Palamu News: विधवा का घर गिराया, विरोध पर चली गोलियां; रामपुर में एक की मौत, 42 पर FIR

Palamu News: विधवा का घर गिराया, विरोध पर चली गोलियां; रामपुर में एक की मौत, 42 पर FIR

पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र स्थित रामपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर हुए गोलीकांड में एक व्यक्ति की मौत और तीन लोग घायल हो गए। मामले में पुलिस ने 17 नामजद और 25 अज्ञात समेत कुल 42 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

पलामू: जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में शनिवार को हुए भीषण गोलीकांड के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। जमीन विवाद को लेकर हुए इस खूनी संघर्ष में एक व्यक्ति की मौत और तीन लोगों के घायल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में जख्मी मधु चौधरी के बयान के आधार पर 17 नामजद और 25 अज्ञात समेत कुल 42 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार को रामपुर गांव में कुछ दबंगों ने जमीन विवाद को लेकर एक विधवा महिला के घर को जबरन ध्वस्त कर दिया। पीड़िता मधु सिंह ने अपने फर्द बयान में बताया कि घर के पास खाली जमीन पर मकान के कुछ हिस्से का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान आरोपी वहां पहुंचे और निर्माणाधीन हिस्से को गिरा दिया। पीड़ित पक्ष द्वारा विरोध करने और मिन्नतें करने के बावजूद आरोपी धमकी देते हुए वहां से चले गए।

इसके बाद जब पीड़ित परिवार गिरे हुए ईंट-पत्थरों को हटा रहा था, तभी आरोपी दोबारा हथियारों से लैस होकर पहुंचे और हत्या की नीयत से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी में सकेंद्र चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज चल रहा है।

घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। न्याय की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद जाम हटवाया गया। गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर क्विक रिस्पांस टीम (QRT) तैनात कर दी गई है।

यह भी पढ़ें: शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक हत्याकांड में बड़ा खुलासा, छठा आरोपी बलिया से गिरफ्तार

चैनपुर थाना प्रभारी लालजी ने बताया कि मामले में 17 नामजद और 25 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें: Palamu News: आजसू का बड़ा शंखनाद, 15 दिनों के भीतर जिले की सभी पंचायतों में होगा संगठन का विस्तार

पुलिस ने चैनपुर थाना कांड संख्या-126/25 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। नामजद आरोपियों में मंटू सिंह, राजेंद्र सिंह, मुनारिक सिंह, ब्रह्मदेव सिंह, उमाकांत सिंह, बगन सिंह, चंदन सिंह, बादल सिंह, गोलू सिंह, मनीष सिंह, दिलीप सिंह, ललन सिंह, कुंदन सिंह, जयराम सिंह, रामस्वरूप सिंह, मंटू सिंह (अन्य) और राणा सिंह शामिल हैं।

आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 190, 191(2), 191(3), 115(2), 117(2), 118(1), 118(2), 333, 103(1) [हत्या], 109 [हत्या का प्रयास], 303(2), 75, 351(2), 352 तथा 27(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस गांव में स्थिति पर नजर बनाए हुए है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानिए किस राशि पर बरसेगी किस्मत आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानिए किस राशि पर बरसेगी किस्मत
हजारीबाग में दर्दनाक हादसा: सेफ्टी टैंक की जहरीली गैस से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत
Dhanbad News: साधु बनकर घर में घुसे, मंत्र-तंत्र के नाम पर उड़ाए जेवर; ग्रामीणों ने दबोचे 3 ठग
गिरिडीह में देह व्यापार का भंडाफोड़, 2 नाबालिग लड़कियां मुक्त, 3 गिरफ्तार
Dumka News: सांप के डंसने के बाद अंधविश्वास बना मौत की वजह, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
मिसेज इंडिया एशिया 2026 में बोकारो की स्नेहा गुप्ता ने जीता द्वितीय उपविजेता का खिताब
BSPS में बड़ा संगठनात्मक विस्तार, पश्चिम बंगाल-छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रदेश अध्यक्ष
Bokaro News: बीएसएल के जर्जर आवासों पर चला बुलडोजर, सुरक्षा के मद्देनजर कार्रवाई तेज
हेमंत कैबिनेट ने बढ़ाया DA, ड्रग्स की सूचना पर भी मिलेगा इनाम; जानिए 39 बड़े फैसले
Delhi-Varanasi Bullet Train: आगरा-मथुरा में दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, दिल्ली का सफर होगा सिर्फ 1 घंटे का
Dhanbad News: बीसीसीएल सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल का सिजुआ एरिया-5 दौरा, अवैध खनन पर सख्त बयान
Dhanbad News: पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो का सांसद ढुल्लू महतो पर बड़ा हमला, बोले- कोयला चोरी पर जवाब दें