Hazaribagh News: डबल मर्डर कांड, पीड़ित परिवार से मिलीं पूर्व विधायक अंबा प्रसाद

सरकार से मुआवजा और नौकरी दिलाने का मिला भरोसा

Hazaribagh News: डबल मर्डर कांड, पीड़ित परिवार से मिलीं पूर्व विधायक अंबा प्रसाद
(पीड़ितों से मिलीं अंबा प्रसाद)

कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने हजारीबाग के सिंदूर में हुए डबल मर्डर कांड के पीड़ित परिवार से मुलाकात कर सांत्वना दी। उन्होंने पुलिस प्रशासन से त्वरित व निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए पीड़ित परिवार को मुआवजा, सरकारी नौकरी और कानूनी मदद दिलाने का पूरा भरोसा दिया।

हजारीबाग: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय सचिव बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने विगत दिनों हजारीबाग के सिंदूर में हुए  डबल मर्डर कांड के पीड़ित परिवार से हजारीबाग कुद स्थित निवास स्थान पर मंगलवार को मुलाकात की। उन्होंने परिजनों से मिलकर घटना पर गहरा दुख जताया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। पीड़ित परिवार इस दुख की घड़ी में अकेला नहीं है।

दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। अंबा प्रसाद ने जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से फोन पर बात कर मामले में त्वरित कार्रवाई और निष्पक्ष जांच तथा आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को जल्द न्याय मिले, इसके लिए वे हर स्तर पर आवाज उठाऐगी। अंबा प्रसाद ने आगे कहा कि पीड़ित परिवार यूपी के फैजाबाद का रहने वाला है, हमारे झारखंड राज्य से भी कई मजदूर दूसरे प्रदेश में जीविकोपार्जन हेतु काम करने जाते हैं। 

ऐसी स्थिति में हमारी यह जिम्मेदारी बनती है कि सभी लोग का सुरक्षा सुनिश्चित हो। छोटे-छोटे बच्चे जिसमें नाबालिक बच्ची तमन्ना एवं उसका छोटा भाई जो खिलौने एवं गुब्बारे बेचकर अपना घर चला रहे थे उनकी इस प्रकार के निर्मम हत्या पर पूरा हजारीबाग इस घटना की निंदा कर रही हैं। विदित हो कि हजारीबाग में विगत दिनों दो बच्चों की हत्या का मामला सामने आया था।

घटना के बाद से इलाके में तनाव व गुस्से का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मुलाकात के दौरान पूर्व विधायक ने परिजनों को आर्थिक और कानूनी मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि सरकार से पीड़ित परिवार को मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी दिलवाना सुनिश्चित कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती की अध्यक्षता में नगर निगम की समीक्षा बैठक

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

201वीं सामूहिक मंगल आरती को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह, 9 जून को लाला टोला में भव्य आयोजन 201वीं सामूहिक मंगल आरती को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह, 9 जून को लाला टोला में भव्य आयोजन
Giridih News: नीमा टांड़ के पास तीन बाइकों में आमने-सामने भीषण टक्कर, 6 लोग गंभीर घायल
20 जून को सजेगा साइकिलों का कारवां; एसोसिएशन आयोजित करेगा विशाल जन-जागरूकता रैली
चरमराती ट्रैफिक व्यवस्था और अतिक्रमण पर भड़का चैंबर, प्रशासन को दी पीआईएल की चेतावनी
दुमका की शानदार जीत: बोकारो को 33-16 से हराकर बास्केटबॉल चैंपियनशिप पर जमाया कब्जा
Dumka News: मैट्रिक-इंटर में 80% से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थी होंगे सम्मानित
Pakur News: जेंडर सीआरपी उन्मुखीकरण कार्यक्रम संपन्न; बच्चों के अधिकार और पोषण पर महामंथन
Pakur News: आजादी के दशकों बाद भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है आदिम जनजाति बहुल छूरीधारी गांव
Pakur News: दुष्कर्म व मारपीट के मामलों में मुफस्सिल पुलिस का एक्शन, तीन आरोपी गिरफ्तार
Hazaribagh News: साइबर सुरक्षा समर इंटर्नशिप का पहला हफ्ता पूरा; युवाओं को मिला व्यावहारिक प्रशिक्षण
Hazaribagh News: पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष से मिले छात्र प्रतिनिधि, आरक्षण और छात्रवृत्ति पर चर्चा
Hazaribagh News: भगहर रोड पर अवैध बालू लदा ट्रैक्टर पलटा, सेल्हारा के चालक की मौके पर मौत