कैंब्रिज ग्रुप के संस्थानों में मना अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, विद्यार्थियों और शिक्षकों ने किया योगाभ्यास

एनएसएस एवं यूबीए सेल के तत्वावधान में आयोजित हुआ कार्यक्रम

कैंब्रिज ग्रुप के संस्थानों में मना अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, विद्यार्थियों और शिक्षकों ने किया योगाभ्यास
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कैंब्रिज ग्रुप के संस्थानों में योगाभ्यास करते विद्यार्थी, शिक्षक एवं कर्मचारी

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कैंब्रिज ग्रुप के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में योग शिविर आयोजित किए गए। योग प्रशिक्षकों ने विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया।

रांची: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर सोमवार को कैंब्रिज ग्रुप के शिक्षण संस्थानों में योग शिविर का आयोजन किया गया।

मौके पर सीआईटी में योग शिक्षक राजकुमार एवं रंजीत सिंह ने विद्यार्थियों तथा कर्मचारियों को योगाभ्यास कराया। शिविर में प्राणायाम, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, सूर्य नमस्कार, सेतुबंध आसन, शलभासन, ताड़ासन, शीर्षासन आदि का अभ्यास कराया गया।

योग गुरु राजकुमार ने योग के लाभों से अवगत कराते हुए कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में योग निरोग रहने का सर्वोत्तम उपाय है।

वहीं, प्राचार्य डॉ. एल. रंगनाथन ने कहा कि योग करने से न केवल शारीरिक चुस्ती-फुर्ती बरकरार रहती है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है। इसलिए नियमित रूप से योग करें और स्वस्थ रहें।

यह भी पढ़ें: Dhavatal Akhara History: 1836 में अंग्रेजों को हराने वाला रांची का धवताल अखाड़ा आज भी भाईचारे की मिसाल

सीआईटी में योग शिविर का आयोजन संस्थान के एनएसएस एवं यूबीए सेल के तत्वावधान में किया गया।

यह भी पढ़ें: विश्व योग दिवस पर संस्कार भारती के योग शिविरों में उमड़ा उत्साह, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश

उधर, कैंब्रिज पॉलिटेक्निक, कैंब्रिज बी.एड., कैंब्रिज स्कूल तथा गौतम बुद्धा इंटरनेशनल स्कूल में भी योग शिक्षकों की उपस्थिति में योगाभ्यास शिविर आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

शिविर में प्राचार्य के अलावा एनएसएस प्रभारी प्रो. अरशद उस्मानी, प्रो. अमृता प्रधान, यूबीए सेल की स्वेता सोनाली ढाल, दीपक वर्मा, डॉ. डी.के. सिंह, डॉ. नवीन सिन्हा सहित अन्य शिक्षकों ने मुख्य रूप से भाग लिया।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Ranchi News: एसबीयू में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस और विश्व संगीत दिवस का भव्य आयोजन Ranchi News: एसबीयू में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस और विश्व संगीत दिवस का भव्य आयोजन
योग, अनुशासन और रचनात्मकता का संगम बना अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह
मोदी सरकार में जल, जंगल और जमीन के साथ आदिवासी विरासत को मिल रही नई राष्ट्रीय पहचान: आदित्य साहू
कैंब्रिज ग्रुप के संस्थानों में मना अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, विद्यार्थियों और शिक्षकों ने किया योगाभ्यास
अनिल कपूर के नए शो में मिलेगा टीवी पर आने का मौका, जीत सकते हैं 1 करोड़ रुपये
Sawan 2026: कब से शुरू होगा भगवान शिव का प्रिय महीना? जानें चारों सावन सोमवार की तारीखें
Lucknow Fire: कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, कई लोगों के फंसे होने की आशंका; CM योगी ने लिया संज्ञान
विश्व योग दिवस पर संस्कार भारती के योग शिविरों में उमड़ा उत्साह, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश
27 जून तक रेल यात्रियों को बड़ा झटका, कई ट्रेनें रद्द तो कई का बदला रूट
पंकज त्रिपाठी के भाई पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में पटना AIIMS में भर्ती, जानिए क्या है पूरा मामला
Viral Video: कैमरा एंगल ने कैसे बनाया साधारण जगह को खतरनाक, देखें वीडियो
5 मिनट की बात, 37 लाख खर्च और 3 दिन में तलाक; दूल्हे की कहानी सुनकर रह जाएंगे दंग