Crime News: जमशेदपुर में बुजुर्ग महिला से चेन छिनतई, मॉर्निंग वॉक के दौरान बाइक सवार अपराधियों ने बनाया निशाना

पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में हुई कैद, फुटेज के आधार पर जांच शुरू

Crime News: जमशेदपुर में बुजुर्ग महिला से चेन छिनतई, मॉर्निंग वॉक के दौरान बाइक सवार अपराधियों ने बनाया निशाना
जमशेदपुर के बाराद्वारी में बुजुर्ग महिला से चेन छिनतई के बाद CCTV फुटेज खंगालती सीतारामडेरा पुलिस।

पूर्वी सिंहभूम के जमशेदपुर स्थित सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के बाराद्वारी में गुरुवार सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान बुजुर्ग महिला से सोने की चेन छिनतई की घटना सामने आई है। बाइक सवार दो अपराधियों ने महिला तरुणा झा के गले से चेन झपट ली। छीना-झपटी के दौरान महिला सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। वारदात के बाद दोनों अपराधी बाइक से फरार हो गए।

पूर्वी सिंहभूम:  सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के बाराद्वारी में गुरुवार सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान बाइक सवार अपराधियों ने एक बुजुर्ग महिला को निशाना बनाते हुए चेन छिनतई की घटना को अंजाम दिया। छीना-झपटी के दौरान महिला सड़क पर गिर गईं, जबकि वारदात के बाद दोनों अपराधी बाइक से तेजी से मौके से फरार हो गए। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार बाराद्वारी निवासी बुजुर्ग महिला तरुणा झा गुरुवार सुबह अपने घर से मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थीं। वह घर से कुछ ही दूरी पर पहुंची थीं कि इसी दौरान सामने से बाइक पर सवार अपराधी पहुंचे और महिला के गले से चेन झपट ली। अचानक हुई इस घटना से महिला संभल नहीं सकीं और सड़क पर गिर गईं। जिससे वे घायल हो गयी।घटना के बाद अपराधी बिना रुके मौके से फरार हो गए।

वारदात के बाद आसपास के लोगों ने महिला को संभाला और घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही सीतारामडेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला से घटना के संबंध में पूछताछ की। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच शुरू कर दी है। फुटेज के आधार पर बाइक सवार अपराधियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

थाना प्रभारी आनंद मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान करने का प्रयास जारी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Suman Kumari

Latest News

Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का औचक निरीक्षण अभियान
Hazaribagh News: विनोबा भावे विवि के राजनीति विज्ञान विभाग में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस
Dhanbad news: गणेशपुर बस्ती के पीछे असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध मुहाना खोलने की कोशिश विफल
Dhanbad news: बीसीसीएल के जमुनिया हाईवॉल पेच में अवैध कोयला कारोबार पर कसेगा कड़ा शिकंजा
Bokaro News: दिल्ली पब्लिक स्कूल में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस समारोह
Bokaro News: आंदोलनकारी बुजुर्ग हेमंती देवी ने उपायुक्त से किया संवाद, पेंशन की ली जानकारी
Bokaro News: बीएसएल के सतर्कता विभाग द्वारा कर्मियों के लिए सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Giridih News: बाल विवाह के खिलाफ 27 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित करने के फैसले का स्वागत
Giridih News: बदलती जीवनशैली और तनाव के कारण कम उम्र में बढ़ रहा हृदय रोग का खतरा
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का किया त्रैमासिक निरीक्षण
Sahebganj News: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने उधवा में मतदाता सूची सत्यापन का लिया जायजा