राज्यसभा चुनाव के बीच बैजनाथ राम का बड़ा दावा, बोले- नतीजा आने से पहले ही तय है जीत!
झारखंड राज्यसभा चुनाव के बीच झामुमो उम्मीदवार बैजनाथ राम ने अपनी जीत को लेकर 100 फीसदी भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि गठबंधन के पास पर्याप्त संख्या बल है और दोनों सीटों पर जीत सुनिश्चित है। बैजनाथ राम ने मॉक पोल के नतीजों को भी अपने पक्ष में बताते हुए कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ने की बात कही।
रांची: झारखंड में दो राज्यसभा सीटों के लिए हो रहे मतदान के बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के उम्मीदवार बैजनाथ राम ने अपनी जीत को लेकर पूरा भरोसा जताया है। विधानसभा पहुंचने के बाद उन्होंने कहा कि गठबंधन के पास पर्याप्त संख्या बल है और दोनों सीटों पर उनकी जीत तय है।
मीडिया से बातचीत में बैजनाथ राम ने कहा कि उनकी जीत की संभावना 100 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि पिछले दो दिनों में गठबंधन की बैठकों में चुनावी रणनीति और आंकड़ों की समीक्षा की गई है। साथ ही, मॉक पोल के नतीजे भी उनके पक्ष में रहे हैं, जिससे कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ा है।


पूर्व मंत्री और विधायक रह चुके बैजनाथ राम को इस बार झामुमो ने राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
Related Posts

Latest News

