PVUNL परिसर में बड़ा हादसा, नाले में गिरने से संविदा कर्मी की मौत
सुरक्षा एवं प्रशासनिक प्रक्रियाओं के तहत कार्रवाई
पतरातू स्थित PVUNL परियोजना परिसर के सामग्री यार्ड में कार्य के दौरान चक्कर आने से नाले में गिरकर संविदा कर्मी मुकेश प्रसाद साहू गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद रांची के मेडिका अस्पताल ले जाने पर इलाज के दौरान उनका निधन हो गया, जिसकी प्रबंधन जांच कर रहा है।
पतरातू: विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (पीवीयूएनएल) के परियोजना परिसर में आज पूर्वाह्न लगभग 11:15 बजे BHEL के अंतर्गत कार्य कर रही एजेंसी मेसर्स एस के सामंता के सामग्री यार्ड क्षेत्र में एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना घटित हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार्य के दौरान संविदा कर्मी मुकेश प्रसाद साहू को चक्कर आने के कारण अचानक संतुलन बिगड़ गया। इस दौरान वे समीप स्थित नाले में गिर गए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना के तुरंत बाद उन्हें प्राथमिक सहायता प्रदान करते हुए बेहतर उपचार के लिए रांची स्थित मेडिका अस्पताल भेजा गया। दुर्भाग्यवश, चिकित्सकों के सभी प्रयासों के बावजूद उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।
पीवीयूएनएल प्रबंधन इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त करता है तथा दिवंगत कर्मी के शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनाएँ प्रकट करता है। कंपनी प्रबंधन इस कठिन समय में पीड़ित परिवार को हरसंभव सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है तथा आवश्यक सुरक्षा एवं प्रशासनिक प्रक्रियाओं का पालन करते हुए आगे की कारवाई की जाएगी।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
Related Posts


Latest News


