Skoda Peaq Electric SUV: 647KM रेंज, 10 एयरबैग और लग्जरी फीचर्स; Kia EV9 को देगी टक्कर
Skoda Peaq EV Launch: इलेक्ट्रिक गाड़ियों की काफी डिमांड है। इसी को देखते हुए कार कंपनियां अपनी नई इलेक्ट्रिक कारें मार्केट में ला रही हैं। स्कोडा ने ग्लोबल मार्केट में अपनी प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कोडा पीक को उतारा है। एक बार फुल चार्ज पर यह 647 किलोमीटर तक दौड़ सकती है और सिर्फ 28 मिनट में 80 फीसदी चार्ज हो जाती है। भारत में इसे कब लाया जाएगा और इसमें क्या खूबियां हैं, आइए जानते हैं।
Skoda Peaq Price Features: स्कोडा ने ग्लोबल मार्केट में अपनी नई फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक एसयूवी स्कोडा पीक से पर्दा उठाया है। यह एक आलीशान और बड़ी एसयूवी है जो मर्सिडीज, वोल्वो EX90 और किआ EV9 जैसी महंगी गाड़ियों को चुनौती देगी। कंपनी इसे भारतीय बाजार में भी लाने पर विचार कर रही है। एक चार्ज पर यह 647 किलोमीटर तक का सफर कर सकती है। आइए इसकी कीमत, रेंज, डिजाइन और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

तीन वेरिएंट और ड्राइविंग रेंज

साइज और डिजाइन

केबिन और रिलैक्स पैकेज

कार का केबिन किसी लग्जरी लिविंग रूम जैसा आरामदायक और हाई-टेक है। डैशबोर्ड पर 13.6 इंच का टचस्क्रीन और ड्राइवर के लिए 10 इंच का डिजिटल मीटर दिया गया है। साथ ही 16 स्पीकर वाला प्रीमियम सोनोस साउंड सिस्टम भी है। यह स्कोडा की पहली कार है जिसे स्मार्टफोन या स्मार्टवॉच से लॉक-अनलॉक किया जा सकता है। इसमें बाय-डायरेक्शनल चार्जिंग भी है यानी कार की बैटरी से घर की बिजली या अन्य डिवाइस चला सकते हैं। अलग से रिलैक्स पैकेज लेने पर मसाज सीटें, पावर लेग रेस्ट, तकिये और फोल्डेबल टेबल मिलती है।
सुरक्षा का पूरा ध्यान

स्कोडा ने इस कार में सुरक्षा का भी पूरा खयाल रखा है। हर वेरिएंट में 10 एयरबैग्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं। इसके अलावा 360 डिग्री कैमरा और ADAS सिस्टम भी मिलता है। वाइपर्स के अंदर ही वॉशर फिट किए गए हैं।
भारत में कब होगी लॉन्च और क्या होगी कीमत?
2027 में यह कार भारत में आ सकती है। शुरुआत में स्कोडा इसे विदेश से बनी हुई CBU यूनिट के रूप में इम्पोर्ट कर सकती है। यूके में इसकी शुरुआती कीमत 51,980 पाउंड यानी करीब 65 लाख रुपये है। भारत में टैक्स और कस्टम ड्यूटी के बाद कीमत और बढ़ेगी लेकिन फिर भी किआ EV9 जो 1.30 करोड़ में आती है उसकी तुलना में यह काफी किफायती विकल्प साबित हो सकती है।
Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.
Related Posts

Latest News

