Koderma News: डीवीसी केटीपीएस प्लांट परिसर में महिला का शव मिलने से मचा भारी बवाल
तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया
जयनगर के डीवीसी केटीपीएस प्लांट परिसर में भेल कंपनी की महिला कुक बिंदु देवी का संदिग्ध शव मिलने से हड़कंप मच गया, जिसके बाद 13 लाख रुपये मुआवजे और बेटी को नौकरी पर सहमति बनने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
जयनगर: थाना क्षेत्र के डीवीसी केटीपीएस प्लांट के फेज टू के निर्माण कार्य में लगी भेल कम्पनी के नवनिर्मित कार्यलय भवन के मेस (रसोईघर) के बगल एक 38 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। जिससे घटना स्थल पर भारी संख्या में महिला पुरुष जमा हो गये। और जमकर हंगामा किया। परिजनों द्वारा आरोप लगाया गया है कि महिला के साथ दुष्कर्म कर हत्या किया गया है।
इस घटना में शामिल हत्यारों को अविलंब गिरफ्तार करने एवं निष्पक्ष जांच करने की मांग पर लोग अडे रहे। वहीं सूचना पाकर जयनगर थाना प्रभारी विकास कुमार चंदवारा थाना प्रभारी शैलेन्दर कुमार महिला थाना प्रभारी हेमा कुमारी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है। मृतक महिला की पहचान चन्दवारा प्रखंड के कांको निवासी स्व किसुन पंडित कि 38 वर्षीय पुत्री मसोमात बिन्दु देवी के रूप में हुई है।


बाद में स्थानीय समाजसेवियों और भेल कम्पनी एवं डीवीसी प्रबंधन के बीच वार्ता होने के बाद मृतका के आश्रित पुत्री को भेल कम्पनी कार्यालय में रोजगार एवं मृतका के परिजन को 13 लाख रुपए देने पर सहमति बनने के बाद पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कोडरमा भेज दिया। मृतका की ससुराल चौपारण है। और उसके पति का निधन पहले ही हो चुका है। मृतका की दो पुत्री और एक 9 वर्ष का पुत्र है।
इन अबौध बच्चों का पहले बाप का साया उठा आज उन बच्चों की मां का भी सर से साया उठने से बच्चे अनाथ हो गए। वार्ता में भेल कम्पनी के पीएम सी चटोपाध्याय डीवीसी एच आर आशीष कुमार जिप सदस्य महादेव राम भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश यादव रविशंकर यादव मजदूर नेता विजय पासवान उमेश यादव अरुण यादव प्रकाश रजक केदार भारती राजेश यादव समेत कई लोग शामिल थे।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.


