गोलपुर में नियमों की अनदेखी कर कराया जा रहा भवन निर्माण, मीडिया में खबर के बाद भी नहीं जागा विभाग
पाकुड़िया प्रखंड के बड़ा सिहंपुर पंचायत स्थित गोलपुर में चल रहे भवन निर्माण कार्य पर ग्रामीणों ने गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बिना सूचना पट लगाए निर्माण कराया जा रहा है और निम्न गुणवत्ता की सामग्री का उपयोग हो रहा है।
पाकुड़: पाकुड़िया प्रखंड के बड़ा सिहंपुर पंचायत में चल रहे एक भवन निर्माण कार्य को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि बिना सूचना पट लगाए निर्माण कार्य कराया जा रहा है और घटिया सामग्री का उपयोग हो रहा है। मीडिया में खबर प्रकाशित होने के बावजूद अब तक विभाग या प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र के बड़ा सिहंपुर पंचायत अंतर्गत गोलपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय के सामने इन दिनों एक भवन का निर्माण कार्य जारी है। लेकिन निर्माण स्थल पर सूचना पट नहीं लगाए जाने से लोगों को यह जानकारी नहीं मिल पा रही है कि भवन किस योजना के तहत बन रहा है, इसकी लागत कितनी है और निर्माण कार्य किस विभाग द्वारा कराया जा रहा है।


ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की जांच हो तथा यदि किसी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है, तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.


