22 जुलाई को जयनगर के 121 बूथों पर होगी चुनाव पाठशाला

बीएलओ, बीएलए-2 और मतदाताओं की होगी संयुक्त बैठक

22 जुलाई को जयनगर के 121 बूथों पर होगी चुनाव पाठशाला
जयनगर प्रखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान को लेकर चुनाव पाठशाला और बीएलओ-बीएलए-2 बैठक की तैयारी।

विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान के तहत 22 जुलाई को जयनगर प्रखंड के सभी 121 मतदान केंद्रों पर बीएलओ एवं बीएलए-2 की तृतीय बैठक और चुनाव पाठशाला आयोजित की जाएगी। बैठक में मतदाता सूची का सत्यापन, नए मतदाताओं का पंजीकरण, प्रपत्र-6, 6A, 7 और 8 की समीक्षा तथा मृत, स्थानांतरित एवं संदिग्ध मतदाताओं का सत्यापन किया जाएगा।

कोडरमा: जयनगर विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम , 2026 के अंतर्गत  22 जुलाई  को प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 1:00 बजे तक प्रखंड जयनगर के सभी 121 मतदान केन्द्रों पर बीएलओ एवं बीएलए-2 की तृतीय बैठक तथा चुनाव पाठशाला का आयोजन किया जाएगा।

सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी, गौतम कुमार एवं अतिरिक्त सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अंचल अधिकारी सारांश जैन,  ने सभी आम मतदाताओं, मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बीएलए-2, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों से इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।

बैठक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के अंतर्गत, मृत, स्थायी रूप से स्थानांतरित, अनुपस्थित/पता नहीं चलने वाले तथा अन्य संदिग्ध मतदाताओं (ASDDF) का सत्यापन किया जाएगा। साथ ही प्रपत्र-6, 6A, 7 एवं 8 की समीक्षा, 01 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले पात्र नागरिकों के मतदाता पंजीकरण, मतदाता सूची में आवश्यक संशोधन तथा भारत निर्वाचन आयोग के अन्य महत्वपूर्ण निर्देशों पर भी विस्तार से चर्चा की जाएगी।

साथ ही, जिन मतदाताओं ने अब तक अपना  गणना प्रपत्र संबंधित बीएलओ के पास जमा नहीं किया है ।  वे  22 जुलाई  को प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 1:00 बजे के बीच अपना गणना प्रपत्र अनिवार्य रूप से संबंधित बीएलओ को जमा करें । ताकि उनका विवरण समय पर मतदाता सूची में अद्यतन किया जा सके।

यह भी पढ़ें: कोडरमा के कॉलेज VBU में ही रहें, विधायक डॉ. नीरा यादव ने CM हेमंत सोरेन को सौंपा ज्ञापन

प्रशासन ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR-2026) का लाभ उठाते हुए मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित (Accurate, Updated and Error-free) बनाने में सक्रिय सहयोग करें।।

यह भी पढ़ें: Koderma News: नीट 2026 परीक्षा में मेरिडियन परिवार के पार्थ सारथी और सत्यम मोदी को मिली ऐतिहासिक सफलता

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

खबर का असर: बिना बैरिकेडिंग उखड़ी पीसीसी सड़क की हुई मरम्मत, ग्रामीणों में खुशी खबर का असर: बिना बैरिकेडिंग उखड़ी पीसीसी सड़क की हुई मरम्मत, ग्रामीणों में खुशी
करोड़ों की सड़क तो बनी, पर पुलिया का एप्रोच पथ नहीं बना ग्रामीण परेशान, कीचड़ में फिसलकर गिर रहे लोग
उत्तर मैसेडोनिया में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का गर्मजोशी से स्वागत, राजधानी स्कोप्जे में बिताएंगी दो दिन
नीट में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई, प्रधानमंत्री मोदी की राजग सांसदों की बैठक 'मंगल मिलन' में घोषणा
बरसात में गुलजार हुआ साहिबगंज का मोती झरना, उमड़ रही पर्यटकों की भीड़
रांची पहली बार करेगी 135वें डूरंड कप-2026 की मेजबानी, स्टेडियम में कड़े सुरक्षा इंतजाम
हजारीबाग पुलिस की बड़ी सफलता, झारसुगुड़ा स्टेशन से मिले दो लापता बच्चे
भूमि मामलों में गड़बड़ी पर सख्त हुए डीसी, जांच के बाद ही होगी स्वीकृति
बारिश से बचाव के लिए ट्रैफ़िक पुलिस कर्मियों को हजारीबाग यूथ विंग ने रेनकोट रूपी सुरक्षा का दिया सौगात  
हजारीबाग में पेपर लीक के विरोध में छात्रों ने फूंका शिक्षा मंत्री का पुतला
NEET और भर्ती मुद्दों पर छात्रों की आवाज दबाना गलत: देवेंद्र नाथ महतो
झारखंडधाम में स्वच्छता व्यवस्था मजबूत करने को बनी प्रबंधन समिति