बरहरवा-फरक्का रोड पर भीषण सड़क हादसा, बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक की मौत, दो गंभीर

बरहरवा थाना क्षेत्र के केचुआ पुल के पास हुआ हादसा

बरहरवा-फरक्का रोड पर भीषण सड़क हादसा, बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक की मौत, दो गंभीर
भीषण सड़क दुर्घटना में घायल युवक अस्पताल में भर्ती

साहिबगंज जिले के बरहरवा थाना क्षेत्र में केचुआ पुल के पास दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान सनाउल शेख के रूप में हुई है।

साहेबगंज: बरहरवा–फरक्का मुख्य पथ पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। केचुआ पुल के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो लोग जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं।

हादसा बरहरवा थाना क्षेत्र में हुआ। उधवा पहाड़गांव का 18 साल का असरफ शेख अपने साथ उधवा बाकई टोला के शाहिद शेख, 22 वर्ष और सनाउल शेख, 35 वर्ष को लेकर बाइक से बरहरवा जा रहा था। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे। केचुआ पुल के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि 35 वर्षीय सनाउल शेख ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। असरफ और शाहिद गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

बरहरवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को बरहरवा सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं, पुलिस ने सनाउल शेख के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए राजमहल भेज दिया।

यह भी पढ़ें: 22 डिसमिल जमीन के लिए खून-खराबा! भतीजे ने चाचा को सीने में मारी गोली

बरहरवा थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि हादसा कैसे हुआ, इसकी जांच शुरू कर दी गई है। प्रथम दृष्टया तेज रफ्तार और लापरवाही हादसे की वजह मानी जा रही है। इधर एक ही गांव के तीन लोगों के हादसे का शिकार होने से उधवा में मातम पसरा है। गांव में गमगीन माहौल के बीच परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें: छत्तरपुर में गूंजा संदेश—करें योग, रहें निरोग; सैकड़ों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

कैंब्रिज ग्रुप के संस्थानों में मना अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, विद्यार्थियों और शिक्षकों ने किया योगाभ्यास कैंब्रिज ग्रुप के संस्थानों में मना अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, विद्यार्थियों और शिक्षकों ने किया योगाभ्यास
अनिल कपूर के नए शो में मिलेगा टीवी पर आने का मौका, जीत सकते हैं 1 करोड़ रुपये
Sawan 2026: कब से शुरू होगा भगवान शिव का प्रिय महीना? जानें चारों सावन सोमवार की तारीखें
Lucknow Fire: कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, कई लोगों के फंसे होने की आशंका; CM योगी ने लिया संज्ञान
विश्व योग दिवस पर संस्कार भारती के योग शिविरों में उमड़ा उत्साह, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश
27 जून तक रेल यात्रियों को बड़ा झटका, कई ट्रेनें रद्द तो कई का बदला रूट
पंकज त्रिपाठी के भाई पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में पटना AIIMS में भर्ती, जानिए क्या है पूरा मामला
Viral Video: कैमरा एंगल ने कैसे बनाया साधारण जगह को खतरनाक, देखें वीडियो
5 मिनट की बात, 37 लाख खर्च और 3 दिन में तलाक; दूल्हे की कहानी सुनकर रह जाएंगे दंग
बरहरवा-फरक्का रोड पर भीषण सड़क हादसा, बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक की मौत, दो गंभीर
Cassowary Bird Mystery: दुनिया के सबसे खतरनाक पक्षी का नया राज, अंधेरे में नीले-हरे रंग में चमक उठता है सिर
Giridih News: आकाशीय बिजली गिरने से अधेड़ की मौत, विधायक नागेंद्र महतो पहुंचे अस्पताल