Jharkhand Rajya Sabha Polls: चुनावी घमासान के बीच BJP विधायकों संग चाय पर दिखे हेमंत सोरेन, VIDEO वायरल

Jharkhand Rajya Sabha Polls: चुनावी घमासान के बीच BJP विधायकों संग चाय पर दिखे हेमंत सोरेन, VIDEO वायरल
फोटो पीटीआई

झारखंड राज्यसभा चुनाव के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का BJP विधायकों के साथ चाय पर बातचीत करते वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Jharkhand Rajya Sabha Polls: राज्यसभा चुनाव के दिन विधानसभा परिसर से एक ऐसा वीडियो सामने आया जिसने सबको चौंका दिया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन चुनावी तनाव और सियासी खींचतान को एक तरफ रखकर विधानसभा की कैंटीन में विपक्षी भाजपा के विधायकों के साथ बेतकल्लुफी से चाय की चुस्कियां लेते नजर आए।

भानु प्रताप शाही और नवीन जायसवाल के साथ जमी महफिल

वायरल वीडियो में सीएम हेमंत सोरेन, भाजपा के वरिष्ठ नेता भानु प्रताप शाही और हटिया विधायक नवीन जायसवाल एक ही मेज पर बैठे गपशप करते दिख रहे हैं। तीनों के बीच किसी गंभीर मुद्दे पर बातचीत चल रही थी और माहौल बेहद सहज और अनौपचारिक था।

दो सीट, तीन दावेदार

झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए कुल तीन उम्मीदवार मैदान में उतरे। भाजपा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवानी, झारखंड मुक्ति मोर्चा के बैद्यनाथ राम और कांग्रेस के प्रणव झा के बीच यह त्रिकोणीय जंग रही। क्रॉस-वोटिंग की आशंकाओं के साये में विधानसभा परिसर के मतदान केंद्र पर सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक मतदान चला।

यह भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव के बीच बैजनाथ राम का बड़ा दावा, बोले- नतीजा आने से पहले ही तय है जीत!

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Media Desk
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

कलाकारों के खाते में हर महीने आएंगे ₹4000, जानिए कौन उठा सकता है लाभ कलाकारों के खाते में हर महीने आएंगे ₹4000, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
Deoghar News: कैशबैक के लालच में फंसाकर उड़ाते थे पैसे, देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार
भारतीय प्रधानमंत्री ने दुनिया के देशों को दिया संदेश: जेपी पांडेय
साहिबगंज में तीन दिवसीय विशेष प्रमाण-पत्र शिविर संपन्न, 12 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त
उमस भरी गर्मी से बेहाल साहिबगंज, मानसून की पहली बारिश का इंतजार
Jharkhand Rajya Sabha Polls: चुनावी घमासान के बीच BJP विधायकों संग चाय पर दिखे हेमंत सोरेन, VIDEO वायरल
आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंककर दिल्ली भाग रहे थे आरोपी, चलती ट्रेन में ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे
Godda News: पोड़ैयाहाट में मुखिया पर ताबड़तोड़ फायरिंग, गुस्से में बाजार बंद कर थाने पहुंचे ग्रामीण
मजदूरों की बुलंद आवाज खामोश, भाकपा नेता रामस्वरूप पासवान का निधन
एक ही मरीज की दो ब्लड ग्रुप रिपोर्ट से मचा हड़कंप, अब जांच से ही सामने आएगा पूरा सच
Rajya Sabha Election: सभी 81 विधायकों ने डाला वोट, NDA या INDIA... आखिर जयराम महतो ने किसे चुना?
Alakh Pandey On Khan Sir: 'गलती हो तो सजा मिले', खान सर विवाद पर अलख पांडेय ने तोड़ी चुप्पी