Ranchi News: JEE Advanced 2026 में सीसीएल की शिक्षा पहल का कमाल, तीन विद्यार्थियों ने पाई सफलता

सीसीएल के लाल एवं सीसीएल की लाड़ली योजना के विद्यार्थियों ने बढ़ाया झारखंड का मान

Ranchi News: JEE Advanced 2026 में सीसीएल की शिक्षा पहल का कमाल, तीन विद्यार्थियों ने पाई सफलता
JEE Advanced 2026 में सफलता हासिल करने वाले सीसीएल के लाल एवं लाड़ली योजना के विद्यार्थी।

सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) की सीएसआर पहल के अंतर्गत संचालित "सीसीएल के लाल" एवं "सीसीएल की लाड़ली" योजना के तीन विद्यार्थियों ने JEE Advanced 2026 में सफलता हासिल कर राज्य और अपने परिवार का नाम रोशन किया है।

रांची: सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड की कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) पहल के अंतर्गत संचालित "सीसीएल के लाल" एवं "सीसीएल की लाड़ली" योजना के विद्यार्थियों ने जेईई एडवांस्ड 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सीसीएल परिवार, राज्य एवं परिजनों का गौरव बढ़ाया है।

वर्ष 2024-2026 में योजना से जुड़े तीन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने जेईई एडवांस्ड परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। इनमें आयुष कुजूर (पिस्का नगड़ी, रांची) ने एसटी श्रेणी में 1242 वीं रैंक, माही प्रिया प्रसाद (टंडवा, चतरा) ने ओबीसी श्रेणी में 11173वीं रैंक तथा मेघा कुमारी (रामगढ़, झारखंड) ने एसटी श्रेणी में 3673वीं रैंक प्राप्त की है।

आयुष कुजूर के पिता राजेश उरांव किसान हैं तथा उनकी माता संगीता देवी गृहिणी हैं। माही प्रिया प्रसाद के पिता महादेव प्रसाद स्वरोजगार से जुड़े हैं तथा उनकी माता रेशम देवी शिक्षिका हैं। वहीं मेघा कुमारी के पिता प्रेम कुमार मुंडा किसान हैं तथा उनकी माता झिमा देवी आंगनवाड़ी सेविका हैं।

इन विद्यार्थियों की सफलता इस बात का प्रमाण है कि उचित मार्गदर्शन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं सतत प्रयास के माध्यम से ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से साधारण पृष्ठभूमि से आने वाले छात्र-छात्राएं भी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: शहरी-ग्रामीण जल संकट होगा दूर: झारखंड को JJM 2.0 के तहत मिले ₹2500 करोड़

सीसीएल द्वारा संचालित "सीसीएल के लाल" एवं "सीसीएल की लाड़ली" योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर प्रतिभाशाली एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराना तथा उन्हें प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के लिए तैयार करना है। विद्यार्थियों की यह उपलब्धि योजना की सफलता तथा सीसीएल की शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

यह भी पढ़ें: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की बड़ी बैठक; 2029 के लक्ष्य पर महामंथन

उल्लेखनीय है कि “सीसीएल के लाल” एवं “सीसीएल की लाडली” योजना के अंतर्गत छात्रों को निःशुल्क कोचिंग तथा निःशुल्क आवास एवं भोजन की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। सीसीएल भविष्य में भी शिक्षा एवं कौशल विकास के माध्यम से युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए कृतसंकल्पित हैं ।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Hazaribagh News: उपायुक्त के निर्देश पर ब्लैक स्पॉट एवं दुर्घटना संभावित स्थलों का निरीक्षण Hazaribagh News: उपायुक्त के निर्देश पर ब्लैक स्पॉट एवं दुर्घटना संभावित स्थलों का निरीक्षण
Giridih News: महिला भ्रष्टाचार सुधार समिति ने मनाई भगवान बिरसा मुंडा की 126वीं पुण्यतिथि
भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने दी श्रद्धांजलि
Koderma News: माँ मथुरासिनी दरबार मंडल का सजा प्रथम दरबार, भजन-कीर्तन में झूमे श्रद्धालु
Koderma News: पथलडीहा बाजार में स्वर्गीय कपूरा देवी की 14वीं पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि
Koderma News: सहायक अध्यापक राज कुमार पासवान का रांची में निधन, शिक्षक संघ में शोक
Koderma News: उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने जनता दरबार में सुनीं आमजनों की समस्याएं
Koderma News: चिगलावर पेट्रोल पंप पर शटर काट 5 लाख की बड़ी चोरी
Koderma News: घर में बर्तन मांजने के दौरान चक्कर खाकर गिरी नाबालिग छात्रा, दर्दनाक मौत
सरला बिरला विश्वविद्यालय का जलवा: दो छात्रों को यूएई में मिला ₹32.50 लाख तक का पैकेज
Sahebganj News: पथरा गांव में एनटीपीसी का बड़ा सोलर पैनल उखड़ा, बाल-बाल बचे ग्रामीण
Sahebganj News: दहेज मांग और मार-पीट केस में कोटालपोखर पुलिस का एक्शन, आरोपी गिरफ्तार