Hazaribagh News: बरही में गड्ढों ने पलटा पाइप लदा ट्रेलर, ओवरब्रिज के पास घंटों बाधित रहा यातायात

बरही-गया रोड स्थित ओवरब्रिज के समीप हुई दुर्घटना

Hazaribagh News: बरही में गड्ढों ने पलटा पाइप लदा ट्रेलर, ओवरब्रिज के पास घंटों बाधित रहा यातायात
बरही-गया रोड स्थित ओवरब्रिज के समीप खराब सड़क के कारण पलटा पाइप लदा ट्रेलर

बरही-गया रोड स्थित ओवरब्रिज के समीप खराब सड़क के कारण पाइप लदा एक ट्रेलर पलट गया। हादसे के बाद यातायात प्रभावित हो गया। चालक को मामूली चोटें आईं, जबकि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने सड़क की बदहाल स्थिति और बड़े गड्ढों को दुर्घटना की वजह बताते हुए प्रशासन से तत्काल मरम्मत और यातायात सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग की है।

हजारीबाग: बरही-गया रोड स्थित ओवरब्रिज के समीप अहले सुबह पाइप लदा ट्रेलर पलटने से यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रेलर संख्या NL-01Q-2721 बरही से बिहार की ओर जा रहा था। इसी क्रम में गया रोड स्थित ओवरब्रिज के नजदीक खराब सड़क के कारण वह पलट गया।

राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। चालक को मामूली चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया।

हादसे के बाद सड़क का एक हिस्सा पूरी तरह प्रभावित हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि बरही-गया रोड स्थित ओवरब्रिज के नजदीक सड़क समतल नहीं है। साथ ही सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जो ऐसे हादसों की प्रमुख वजह बन रहे हैं।

यह भी पढ़ें: देवघर साइबर थाना की बड़ी कार्रवाई, फर्जी कस्टमर केयर बनकर ठगी करने वाले चार साइबर अपराधी गिरफ्तार

लोगों ने प्रशासन से इस क्षेत्र में यातायात प्रबंधन को और बेहतर बनाने तथा सड़क सुरक्षा संबंधी उपायों को मजबूत करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें: पूरे साहिबगंज जिले के होटलों, लॉजों और अतिथि गृहों का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट, डीसी ने दिए जांच के आदेश

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

पीवीयूएनएल में पर्यावरण सप्ताह का उत्साहपूर्वक आयोजन, 800 पौधों का किया गया रोपण पीवीयूएनएल में पर्यावरण सप्ताह का उत्साहपूर्वक आयोजन, 800 पौधों का किया गया रोपण
375 साल पुरानी पांडुलिपि से खुलेंगे इतिहास के रहस्य! कबीरधाम में मिला 38 दुर्लभ दस्तावेजों का खजाना
Hazaribagh News: बरही में गड्ढों ने पलटा पाइप लदा ट्रेलर, ओवरब्रिज के पास घंटों बाधित रहा यातायात
जोरहाट एयरबेस पर हादसे से शोक की लहर, वायुसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त; पांच जवान शहीद
आपसी मनमुटाव ठीक नहीं
जामताड़ा में फोनपे कैशबैक के नाम पर ठगी करने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार
जामताड़ा: एंबुलेंस नहीं आई, ट्रैक्टर पर खटिया रख अस्पताल ले गए परिजन; इलाज के दौरान मरीज की मौत
भारत के सभी राज्यों में आंगनबाड़ी कर्मियों का मानदेय बढ़ेगा: जे. पी. पांडेय
झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बैठक संपन्न, अजीत कुमार झा बने प्रखंड अध्यक्ष
जोरहाट एयरबेस पर बड़ा हादसा: लैंडिंग के दौरान क्रैश हुआ वायुसेना का AN-32 विमान
पेसा नियमावली पर ग्राम प्रधानों की शंकाएं दूर करेगी सरकार, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने दिया भरोसा
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पत्नी कल्पना सोरेन संग माँ दिउड़ी मंदिर में की पूजा-अर्चना