Lucknow Fire: कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, कई लोगों के फंसे होने की आशंका; CM योगी ने लिया संज्ञान
लखनऊ के अलीगंज में एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लग गई। कई लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका है और राहत-बचाव कार्य जारी है।
Lucknow Fire News: लखनऊ के अलीगंज में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लग गई। खबर मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का काम शुरू हो गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का तत्काल संज्ञान लिया और अधिकारियों को फौरन घटनास्थल पहुंचकर राहत-बचाव में जुटने तथा घायलों को उचित इलाज दिलाने के निर्देश दिए।
सूत्रों के अनुसार यह एक आईटी कंपनी का दफ्तर है जहां बच्चे ट्रेनिंग लेते हैं और इसी जगह कई लोग अंदर फंसे हैं। एक दमकल कर्मी ने बताया कि स्थानीय लोगों के अनुसार 10 से 12 लोग भवन में फंसे हुए हैं। चार दमकल गाड़ियां मौके पर तैनात हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है।
सीएम योगी ने लिया घटना का संज्ञान


Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.


