय मानसून ट्रेड फेयर का समापन

महिला उद्यमियों को मिला बाजार और डिजिटल मंच, तीन दिवसीय मानसून ट्रेड फेयर का समापन जमशेदपुर के बिष्टुपुर चेंबर भवन में आयोजित तीन दिवसीय मानसून ट्रेड फेयर 2026 ने महिला उद्यमियों को अपने उत्पाद और सेवाएं ग्राहकों तक पहुंचाने का मंच दिया। समापन पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। लकी ड्रॉ में चयनित छह प्रतिभागियों को एक वर्ष तक निशुल्क वेबसाइट सुविधा देने की घोषणा की गई।
Read More...
समाचार  राज्य  जमशेदपुर  झारखण्ड 

Jamshedpur News: बाढ़ के बीच जमशेदपुर को राहत, स्वर्णरेखा और खरकई नदी का जलस्तर गिरा

Jamshedpur News: बाढ़ के बीच जमशेदपुर को राहत, स्वर्णरेखा और खरकई नदी का जलस्तर गिरा जमशेदपुर में लगातार बारिश के बाद बाढ़ की स्थिति के बीच बुधवार को स्वर्णरेखा और खरकई नदी के जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि दोनों नदियां अभी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। जिला प्रशासन ने नदी तट और डूब क्षेत्र में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
Read More...
समाचार  राज्य  जमशेदपुर  झारखण्ड 

Jamshedpur News: 25 अगस्त को मेगा रक्तदान महाअभियान, भारत-नेपाल के हजारों लोग बनेंगे जीवनदाता

Jamshedpur News: 25 अगस्त को मेगा रक्तदान महाअभियान, भारत-नेपाल के हजारों लोग बनेंगे जीवनदाता दादी प्रकाशमणि जी की स्मृति में ब्रह्माकुमारीज 25 अगस्त को भारत और नेपाल में मेगा रक्तदान महाअभियान आयोजित करेगी। जमशेदपुर में मुख्य आयोजन यूनिवर्सल पीस पैलेस, मरीन ड्राइव, सोनारी में होगा।
Read More...
समाचार  राज्य  राजनीति  जमशेदपुर  झारखण्ड 

Jamshedpur News: स्वच्छ और व्यवस्थित जमशेदपुर का संकल्प, एसपी सिंह ने नागरिकों से की भागीदारी की अपील

Jamshedpur News: स्वच्छ और व्यवस्थित जमशेदपुर का संकल्प, एसपी सिंह ने नागरिकों से की भागीदारी की अपील स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बिष्टुपुर में आयोजित झंडोत्तोलन कार्यक्रम में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के शिक्षा प्रतिनिधि एसपी सिंह ने शहर को स्वच्छ, व्यवस्थित और बेहतर नागरिक सुविधाओं वाला बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर जैसे औद्योगिक शहर में स्वच्छता और पेयजल जैसी बुनियादी समस्याओं का स्थायी समाधान जरूरी है।
Read More...
समाचार  राज्य  व्यापार  जमशेदपुर  झारखण्ड 

Jamshedpur News: टाटा स्टील में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, 40 मिलियन टन उत्पादन क्षमता का लिया लक्ष्य

Jamshedpur News: टाटा स्टील में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, 40 मिलियन टन उत्पादन क्षमता का लिया लक्ष्य जमशेदपुर में टाटा स्टील ने 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम और देशभक्ति के माहौल में मनाया। कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट ऑपरेशंस चैतन्य भानु ने तिरंगा फहराया और अधिकारियों, कर्मचारियों व शहरवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि टाटा स्टील भारतीय परिचालन को आधुनिक बनाने, सुरक्षा मजबूत करने और कम कार्बन वाले हरित इस्पात के उत्पादन को बढ़ाने के लिए बड़े निवेश कर रही है।
Read More...
समाचार  राज्य  अपराध  जमशेदपुर  झारखण्ड 

Jamshedpur News: धतकीडीह तालाब में कूदे अज्ञात व्यक्ति की मौत, रातभर चला सर्च ऑपरेशन

Jamshedpur News: धतकीडीह तालाब में कूदे अज्ञात व्यक्ति की मौत, रातभर चला सर्च ऑपरेशन जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित धतकीडीह तालाब में गुरुवार शाम छलांग लगाने वाले अज्ञात व्यक्ति का शव शुक्रवार सुबह बरामद कर लिया गया। घटना की सूचना के बाद पुलिस और गोताखोरों की टीम ने रातभर तालाब में तलाश अभियान चलाया।
Read More...
समाचार  राज्य  अपराध  जमशेदपुर  झारखण्ड 

Crime News: जमशेदपुर में बुजुर्ग महिला से चेन छिनतई, मॉर्निंग वॉक के दौरान बाइक सवार अपराधियों ने बनाया निशाना

Crime News: जमशेदपुर में बुजुर्ग महिला से चेन छिनतई, मॉर्निंग वॉक के दौरान बाइक सवार अपराधियों ने बनाया निशाना पूर्वी सिंहभूम के जमशेदपुर स्थित सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के बाराद्वारी में गुरुवार सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान बुजुर्ग महिला से सोने की चेन छिनतई की घटना सामने आई है। बाइक सवार दो अपराधियों ने महिला तरुणा झा के गले से चेन झपट ली। छीना-झपटी के दौरान महिला सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। वारदात के बाद दोनों अपराधी बाइक से फरार हो गए।
Read More...
समाचार  राज्य  राजनीति  शिक्षा  जमशेदपुर  झारखण्ड 

JPSC विवाद: JPSC-JSSC छात्र आंदोलन के बीच जमशेदपुर में धारा 163 लागू, जुटान और प्रदर्शन पर प्रतिबंध

JPSC विवाद: JPSC-JSSC छात्र आंदोलन के बीच जमशेदपुर में धारा 163 लागू, जुटान और प्रदर्शन पर प्रतिबंध झारखंड में जारी छात्र आंदोलन के मद्देनजर पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने जमशेदपुर शहर में कानून-व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए निषेधाज्ञा लागू कर दी है। प्रशासन के आदेश के अनुसार 10 अगस्त की मध्यरात्रि 12 बजे से निषेधाज्ञा प्रभावी है और यह अगले आदेश तक जारी रहेगी। इसके तहत पांच या उससे अधिक लोगों के एक स्थान पर एकत्रित होने के साथ-साथ जुलूस, प्रदर्शन, धरना और सभा आयोजित करने पर रोक रहेगी।
Read More...
समाचार  राज्य  राजनीति  शिक्षा  जमशेदपुर  झारखण्ड 

छात्र आंदोलन पर भाजपा का सरकार पर निशाना, दुलाल भुइयां ने हेमंत सोरेन से मांगा इस्तीफा

छात्र आंदोलन पर भाजपा का सरकार पर निशाना, दुलाल भुइयां ने हेमंत सोरेन से मांगा इस्तीफा जमशेदपुर में झारखंड के पूर्व मंत्री और भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दुलाल भुइयां ने JPSC-JSSC समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधा। भालुबासा स्थित एक होटल में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है और छात्रों का आंदोलन इसी असंतोष का परिणाम है। उन्होंने कहा कि गरीब और मध्यमवर्गीय परिवार अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए खेत और जमीन तक बेच देते हैं, लेकिन परीक्षा प्रक्रिया में कथित गड़बड़ी से वर्षों की मेहनत पर पानी फिर जाता है।
Read More...
समाचार  राज्य  राजनीति  शिक्षा  जमशेदपुर  झारखण्ड 

JPSC विवाद : आजसू छात्र संघ ने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन

JPSC विवाद : आजसू छात्र संघ ने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन कोल्हान विश्वविद्यालय की परीक्षा प्रक्रिया में लगातार हो रही देरी और शैक्षणिक सत्र नियमित करने की मांग को लेकर आजसू छात्र संघ ने पूर्वी सिंहभूम में उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। छात्र साकची से जुलूस निकालकर उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल, कुलपति, डीएसडब्ल्यू और परीक्षा नियंत्रक को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।
Read More...

Advertisement