Koderma News: शादी का झांसा देकर युवती से दो लाख ऐंठने वाला आरोपी विशाल राणा दबोचा गया

साइबर दोस्ती और प्रेम में धोखाधड़ी का बड़ा मामला

Koderma News: शादी का झांसा देकर युवती से दो लाख ऐंठने वाला आरोपी विशाल राणा दबोचा गया
(फोटो)

कोडरमा के तिलैया थाना क्षेत्र से पश्चिम बंगाल की वर्धमान थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर दोस्ती कर शादी का झांसा देने, यौन शोषण और ₹2 लाख की ठगी करने के आरोपी विशाल राणा को गिरफ्तार किया है।

कोडरमा: तिलैया थाना क्षेत्र के मोरियामा गांव से पश्चिम बंगाल पुलिस ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण और ठगी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोरियामा निवासी अजय राणा के 24 वर्षीय पुत्र विशाल राणा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, करीब दो वर्ष पहले विशाल राणा की सोशल मीडिया के माध्यम से पश्चिम बंगाल के वर्धमान जिले की एक युवती से दोस्ती हुई थी। 

समय के साथ दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और यह दोस्ती प्रेम संबंध में बदल गई। आरोप है कि इस दौरान विशाल कई बार युवती से मिला। पीड़िता की शिकायत के मुताबिक, विशाल ने अपने परिजनों की बीमारी का हवाला देकर अलग-अलग समय पर उससे करीब दो लाख रुपये ले लिए। रुपये लेने के बाद उसने युवती से संपर्क तोड़ दिया और शादी करने से भी इनकार कर दिया। 

युवती ने वर्धमान थाने में विशाल राणा के खिलाफ शादी का झांसा देकर यौन शोषण और दो लाख रुपये की ठगी का मामला दर्ज कराया था। मामले की जांच के क्रम में पश्चिम बंगाल के वर्धमान थाना की पुलिस टीम शनिवार को कोडरमा पहुंची और तिलैया थाना पुलिस को सूचना देने के बाद मोरियामा स्थित उसके घर से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पश्चिम बंगाल पुलिस आरोपी को अपने साथ वर्धमान ले गई। तिलैया थाना पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी की सूचना स्थानीय थाने को विधिवत दी गई थी। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई वर्धमान पुलिस करेगी।

यह भी पढ़ें: Koderma News: ब्रेक फेल होने से हाइवा ने 709 वाहन को पीछे से ठोका, लोग बाल-बाल बचे

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

Koderma News: प्रधान जिला जज रामाकांत मिश्रा के मार्गदर्शन में जेल में लगा बड़ा कानूनी शिविर Koderma News: प्रधान जिला जज रामाकांत मिश्रा के मार्गदर्शन में जेल में लगा बड़ा कानूनी शिविर
Koderma News: शादी का झांसा देकर युवती से दो लाख ऐंठने वाला आरोपी विशाल राणा दबोचा गया
Koderma News: ग्रामीणों में बीमारी की शिकायत के बाद हरकत में आया स्वास्थ्य विभाग, जांच शुरू
Koderma News: सामंतो काली मंदिर में मां विपत्तारिणी पूजा पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
Dhanbad News: 'जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी' के तहत सीआईएसएफ ने चलाया विशेष वाहन जांच अभियान
Dhanbad News: बीसीसीएल में कोयला चोरी और अवैध खनन रोकने के लिए सीआईएसएफ का बड़ा अभियान
Palamu News: फोन पर दूसरी लड़की से बात करने का विरोध करने पर विवाहिता प्रताड़ित
Palamu News: परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में हथियार ले जाने और भीड़ लगाने पर रोक
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कल्याण विभाग की योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की
Dumka News: राजकीय श्रावणी मेला 2026, उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने तैयारियों को लेकर की विभागवार समीक्षा
Dumka News: गम्हरा गांव के आदिवासी टोला में विशाल अजगर ने सियार को दबोचा, मचा हड़कंप
Dumka News: महिला को बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल