Giridih News: मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) की समीक्षा बैठक संपन्न

कुल 21 लाख से अधिक प्रपत्र वितरण का लक्ष्य

Giridih News: मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) की समीक्षा बैठक संपन्न
(एसआईआर बैठक संपन्न)

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव ने गिरिडीह में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) की समीक्षा की। उन्होंने 10 जुलाई तक कुल 21.12 लाख गणना प्रपत्रों का शत-प्रतिशत वितरण और अगले सप्ताह तक डिजिटाइजेशन कार्य पूर्ण करने का सख्त निर्देश दिया।

गिरिडीह: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान के अंतर्गत गणना प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन कार्यों की समीक्षा जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, रामनिवास यादव ने समीक्षा की। समीक्षा के दौरान अभियान की प्रगति का प्रखंडवार एवं विधानसभावार आकलन करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

समीक्षा में अवगत कराया गया कि जिले में कुल 21,12,570 गणना प्रपत्रों के वितरण के लक्ष्य के विरुद्ध अब तक 12,84,100 गणना प्रपत्रों का वितरण किया जा चुका है, जो कुल लक्ष्य का 60.78 प्रतिशत है। इस पर उपायुक्त ने सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों (ERO), सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों (AERO) एवं संबंधित नोडल पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि 10 जुलाई तक शत-प्रतिशत गणना प्रपत्रों का वितरण सुनिश्चित कराया जाए तथा प्रतिदिन की प्रगति की नियमित समीक्षा करते हुए आवश्यक अनुश्रवण किया जाए। 

उपायुक्त ने सभी बीएलओ (BLO) को अपने-अपने मतदान क्षेत्र में घर-घर भ्रमण कर प्रत्येक पात्र मतदाता तक गणना प्रपत्र उपलब्ध कराने एवं प्रपत्र भरवाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि वितरण एवं संग्रहण का कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए तथा कोई भी पात्र मतदाता इस प्रक्रिया से वंचित न रहे। 

बैठक में गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन कार्य की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों एवं कंप्यूटर ऑपरेटरों को निर्देश दिया कि अगले सप्ताह तक डिजिटाइजेशन कार्य को शत-प्रतिशत पूरा करें। उन्होंने कहा कि वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन की प्रक्रिया समानांतर रूप से संचालित हो, ताकि निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण किया जा सके।

यह भी पढ़ें: Giridih News: विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के लिए सभी विधानसभा क्षेत्रों में खुलेंगे मतदाता सहायता केंद्र

उपायुक्त ने SIR-2026 अभियान में प्रतिनियुक्त वॉलेंटियर्स, विभिन्न विभागों के कर्मियों, कंप्यूटर ऑपरेटरों तथा अन्य सहायक मानव संसाधनों को सौंपे गए दायित्वों का पूरी निष्ठा, गंभीरता एवं उत्तरदायित्व के साथ निर्वहन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए अभियान को गति प्रदान करें तथा क्षेत्र में कार्यरत बीएलओ को गणना प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन कार्य में पूर्ण सहयोग उपलब्ध कराएं। 

यह भी पढ़ें: जमुआ में कानूनी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, ग्रामीणों को 15100 हेल्पलाइन और नशा उन्मूलन कानून की जानकारी

उन्होंने स्पष्ट किया कि SIR-2026 अभियान निर्वाचन आयोग की अत्यंत महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार्य नहीं होगी। सभी संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य करते हुए समयबद्ध, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित निष्पादन सुनिश्चित करें।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

पाकुड़ के जेटके टोला में सनसनी: घर में अकेली सो रही महिला की बेरहमी से हत्या, खटिया पर मिला खून से लथपथ शव पाकुड़ के जेटके टोला में सनसनी: घर में अकेली सो रही महिला की बेरहमी से हत्या, खटिया पर मिला खून से लथपथ शव
Pakur News: विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी और DC मेघा भारद्वाज ने बांटे पारंपरिक वाद्य यंत्र
Pakur News: उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने भौरी कोचा मंदिर और दुर्गापुर डैम का किया निरीक्षण
कटक के श्री श्री विश्वविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया वन महोत्सव: पर्यावरण संरक्षण के लिए हुआ वृहद वृक्षारोपण
धनबाद मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में सांसदों संग उच्च स्तरीय बैठक संपन्न
Koderma News: इटाय में मनरेगा डोभा खुदाई के दौरान निकला रहस्यमयी चमकदार पदार्थ
Koderma News: मधुबन में जंगली हाथियों का आतंक, दहशत में रात बिताने को मजबूर ग्रामीण
Koderma News: गांधी चौक के पास अनियंत्रित कार ने तीन लोगों को रौंदा, ठेले को मारी टक्कर
Koderma News: दालसा के तत्वावधान में गांव-गांव चलाया जा रहा 90 दिवसीय विधिक जागरूकता अभियान
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने की ग्रामीण विकास योजनाओं की गहन समीक्षा
Giridih News: मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) की समीक्षा बैठक संपन्न
आईटी, एआई और डिजिटल गवर्नेंस पर बड़ा मंथन: माइक्रोसॉफ्ट, गूगल और आईबीएम के दिग्गजों संग दिल्ली में जुटे सीएम सोरेन