महाराष्ट्र में दर्दनाक हादसा: करंट लगने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
एक सदस्य को बचाने के प्रयास में चारों की गई जान
महाराष्ट्र के सतारा जिले के फलटन तहसील स्थित खामगांव में बुधवार सुबह बिजली का करंट लगने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनके दो बच्चे शामिल हैं। प्रारंभिक जांच के अनुसार टूटी हुई केबल बिजली की मुख्य लाइन के संपर्क में आने से उसमें करंट प्रवाहित हो गया था।
मुंबई: महाराष्ट्र के सतारा जिले में फलटन तहसील के खामगांव में बुधवार को सुबह बिजली का करंट लगने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई।
इस घटना की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि खामगांव में एक वायर टूट कर मेन वायर पर गिर गया और उस टूटे हुए वायर में बिजली का करंट प्रवाहित होने लगा। इसी वायर को एक के बाद एक छूने से सतीश किसान शिंदे (45), उनकी पत्नी गंगू शिंदे (42) और उनके बच्चों सचिन और आरती की मौत हो गई। चारों एक ही परिवार के हैं, इसलिए गांव में शोक की लहर फैल गई है। पुलिस टीम ने चारों शव बरामद कर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है।

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.


