Koderma News: प्रधान जिला जज रामाकांत मिश्रा के मार्गदर्शन में जेल में लगा बड़ा कानूनी शिविर

गरीबों असहायों की मदद के लिए डालसा हमेशा तत्पर सत्यभामा कुमारी

Koderma News: प्रधान जिला जज रामाकांत मिश्रा के मार्गदर्शन में जेल में लगा बड़ा कानूनी शिविर
(फोटो)

कोडरमा मंडल कारा में जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा जेल लोक अदालत और विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जहां बंदियों को मुफ्त कानूनी सहायता देने के साथ-साथ उनका स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया गया।

कोडरमा: जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रामाकांत मिश्रा के मार्गदर्शन में रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के तत्वाधान में मंडल कारा कोडरमा में  लोक अदालत सह विधिक जागरूकता शिवीर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के  प्रभारी सचिव सत्यभामा कुमारी  उपस्थित थी। 

डालसा प्रभारी सचिव ने कहा कि गरीबों- असहायों की मदद के लिए डालसा हमेशा  तत्पर है। आप सभी अपने आचरण और व्यवहार में सुधार करें। आप  यहां से निकलने के उपरांत अपनी गलतियों से सबक लेकर आगे गलती न करने की शपथ  लें। साथ ही उन्होंने ने यह भी कहा कि निर्धन एवं असहाय बंदियों की मदद के लिए डीएलएसए के अधिवक्ता पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य कर रहे हैं ।

वही शिविर में उपस्थित बंदियों को उनके केस से संबंधित जानकारी डीएलएसए के  अधिवक्ता द्वारा दी गई। जिस बंदी का  केस पैरवी हेतु कोई भी अधिवक्ता नहीं थे, वैसे बंदियों को बंदी आवेदन भेजने को कहा गया। वैसे बंदी जिन्हें न्यायालय द्वारा सजा सुनाई गई है और वह अपना अपील उच्च न्यायलय में दाखिल करने में असमर्थ है, या नहीं कर सके हैं वैसे  बंदियों से संबंधित भी जानकारी ली गई। मौके पर  डालसा के अधिवक्ता, राजेंद्र मंडल, अरुण कुमार ओझा, अश्विनी शरण, न्यायालय कमी रंजीत कुमार सिंह एवं संतोष कुमार सिंह आदि उपस्थित थे। 

स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

जेल अदालत के अलावा मौके पर  बंदीयो का स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया गया। सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉक्टर  अभिषेक  कुमार के नेतृत्व में सभी बंदियों का स्वास्थ्य जांच किया गया। मौके पर कई स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: Koderma News: सतगावां के समलडीह में घरेलू कलह से तंग आकर 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने की आत्महत्या की कोशिश

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

Koderma News: प्रधान जिला जज रामाकांत मिश्रा के मार्गदर्शन में जेल में लगा बड़ा कानूनी शिविर Koderma News: प्रधान जिला जज रामाकांत मिश्रा के मार्गदर्शन में जेल में लगा बड़ा कानूनी शिविर
Koderma News: शादी का झांसा देकर युवती से दो लाख ऐंठने वाला आरोपी विशाल राणा दबोचा गया
Koderma News: ग्रामीणों में बीमारी की शिकायत के बाद हरकत में आया स्वास्थ्य विभाग, जांच शुरू
Koderma News: सामंतो काली मंदिर में मां विपत्तारिणी पूजा पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
Dhanbad News: 'जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी' के तहत सीआईएसएफ ने चलाया विशेष वाहन जांच अभियान
Dhanbad News: बीसीसीएल में कोयला चोरी और अवैध खनन रोकने के लिए सीआईएसएफ का बड़ा अभियान
Palamu News: फोन पर दूसरी लड़की से बात करने का विरोध करने पर विवाहिता प्रताड़ित
Palamu News: परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में हथियार ले जाने और भीड़ लगाने पर रोक
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कल्याण विभाग की योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की
Dumka News: राजकीय श्रावणी मेला 2026, उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने तैयारियों को लेकर की विभागवार समीक्षा
Dumka News: गम्हरा गांव के आदिवासी टोला में विशाल अजगर ने सियार को दबोचा, मचा हड़कंप
Dumka News: महिला को बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल