शाम को पकड़नी थी ट्रेन, सुबह सड़क हादसे में चली गई अग्निवीर चयनित युवक की जान

शाम को पकड़नी थी ट्रेन, सुबह सड़क हादसे में चली गई अग्निवीर चयनित युवक की जान

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में अग्निवीर एयरफोर्स के लिए चयनित 20 वर्षीय युवक रामजी की मौत हो गई। बुधवार सुबह अछल्दा-फफूंद मार्ग पर दूध से भरी तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

औरैया: उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अछल्दा-फफूंद मार्ग पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में अग्निवीर एयरफोर्स के लिए चयनित युवक की मौत हो गई, जबकि उसके पिता और बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। युवक को आज शाम ही ट्रेनिंग के लिए बैंगलोर रवाना होना था।

फफूंद थाना क्षेत्र के खानपुर गांव निवासी 20 वर्षीय रामजी अपने पिता श्याम सिंह (50) और बहन कुसमा देवी (23) के साथ बाइक से अछल्दा थाना क्षेत्र के छछंद गांव झाड़-फूंक कराने गए थे। बुधवार सुबह करीब 6 बजे तीनों घर वापस लौट रहे थे। तभी अमेला बम्बा के पास फफूंद की ओर से आ रही दूध से भरी तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों लोग सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे में रामजी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पिता और बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना पर डायल-112 टीम और अछल्दा थाना प्रभारी सुरेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी अछल्दा भिजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें: विशेष अभियान का असर: औरैया पुलिस ने 13 गुमशुदा व्यक्तियों को परिवार से मिलाया

थाना प्रभारी सुरेश सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटनाग्रस्त पिकअप को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें: Lucknow Fire: कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, कई लोगों के फंसे होने की आशंका; CM योगी ने लिया संज्ञान

परिजनों ने बताया कि रामजी का हाल ही में अग्निवीर एयरफोर्स में चयन हुआ था। उसकी ट्रेनिंग 27 जून 2026 से शुरू होनी थी और वह बुधवार शाम बैंगलोर के लिए ट्रेन पकड़ने वाला था। बेटे की असामयिक मौत से मां सारिका देवी और छोटे भाई कन्हैया का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक की लहर व्याप्त है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Sahebganj News: वज्रपात का कहर: 33 वर्षीय युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ Sahebganj News: वज्रपात का कहर: 33 वर्षीय युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
शाम को पकड़नी थी ट्रेन, सुबह सड़क हादसे में चली गई अग्निवीर चयनित युवक की जान
Viral Video: 12 साल से न बैठे, न लेटे! शिवभक्त साधु की तपस्या का वीडियो हुआ वायरल
Pakur News: बड़ासिंहपुर पंचायत में लगा राजस्व शिविर, जमीन संबंधी समस्याओं के समाधान को उमड़ी भीड़
उदयपुर में होने वाली थी शादी, लेकिन मंगेतर ने प्रेमी संग मिलकर 400 फीट खाई में दे दिया धक्का!
साहिबगंज स्टेशन पर लिफ्ट बनी मुसीबत, यात्री परेशान; चैंबर ने DRM से लगाई गुहार
साहिबगंज रेलवे स्टेशन से 34 बोतल विदेशी शराब बरामद, तस्कर सामान छोड़कर फरार
आपातकाल: भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय, इंदिरा गांधी की वह क्रूरता जिसे देश कभी नहीं भूल सकता
Skoda Peaq Electric SUV: 647KM रेंज, 10 एयरबैग और लग्जरी फीचर्स; Kia EV9 को देगी टक्कर
Natasha Dolls: सुइयां, चाकू और एक गुड़िया... चीन से शुरू हुआ विवाद अब दुनिया भर में चर्चा का विषय
गोलपुर में नियमों की अनदेखी कर कराया जा रहा भवन निर्माण, मीडिया में खबर के बाद भी नहीं जागा विभाग
सऊदी अरब में 5 माह से फंसा बगोदर का मजदूर, परिवार ने लगाई मदद की गुहार