Koderma News: ग्रामीणों में बीमारी की शिकायत के बाद हरकत में आया स्वास्थ्य विभाग, जांच शुरू

साफ-सफाई और स्वच्छ पेयजल के लिए जागरूकता

Koderma News: ग्रामीणों में बीमारी की शिकायत के बाद हरकत में आया स्वास्थ्य विभाग, जांच शुरू
(विंडोमोह गांव में प्रशासनिक टीम)

कोडरमा के डोमचांच प्रखंड स्थित विंडोमोह बिरहोर टोला में बच्चों और ग्रामीणों के बीमार होने की सूचना पर बीडीओ भोला पांडे और मेडिकल टीम ने गांव का दौरा कर कैंप लगाया और हर सप्ताह स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया है।

कोडरमा: डोमचांच प्रखंड के विंडोमोह बिरहोर टोला में बच्चों एवं ग्रामीणों के बीच बुखार, खांसी और सर्दी-जुकाम की शिकायत मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट हो गया। सूचना मिलते ही प्रखंड विकास पदाधिकारी भोला पांडे  एवं स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीम डॉक्टर आशीष राज गांव पहुंची और प्रभावित लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।

मेडिकल टीम ने बीमार बच्चों और ग्रामीणों की जांच कर उनके ब्लड सैंपल लिए तथा आवश्यक दवाएं और इंजेक्शन उपलब्ध कराए। चिकित्सकों ने ग्रामीणों को साफ-सफाई बनाए रखने, स्वच्छ पानी पीने और किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या होने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने की सलाह दी।अधिकारियों ने बताया कि स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। 

एहतियात के तौर पर अब विंडोमोह बिरहोर टोला में प्रत्येक सप्ताह स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जाएगा, ताकि ग्रामीणों की नियमित स्वास्थ्य जांच हो सके और किसी भी बीमारी का समय रहते उपचार किया जा सके।ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से  नियमित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। स्वास्थ्य विभाग ने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं की निरंतर निगरानी की जाएगी और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त मेडिकल टीम भी भेजी जाएगी।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

Koderma News: प्रधान जिला जज रामाकांत मिश्रा के मार्गदर्शन में जेल में लगा बड़ा कानूनी शिविर Koderma News: प्रधान जिला जज रामाकांत मिश्रा के मार्गदर्शन में जेल में लगा बड़ा कानूनी शिविर
Koderma News: शादी का झांसा देकर युवती से दो लाख ऐंठने वाला आरोपी विशाल राणा दबोचा गया
Koderma News: ग्रामीणों में बीमारी की शिकायत के बाद हरकत में आया स्वास्थ्य विभाग, जांच शुरू
Koderma News: सामंतो काली मंदिर में मां विपत्तारिणी पूजा पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
Dhanbad News: 'जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी' के तहत सीआईएसएफ ने चलाया विशेष वाहन जांच अभियान
Dhanbad News: बीसीसीएल में कोयला चोरी और अवैध खनन रोकने के लिए सीआईएसएफ का बड़ा अभियान
Palamu News: फोन पर दूसरी लड़की से बात करने का विरोध करने पर विवाहिता प्रताड़ित
Palamu News: परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में हथियार ले जाने और भीड़ लगाने पर रोक
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कल्याण विभाग की योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की
Dumka News: राजकीय श्रावणी मेला 2026, उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने तैयारियों को लेकर की विभागवार समीक्षा
Dumka News: गम्हरा गांव के आदिवासी टोला में विशाल अजगर ने सियार को दबोचा, मचा हड़कंप
Dumka News: महिला को बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल