करोड़ों की सड़क तो बनी, पर पुलिया का एप्रोच पथ नहीं बना ग्रामीण परेशान, कीचड़ में फिसलकर गिर रहे लोग

जिला प्रशासन से जल्द निर्माण पूरा कराने की मांग

 करोड़ों की सड़क तो बनी, पर पुलिया का एप्रोच पथ नहीं बना  ग्रामीण परेशान, कीचड़ में फिसलकर गिर रहे लोग
साहिबगंज के बोरियो प्रखंड में पुलिया का एप्रोच पथ अधूरा रहने से बारिश के दौरान कीचड़ में आवागमन करते ग्रामीण।

साहिबगंज जिले के बोरियो प्रखंड की चसगांवा पंचायत में मुख्यमंत्री सड़क योजना के तहत बनी जमाई टोला से मांझी टोला सड़क पर पुलिया का एप्रोच पथ नहीं बनने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

साहिबगंज: बोरियो प्रखण्ड के चसगांवा पंचायत अंतर्गत मुख्यमंत्री सड़क योजना के तहत जमाई टोला से मांझी टोला तक बनाई गई सड़क ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गई है। करोड़ों रुपये की लागत से बनी इस सड़क पर विद्यालय के पास पुलिया का संपर्क (एप्रोच) पथ नहीं बनने के कारण आम लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। बारिश के कारण पुलिया के दोनों तरफ गहरा कीचड़ जमा हो गया है। इससे पैदल चलने वाले, बाइक सवार और स्कूली बच्चे रोज फिसलकर गिर रहे हैं।

स्थानीय ग्रामीण मोहित सागर ने बताया कि सरकार ने सड़क निर्माण में करोड़ों रुपये खर्च किए हैं, लेकिन संवेदक की लापरवाही के कारण पुलिया का संपर्क पथ अब तक नहीं बनाया गया। इसी वजह से पूरी सड़क होने के बावजूद लोग इसका सही से उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय के बगल में पुलिया होने के कारण बच्चों को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है। बरसात में कीचड़ और फिसलन के कारण अभिभावक भी बच्चों को विद्यालय भेजने से डर रहे हैं।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि पुलिया का संपर्क पथ कार्य अविलंब पूरा कराया जाए, ताकि लोगों को आवागमन में हो रही परेशानी से राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Sahebganj News: उधवा प्रखंड परिसर में तीन दिवसीय विशेष ड्राइविंग लाइसेंस शिविर का हुआ भव्य शुभारंभ Sahebganj News: उधवा प्रखंड परिसर में तीन दिवसीय विशेष ड्राइविंग लाइसेंस शिविर का हुआ भव्य शुभारंभ
Hazaribagh News: थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
Hazaribagh News: 22 जुलाई को सभी बूथों पर होगा एएसडीडी मतदाताओं की सूची का प्रकाशन
एसपी डॉ. बिमल कुमार के सामने नक्सली अनिता किस्कू ने किया आत्मसमर्पण, मिला पुनर्वास का आश्वासन
Giridih News: प्रसिद्ध झारखंड धाम प्रांगण में स्वच्छता प्रबंधन समिति की हुई महत्वपूर्ण बैठक
Giridih News: उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी की अध्यक्षता में हुई स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक
Koderma News: डीवीसी केटीपीएस प्लांट परिसर में महिला का शव मिलने से मचा भारी बवाल
JPSC के सवालों से भाग रही कांग्रेस-जेएमएम सरकार, भाजपा के आंदोलन से पहले बौखलाई कांग्रेस : अशोक बड़ाईक
भाजपा जिला गिरिडीह महानगर एवं ग्रामीण की धनबाद प्रमंडल स्तरीय मंडल प्रवासी कार्यकर्ताओं की बैठक  
दिहाड़ी मजदूर की बेटी पूनम ने NEET में रचा इतिहास, जिला प्रशासन उठाएगा डॉक्टर बनने तक की पढ़ाई का खर्च
सरला बिरला विश्वविद्यालय ने शुरू किया 'हरित ग्राम अभियान', 17 दिनों में लगेंगे 5,000 पौधे
Koderma News: ग्रिजली कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में "स्वयं की समझ" पर दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ