विश्व योग दिवस पर संस्कार भारती के योग शिविरों में उमड़ा उत्साह, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश

लोअर चुटिया और होंबई-केदल में आयोजित हुए विशेष योग शिविर

विश्व योग दिवस पर संस्कार भारती के योग शिविरों में उमड़ा उत्साह, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश
विश्व योग दिवस पर संस्कार भारती द्वारा आयोजित योग शिविर में शामिल प्रतिभागी

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर संस्कार भारती, रांची महानगर द्वारा दो स्थानों पर विशेष योग शिविर आयोजित किए गए। कार्यक्रम में महिलाओं, युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों और संस्कार भारती के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

रांची: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर संस्कार भारती, रांची महानगर  की ओर से  दो स्थानों पर योग शिविरों का सफल आयोजन किया गया। महिलाओं के लिए विशेष योग सत्र हेल्दी माइंड, विक्की कॉम्प्लेक्स, महादेव मंदिर के निकट, लोअर चुटिया, रांची में आयोजित हुआ, जबकि दूसरा  योग शिविर चिरंजीवी किड्स प्ले स्कूल परिसर, होंबई-केदल, एनएच-20, रांची में संपन्न हुआ। दोनों ही स्थलों पर बड़ी संख्या में संस्कार भारती के सदस्यों, महिलाओं, युवाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योगाभ्यास किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्कार भारती के ध्येय गीत की सामूहिक प्रस्तुति से हुआ। ध्येय गीत के माध्यम से भारतीय संस्कृति, राष्ट्रभाव और स्वस्थ जीवन के प्रति समर्पण का संदेश दिया गया। इसके पश्चात दोनों स्थलों पर योगाभ्यास के सत्र आयोजित किए गए।

लोअर चुटिया स्थित हेल्दी माइंड में आयोजित महिला योग शिविर में योग प्रशिक्षिका अंजलि जैन ने महिलाओं को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि आधुनिक जीवन की व्यस्तताओं और बढ़ते तनाव के बीच महिलाओं के लिए योग अत्यंत आवश्यक है। नियमित योगाभ्यास न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाता है, बल्कि मानसिक संतुलन और आत्मविश्वास को भी बढ़ाता है। उन्होंने महिलाओं से प्रतिदिन योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आग्रह किया।

वहीं चिरंजीवी किड्स प्ले स्कूल परिसर, होंबई-केदल में आयोजित योग शिविर में योग प्रशिक्षक सूरज कुमार एवं प्रीतम बनिक ने प्रतिभागियों को योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक वैज्ञानिक एवं अनुशासित पद्धति है।

यह भी पढ़ें: Ranchi News: एसबीयू और जोहो कॉर्पोरेशन में करार, छात्रों को मिलेगा डिजिटल स्किल्स का लाभ

इस अवसर पर संस्कार भारती, रांची महानगर के अध्यक्ष रामानुज पाठक ने कहा कि योग भारत की प्राचीन ऋषि परंपरा का अमूल्य उपहार है, जिसे आज पूरा विश्व स्वीकार कर रहा है। 

यह भी पढ़ें: Giridih News: बालमुकुंद फैक्ट्री विवाद पर फॉरवर्ड ब्लॉक का समर्थन, मजदूरों को न्याय दिलाने की मांग

संस्कार भारती रांची महानगर के उपाध्यक्ष आशुतोष प्रसाद ने कहा की  योग शरीर, मन और आत्मा के समन्वय का माध्यम है तथा वर्तमान समय की अनेक शारीरिक और मानसिक चुनौतियों का प्रभावी समाधान भी है। उन्होंने कहा कि योग भारतीय जीवन-दर्शन का अभिन्न अंग है, जिसे जन-जन तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है।

मंचीय कला संयोजक अवनींद्र सिंह ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की उस समग्र जीवन-दृष्टि का प्रतीक है, जिसमें स्वास्थ्य, साधना और आत्मविकास का अद्भुत समन्वय दिखाई देता है। 

संस्कार भारती के  कोषाध्यक्ष अनूप मजूमदार ने कहा कि योग व्यक्ति को भीतर से मजबूत बनाता है तथा समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। 

कार्यक्रम में स्वर साधिका सुजाता मजूमदार , चित्रकार दीपमाला ,रश्मि नारायण,भोला विश्वास,शेखर कुमार,दिवाकर,अभिषेक कुमार डॉ आरती विश्वनाथ, धनंजय महतो सहित संस्कार भारती के अनेक सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने योग दिवस के इस आयोजन को समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

विश्व योग दिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम "स्वस्थ जीवन, समृद्ध संस्कृति" के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने में सफल रहा तथा योग के प्रति लोगों में नई जागरूकता और उत्साह का संचार कर गया।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Ranchi News: एसबीयू में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस और विश्व संगीत दिवस का भव्य आयोजन Ranchi News: एसबीयू में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस और विश्व संगीत दिवस का भव्य आयोजन
योग, अनुशासन और रचनात्मकता का संगम बना अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह
मोदी सरकार में जल, जंगल और जमीन के साथ आदिवासी विरासत को मिल रही नई राष्ट्रीय पहचान: आदित्य साहू
कैंब्रिज ग्रुप के संस्थानों में मना अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, विद्यार्थियों और शिक्षकों ने किया योगाभ्यास
अनिल कपूर के नए शो में मिलेगा टीवी पर आने का मौका, जीत सकते हैं 1 करोड़ रुपये
Sawan 2026: कब से शुरू होगा भगवान शिव का प्रिय महीना? जानें चारों सावन सोमवार की तारीखें
Lucknow Fire: कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, कई लोगों के फंसे होने की आशंका; CM योगी ने लिया संज्ञान
विश्व योग दिवस पर संस्कार भारती के योग शिविरों में उमड़ा उत्साह, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश
27 जून तक रेल यात्रियों को बड़ा झटका, कई ट्रेनें रद्द तो कई का बदला रूट
पंकज त्रिपाठी के भाई पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में पटना AIIMS में भर्ती, जानिए क्या है पूरा मामला
Viral Video: कैमरा एंगल ने कैसे बनाया साधारण जगह को खतरनाक, देखें वीडियो
5 मिनट की बात, 37 लाख खर्च और 3 दिन में तलाक; दूल्हे की कहानी सुनकर रह जाएंगे दंग