Ranchi News: छात्र-युवाओं के साथ भाजपा, JPSC-JSSC-CGL की CBI जांच तक जारी रहेगा आंदोलन : आदित्य साहू

1 अगस्त को झारखंड के सभी 24 जिलों में भाजपा करेगी धरना प्रदर्शन

Ranchi News: छात्र-युवाओं के साथ भाजपा, JPSC-JSSC-CGL की CBI जांच तक जारी रहेगा आंदोलन : आदित्य साहू
संसद भवन परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष मौन उपवास करते झारखंड भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू और भाजपा सांसद।

झारखंड भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू के नेतृत्व में भाजपा सांसदों ने संसद भवन परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष मौन उपवास कर JPSC, JSSC-CGL, उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा सहित विभिन्न भर्ती मामलों की CBI जांच की मांग उठाई।

रांची: झारखंड में JPSC, JSSC-CGL, उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा समेत विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, पेपर लीक और सीबीआई जांच की मांग को लेकर झारखंड भाजपा के सांसदों ने शुक्रवार को संसद भवन परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष एक घंटे का मौन उपवास किया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू के नेतृत्व में सुबह 10 बजे से 11 बजे तक आयोजित इस कार्यक्रम में सांसद बीडी राम, विद्युत वरण महतो, डॉ. प्रदीप वर्मा, ढुल्लू महतो, मनीष जायसवाल और कालीचरण सिंह भी शामिल हुए।

मौन उपवास के बाद मीडिया से बातचीत में आदित्य साहू ने कहा कि भाजपा झारखंड के छात्रों और युवाओं के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और उनके साथ हुए अन्याय के खिलाफ अब "आर-पार की लड़ाई" लड़ेगी। उन्होंने कहा कि छात्रों के आंदोलन के समर्थन में 1 अगस्त को झारखंड के सभी 24 जिलों में भाजपा धरना देगी, जबकि 31 जुलाई की शाम सभी जिलों में मशाल जुलूस निकाला जाएगा।

Jharkhand Govt Ad
आदित्य साहू ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के समर्थन से चल रही हेमंत सोरेन सरकार के कार्यकाल में JPSC, JSSC-CGL, उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा समेत कई भर्ती प्रक्रियाओं में गड़बड़ियां और पेपर लीक की घटनाएं सामने आई हैं। उन्होंने कहा कि हाल की 14वीं JPSC परीक्षा में भी गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगे हैं, लेकिन राज्य सरकार कार्रवाई करने के बजाय मौन है।

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जो पार्टी दिल्ली में विभिन्न मुद्दों पर मुखर होकर प्रदर्शन करती है, वही झारखंड में छात्रों और युवाओं से जुड़े मामलों पर चुप्पी साध लेती है। उनके अनुसार, भर्ती घोटालों के मुद्दे पर कांग्रेस की यह दोहरी नीति सवाल खड़े करती है।

यह भी पढ़ें: Ranchi News: मरांग गोमके स्टेडियम में टीम का ऐलान, अनमोल और गंगा संभालेंगे झारखंड की कमान

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पिछले कई दिनों से छात्र अपने अधिकारों की मांग को लेकर सड़क पर आंदोलन कर रहे हैं। भारी बारिश के बावजूद छात्र प्रदर्शन जारी रखे हुए हैं, लेकिन सरकार ने उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में कोई संवेदनशील पहल नहीं की है।

यह भी पढ़ें: Jharkhand News: दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि कल, बरलंगा में मुख्यमंत्री करेंगे प्रतिमा का अनावरण

उन्होंने कहा कि भाजपा लगातार भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मुद्दे को उठा रही है। 29 जुलाई को संसद भवन के मकर द्वार पर विरोध प्रदर्शन किया गया था और अब मौन उपवास के माध्यम से भी इस मुद्दे को उठाया गया है। उन्होंने मांग दोहराई कि JPSC, JSSC-CGL, उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा सहित सभी विवादित भर्ती मामलों की CBI जांच कराई जाए।

केंद्र सरकार द्वारा पारित सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 पर विपक्ष के विरोध को लेकर आदित्य साहू ने कहा कि परीक्षा में धांधली रोकने के उद्देश्य से लाए गए इस कानून का स्वागत किया जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष हर सकारात्मक पहल का विरोध करता है और छात्रों के हितों से जुड़े कानूनों पर भी राजनीति कर रहा है।

उन्होंने कहा कि झारखंड के छात्रों और युवाओं को पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया और न्याय मिलने तक भाजपा का आंदोलन जारी रहेगा।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Jharkhand Govt Ad

Latest News

Palamu News: JSSA अध्यक्ष सत्यनारायण शुक्ला के नेतृत्व में समाहरणालय पर अनिश्चितकालीन धरना Palamu News: JSSA अध्यक्ष सत्यनारायण शुक्ला के नेतृत्व में समाहरणालय पर अनिश्चितकालीन धरना
Dumka News: बाबा दीनानाथ शिव मंदिर में पहली सोमवारी पर जलाभिषेक के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Dumka News: एस. पी. कॉलेज में स्नातक सत्र 2026-30 के नवप्रवेशी विद्यार्थियों का इंडक्शन कार्यक्रम
Pakur News: गानपुरा आयुष्मान आरोग्य मंदिर में सामान्य ओपीडी व एनसीसी स्क्रीनिंग का आयोजन
Pakur News: अमड़ापाड़ा में बंद पड़े सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को चालू कराने की मांग, सौंपा ज्ञापन
PVUNL परिसर में बड़ा हादसा, नाले में गिरने से संविदा कर्मी की मौत
Sahebganj News: शिवगादी धाम में पहली सोमवारी पर उमड़ा जनसैलाब, लगा भक्तों का तांता
Sahebganj News: 3 से 7 अगस्त तक लगेगा विशेष शिविर, बनेंगे आवासीय और आय प्रमाण-पत्र
Dhanbad News: बीसीसीएल क्षेत्रों में सीआईएसएफ की कड़ाई, अवैध मुहानों की जेसीबी से कराई भराई
Dhanbad News: महाप्रबंधक केके सिंह की मौजूदगी में बरोरा में सेवानिवृत्त कर्मी किए गए सम्मानित
Bokaro News: पुलिस ने ब्राउन शुगर तस्कर गनी अंसारी को दबोचा, नकद और पुड़िया बरामद
Bokaro News: इस्पात संयंत्र ने बैद्यनाथ धाम के लिए 'इस्पात संजीवनी' चिकित्सा दल को किया रवाना